संदीप पाठक के घर पहुंची पंजाब पुलिस, पीछे वाले दरवाजे से भागे सांसद, सामने आया Video
Punjab Police Reaches Sandeep Pathak Home: संदीप पाठक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो अपने घर से पीछे वाले दरवाजे से भागते नजर आ रहे हैं। जानें पूरा मामला।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
संदीप पाठक, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Punjab Police Reaches Sandeep Pathak Residence Raid: 24 अप्रैल को आम आदमी पार्टी के सात सांसदों ने भाजपा का दामन थाम लिया था। उन्हीं में से एक सांसद संदीप पाठक के ऊपर दो एफआईआर दर्ज की गई। अब पंजाब पुलिस उनको गिरफ्तार करने दिल्ली वाले आवास आई थी।
हाल ही में संदीप पाठक ने आम आदमी पार्टी छोड़ी है। पाठक के साथ 6 और लोगों ने भाजपा जॉइन की। इसके ठीक एक हफ्ते बाद पंजाब पुलिस संदीप पाठक के खिलाफ एक एफआईआर लिखती है और उनको गिरफ्तार करने के लिए उनके दिल्ली वाले आवास पर पहुंच जाती है।
गिरफ्तार करने पहुंची पंजाब पुलिस
दो एफआईआर के बाद आज पंजाब पुलिस संदीप पाठक को गिरफ्तार करने दिल्ली स्थित उनके आवास पर आई थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पाठक के खिलाफ गैर-जमानती धाराओं के तहत दो एफआईआर दर्ज की गई है। हालांकि इनके बारे में अभी कोई और विवरण सामने नहीं आया है।
सम्बंधित ख़बरें
BRICS NSA Meeting 2026: भारत में होगी ब्रिक्स देशों के NSA की अहम बैठक, चीनी विदेश मंत्री वांग यी होंगे शामिल
दिल्ली के शाहदरा स्टेशन पर बवाल! ट्रेन में चढ़ते समय हाथापाई में यूपी के व्यक्ति की मौत, देखते रहे लोग- VIDEO
दिल्ली के शाहदरा में एक घर में लगी आग, मौके पर मौजूद 6 दमकल की गाड़ियां, मची अफरा-तफरी
FSSAI ने दिल्ली-हरियाणा में पकड़ा 6,500 लीटर नकली घी, मिलावटखोरों में मची भारी खलबली, ऐसे किया पर्दाफाश
घर के पीछे वाले दरवाजे से निकले संदीप पाठक
इस बीच संदीप पाठक का एक वीडियो सामने आ रहा है। संदीप पाठक को उनके आवास के पीछे वाले दरवाजे से बाहर निकलते दिख रहे हैं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
News floated that Punjab Police filed an FIR on Sandeep Pathak BJP MP Sandeep Pathak just by hearing the news fled his home and went to the BJP office to hide Once a coward, always a coward. pic.twitter.com/3GO3zgZGB5 — Roshan Rai (@RoshanKrRaii) May 2, 2026
संदीप पाठक ने दी सफाई
सांसद संदीप पाठक एफआईआर की खबरों पर सफाई देते हुए कहा कि उन्हें ऐसी कोई जानकारी नहीं है और न ही किसी पुलिस अधिकारी ने इस संबंध में उनसे संपर्क किया है। उन्होंने कहा कि मैंने पूरी जिंदगी ईमानदारी और निष्ठा के साथ देश की सेवा की है। देश किसी भी पार्टी से बड़ा है। मैं कभी इसे धोखा नहीं दूंगा और न किसी को देने दूंगा। अगर मेरे जैसे व्यक्ति के खिलाफ कोई कार्रवाई की गई है, तो यह दिखाता है कि वे कितने डरे हुए हैं। मैं इससे ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहता हूं।
यह भी पढ़ें:- शिक्षा सेवा है, विशुद्ध व्यापार नहीं… स्कूलों की मनमानी पर दिल्ली सरकार का शिकंजा; नियम तोड़ा तो जाएगी मान्यता
सात लोगों ने छोड़ दी थी पार्टी
बीते महीने की 24 अप्रैल को आम आदमी पार्टी के 10 राज्यसभा सांसदों में से संदीप पाठक, राघव चड्ढा, अशोक मित्तल, हरभजन सिंह, राजिन्दर गुप्ता, विक्रमजीत साहनी और स्वाति मालीवाल ने यह आरोप लगाते हुए पार्टी छोड़ दी थी कि अरविंद केजरीवाल की पार्टी अपने सिद्धांतों, मूल्यों और बुनियादी आदर्शों से भटक गई है।
