दिल्ली में बड़ा सियासी धमाका, प्रवेश वर्मा ने सौरभ भारद्वाज पर ठोका 5 करोड़ का मानहानि केस, जानें पूरा मामला
Pravesh Verma Defamation Case: भाजपा नेता प्रवेश वर्मा ने आप नेता सौरभ भारद्वाज पर 5 करोड़ का मानहानि का केस लगाया है। AAP नेता के सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट ने समन जारी कर दिया है।
- Written By: अमन मौर्या
प्रवेश वर्मा और सौरभ भारद्वाज (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Saurabh Bhardwaj Defamation Court Summon: भाजपा नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने AAP दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज के खिलाफ मानहानि का मुकदमा किया है। भाजपा नेता द्वारा यह मुकदमा सौरभ भारद्वाज के एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर किया गया है। इस पोस्ट में कथित तौर पर कहा गया है कि मंत्री प्रवेश वर्मा ने दिल्ली के एक स्कूल में तीन साल की बच्ची के रेप मामले में स्कूल के अधिकारियों के पक्ष में अपने प्रभाव का इस्तेमाल किया गया।
प्रवेश वर्मा ने दिल्ली हाई कोर्ट में मानहानि का सिविल मुकदमा करके आप नेता सौरभ भारद्वाज से 5 करोड़ रुपए का हर्जाना मांगा है। कोर्ट ने मामले पर आप नेता को समन जारी करते हुए आगे की सुनवाई 7 सितंबर तय की है।
राउज एवेन्यू कोर्ट में भी मानहानि की शिकायत
इसी से जुड़े एक अन्य मामले में मंत्री प्रवेश वर्मा ने दिल्ली राउज एवेंन्यू कोर्ट में भी एक आपराधिक मानहानि की शिकायत की थी। 22 मई को राउज एवेन्यू कोर्ट के अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पारस दलाल ने शिकायतकर्ता और गवाहों की जांच के लिए 9 जून और 11 जून की तारीख तय की थी।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली के साकेत में भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत, कई लोगों की मौत की आशंका, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Political Crisis: ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी, मुंबई कांग्रेस करेगी 1 से 2 जून को बड़ा आंदोलन
दिल्ली-NCR में इमरजेंसी अलर्ट! मौसम विभाग ने दी भीषण बारिश-तूफान की चेतावनी, अचानक मोबाइल पर बजने लगा सायरन
प्राजक्त तनपुरे ने थामा भाजपा का दामन, शरद पवार की NCP को लगा बड़ा झटका
आप नेता का ट्वीट
आप नेता सौरभ भारद्वाज ने 16 मई को अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट किया था। उन्होंने लिखा, सुनो मंत्री परवेश वर्मा, तुम्हारे मानहानि मुकदमे से नहीं डरते। इस बलात्कार के मामले को 14 दिन हो गए। तुम इस इलाके के 10 साल सांसद रहे। अब मंत्री हो, तुम्हारा मुंह नहीं खुला। तुमने यह नहीं कहा कि मैं 3 साल की बच्ची को न्याय दिलवाऊंगा।
सुनो मंत्री परवेश वर्मा @p_sahibsingh तुम्हारे मानहानि मुकदमे से नहीं डरते इस बलात्कार के मामले को 14 दिन हो गए, तुम इस इलाके के 10 साल सांसद रहे , अब मंत्री हो, तुम्हारा मुंह नहीं खुला। तुमने यह नहीं कहा कि मैं 3 साल की बच्ची को न्याय दिलवाऊँगा। तुम्हारा करीबी “अमरजीत… pic.twitter.com/x7WYdnd7Ye — Saurabh Bharadwaj (@Saurabh_MLAgk) May 16, 2026
तुम्हारा करीबी अमरजीत सिंह बब्बू फेसबुक पोस्ट डालकर तुम्हें स्कूल का ट्रस्टी बनाने पर तुम्हें धन्यवाद दे रहा है। तुम्हारा मुंह नहीं खुला, तब मानहानि नहीं हुई। तुमने ये नहीं कहा की स्कूल की ट्रस्टी वाली फाइल सरकार में कहां गायब हो गई। हमारी सरकार फाइल को सार्वजनिक करेगी।
ये भी पढ़ें- भतीजे का नहीं होने दिया इलाज… अस्पताल की रिपोर्ट देख भड़कीं ममता बनर्जी, बोलीं- राज्य प्रशासन डाल रहा दबाव
BJP नेता का बयान
प्रवेश वर्मा के अनुसार, आप नेता द्वारा लगाया गया ये आरोप दुर्भावनापूर्ण और झूठ से भरे हैं। यह उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के इरादे से लगाए गए हैं। प्रवेश वर्मा ने यह भी दावा किया कि उन पर लगाए गए आरोप पूरी तरह से निराधार हैं। उन्हें बदनाम करने के लिए जानबूझकर यह आरोप लगाए गए हैं।
