-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- More Than 10 Thousand Youth Read The Preamble Of The Indian Constitution Near India Gate
10 हजार से ज्यादा युवा इंडिया गेट के पास पढ़ेंगे भारतीय संविधान की प्रस्तावना, PM मोदी का संकल्प करेंगे पूरा
- Written By: विजय कुमार तिवारी
खेल एवं युवा मामलों के मंत्री मनसुख मांडविया का कहना था कि देश के प्रधानमंत्री ने 15 अगस्त को अपनी भाषण में एक लाख युवा नेता तैयार करने की बात पर जोर दिया था और यह पदयात्रा उसी दिशा में आयोजित की जा रही है।

इंडिया गेट के पास संविधान की प्रस्तावना का पाठ (कांसेप्ट फोटो)
नई दिल्ली : युवाओं में संविधान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए भारतीय संविधान की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर युवा एवं खेल मंत्रालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सोमवार को 10 हजार से ज्यादा युवा सोमवार को यहां इंडिया गेट के पास संविधान की प्रस्तावना का पाठ करेंगे।
हर साल हमारे देश में संविधान दिवस 26 नवंबर को मनाया जाता है। खेल एवं युवा मामलों के मंत्री मनसुख मांडविया ने शुक्रवार को बताया कि मंत्रालय युवाओं को संविधान के प्रति जागरूक करने के लिए इससे एक दिन पहले 25 नवंबर को यहां के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम से पदयात्रा का आयोजन कर रहा है जिसमें अब तक 125 से अधिक शैक्षणिक संस्थाओं के 10,000 से ज्यादा युवा पंजीकरण करा चुके हैं।
खेल एवं युवा मामलों के मंत्री मनसुख मांडविया ने बताया, ‘‘ संविधान दिवस के 75वें वर्षगांठ के मौके पर आयोजित इस कार्यक्रम में पदयात्रा के दौरान इसमें भाग लेने वाले युवाओं से इंडिया गेट के पास संविधान के प्रस्तावना का पाठ कराया जायेगा।”
सम्बंधित ख़बरें
Explainer: कल तक आलोचना, आज ‘फरिश्ता’! जानिए PM मोदी को लेकर क्यों अचानक बदल गए डोनाल्ड ट्रंप के सुर
अवैध घुसपैठियों पर शिकंजा कसने की तैयारी में मोदी सरकार, अमित शाह ने 9 जुलाई को बुलाई हाई लेवल मीटिंग
Explainer: खामेनेई के जनाजे में क्यों शामिल नहीं हो रहे PM मोदी? जानिए क्या है भारत की ‘डेलिगेशन’ डिप्लोमेसी
Explainer: दो दशक बाद मनरेगा का अंत, अब नए कलेवर में VB-G RAM G की शुरुआत; नए कानून में क्या-क्या खास?
यह पदयात्रा मेजर ध्यानचंद स्टेडियम से सुबह साढ़े आठ बजे शुरू होकर अकबर रोड, सुनहरी बाग मस्जिद, कर्तव्य पथ होते हुए लगभग साढ़े पांच किलोमीटर की दूरी तय कर इसी स्थल पर खत्म होगी। इसमें भाग लेने के लिए 15 से 29 साल के युवा ‘माई भारत’ पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण करा सकते हैं।
मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि सुबह 8.30 बजे शुरू होने वाली इस यात्रा के दौरान युवाओं को केंद्रीय मंत्रियों, सांसदों और विभिन्न क्षेत्रों के युवा सांसदों से मिलने का मौका मिलेगा।’
इस मौके पर युवा सितारों को सम्मानित करने के साथ पदयात्रा के मार्ग में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ संविधान को तैयार करने में योगदान देने वाले नेताओं के कटआउट लगाये जायेंगे। खेलमंत्री ने कहा कि यह पदयात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारत के भविष्य के निर्माण में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने विजन के तहत आयोजित की जा रही है।
खेल एवं युवा मामलों के मंत्री मनसुख मांडविया का कहना था कि देश के प्रधानमंत्री ने 15 अगस्त को अपनी भाषण में एक लाख युवा नेता तैयार करने की बात पर जोर दिया था और यह पदयात्रा उसी दिशा में आयोजित की जा रही है।
–एजेंसी इनपुट के साथ
More than 10 thousand youth read the preamble of the indian constitution near india gate
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
NHM के 15,010 से अधिक संविदा कर्मचारियों को नियमित करेगी सरकार, महंगाई और यात्रा भत्ता देने का भी निर्णय
Jul 02, 2026 | 10:22 AMDigital FIR Process: 1 जनवरी 2027 से डिजिटल FIR प्रोसेस लागू, थानों के चक्कर से मिलेगी बड़ी राहत
Jul 02, 2026 | 10:14 AMग्रीस में बेकाबू आग से हाहाकार, पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत; कई इलाकों खाली कराने का आदेश जारी
Jul 02, 2026 | 10:13 AMग्वालियर के आंतरी गांव में रहस्यमयी आग से दहशत, एक ही परिवार के पांच घरों में बार-बार जल रहा सामान
Jul 02, 2026 | 10:12 AMWeight Loss Tips: वजन घटाना है तो स्वाद से समझौता किए बिना ट्राई करें ये 8 हेल्दी इंडियन डिशेज
Jul 02, 2026 | 10:12 AMLock Upp 2 में आया भूचाल, धीरज धूपर और हर्षद चोपड़ा से पंगा लेना पड़ा श्रेया कालरा को भारी
Jul 02, 2026 | 10:11 AMराज ठाकरे का बड़ा हमला: ‘देह बेचोगे तो ग्राहक मिलेंगे ही’, UBT बागियों और बीजेपी दोनों पर साधा निशाना
Jul 02, 2026 | 09:59 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














