-
शनि, 8 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Special Coverage »
- Modi Shah Parliament Absence Political Defection Satire Navabharat Nishanebaaz
Navabharat Nishanebaaz: मजबूत हो रहे विपक्ष के घेरे, कोई मुंह फेरे या पीठ फेरे
- Written By: अंकिता पटेल
Parliament Opposition Debate: संसद में नेताओं की गैरमौजूदगी और राजनीतिक दलबदल के मुद्दे पर ‘निशानेबाज’ ने व्यंग्य के जरिए सियासत में बढ़ते अवसरवाद पर तंज कसा है।

(सोर्स: नवभारत डिजाइन फोटो)
Political Defection Satirical Commentary: पड़ोसी ने हमसे कहा, ‘निशानेबाज, राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने ज्वलंत मुद्दा उठाया है कि 15 दिनों से प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री शाह सदन से गायब हैं। ऐसे में छात्रों से की गई बर्बरता का हिसाब कौन देगा? आप भी सोचकर बताइए कि क्या आबादी के लिहाज से विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत के इन शीर्ष नेताओं का संसद की ओर से पीठ फेर लेना उचित है?’
हमने कहा, ‘कोई मुंह फेरे या पीठ फेरे, आपको क्या लेना-देना! कभी कोई अपने मतलब के लिए मुखातिब होता है तो कभी देखते ही मुंह फेर लेता है। आपने राजकपूर व नरगिस की पुरानी फिल्म ‘आवारा’ का गीत सुना होगा- दम भर जो उधर मुंह फेरे ओ चंदा आ-आ-आ, मैं उनसे प्यार कर लूंगी, बातें हजार कर लूंगी !’
पड़ोसी ने कहा, ‘निशानेबाज, हम मुंह की नहीं पीठ फेरने की बात कर रहे हैं। उसके संबंध में कुछ बताइए, राजनीति में हम देख रहे हैं कि नेता एक पार्टी की टिकट पर चुनकर आते हैं और मतदाताओं से पीठ फिराकर दूसरी पार्टी में शामिल हो जाते हैं। अवसरवादी लोगों की नीति होती है- जैसी बहे बयार, पीठ पुनि तैसी कीजे !’
सम्बंधित ख़बरें
अमित शाह मुंबई में: आज करेंगे NUCFDC के नए ऑफिस का उद्घाटन, सहकारी बैंकों के लिए शुरू होगी सहकार नव-क्रांति
संसद के आखिरी 4 दिन क्यों हैं बेहद अहम? परिसीमन, महिला आरक्षण और FCRA बिल पर बढ़ी सियासी हलचल
दिल्ली में मध्य प्रदेश के नेताओं की बढ़ी सक्रियता, PM और केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकातों ने बढ़ाई सियासी चर्चा
सुप्रीम कोर्ट में शिवसेना की लड़ाई के बीच PM मोदी से मिले एकनाथ शिंदे, जानिए दोनों के बीच क्या हुई बात
हमने कहा, ‘बड़ी अदालत में खंडपीठ, पूर्ण पीठ और संविधान पीठ होती है। किसी शातिर अपराधी की पीठ पर बड़े नेता का हाथ होता है। गरीब का पेट हमेशा उसकी पीठ से लगा होता है। इंसान के लिए सबसे कठिन काम नहाते समय अपनी पीठ पर साबुन लगाना होता है। फैशन शो में मॉडेल अपनी पीठ खुली रखती हैं। जब किसी पर अन्याय होता है तो वह कहता है-पीठ पर मारो, पेट पर मत मारो! किसी को शाबासी या प्रोत्साहन देने के लिए उसकी पीठ पर हाथ फेरा जाता है। जिगरी दोस्ती में यार-दोस्त एक-दूसरे की पीठ पर धौलधप्पा जमा कर कहते हैं।
यह भी पढ़ें:-महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल! वायरल ऑडियो क्लिप मामले में BJP प्रदेश महामंत्री विजय चौधरी गिरफ्तार
कहां चला गया था इतने दिन, अब मिलने आया है। बहादुर लोग दुश्मन को पीठ नहीं दिखाते जबकि विश्वासघाती हमेशा पीठ में छुरा घोंपता है। आम जनता अपनी पीठ पर बढ़े हुए टैक्स और महंगाई का बोझ ढोती है। जिन कर्मचारियों की पीठ मजबूत होती है उन पर मालिक गधे जैसा बोझ लाद देता है। बेईमान नेता व्यासपीठ पर खड़े होकर जनता को ईमानदारी बरतने का भाषण देते हैं।’
पड़ोसी ने कहा, ‘निशानेबाज, आपने अपने मन की बात कह दी। अब हम भी यहां से पीठ फिराकर खिसकते हैं।’
लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा
Modi shah parliament absence political defection satire navabharat nishanebaaz
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Navabharat Nishanebaaz: मजबूत हो रहे विपक्ष के घेरे, कोई मुंह फेरे या पीठ फेरे
Aug 08, 2026 | 10:01 AMहिमाचल में फिर हुआ भीषण हादसा: चंबा में मोड़ मुड़ते ही खाई में गिरी बस, मची चीख-पुकार, 7 लोगों की मौत, 11 घायल
Aug 08, 2026 | 09:48 AMमहाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल! वायरल ऑडियो क्लिप मामले में BJP प्रदेश महामंत्री विजय चौधरी गिरफ्तार
Aug 08, 2026 | 09:40 AMSL vs IND: पहले सेशन में फेल, फिर स्पिनर्स ने पलटा खेल! श्रीलंका XI पर भारत का शिकंजा, सुथार-कुलदीप चमके
Aug 08, 2026 | 09:37 AMOh My Dog Collection Day 1: पहले दिन नहीं चला जोर, बाकी फिल्मों का बॉक्स ऑफिस हाल भी जानिए
Aug 08, 2026 | 09:32 AMअमित शाह मुंबई में: आज करेंगे NUCFDC के नए ऑफिस का उद्घाटन, सहकारी बैंकों के लिए शुरू होगी सहकार नव-क्रांति
Aug 08, 2026 | 09:24 AMमेकअप उतारते वक्त आप भी तो नहीं कर रहीं ये गलतियां? छीन सकता है चेहरे का असली निखार
Aug 08, 2026 | 09:24 AMवीडियो गैलरी

सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM
जंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:54 PM
स्टेशन पर अचानक फूट-फूटकर रोने लगा शख्स, वीडियो देख सोशल मीडिया पर भर आईं लोगों की आंखें! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:23 PM
मोहन भागवत की बात BJP वाले ही नहीं मानते! CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा हमला, देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 06:08 PM
संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM













