- Hindi News »
- Delhi »
- Pm Narendra Modi Entry In Delhi Election Campaign Will Address Rallies In Last Phase
दिल्ली चुनाव प्रचार में पीएम मोदी की एंट्री, अंतिम चरण में तीन चुनावी रैलियों को करेंगे संबोधित
बीजेपी ने राजधानी दिल्ली की गद्दी पर साल 1993 के चुनावों में जीत हासिल की थी। जिसके बाद 1998 के चुनावों में हार के साथ सत्ता के बाहर होने के बाद वह वापस अपना कब्जा नहीं जमा पाई है। जिसकी वजह से वह इस बार चुनाव में अपना पूरा दमखम लगा रही है।
- Written By: प्रीति शर्मा
दिल्ली चुनाव प्रचार में पीएम मोदी की एंट्री, अंतिम चरण में तीन चुनावी रैलियों को करेंगे संबोधित

बीजेपी ने राजधानी दिल्ली की गद्दी पर साल 1993 के चुनावों में जीत हासिल की थी। जिसके बाद 1998 के चुनावों में हार के साथ सत्ता के बाहर होने के बाद वह वापस अपना कब्जा नहीं जमा पाई है। जिसकी वजह से वह इस बार चुनाव में अपना पूरा दमखम लगा रही है। जिसके लिए पीएम मोदी भी चुनावी मैदान में जल्द नजर आएंगे।

बीजेपी ने दिल्ली चुनाव में पीएम मोदी की ताबड़तोड़ रैलियां करने का कार्यक्रम तैयार किया है। वह दिल्ली में चुनाव प्रचार के लिए अंतिम चरण में तीन दिन रैलियों को संबोधित करेंगे। पार्टी इस बार आम आदमी पार्टी को टक्कर देने के लिए अपना प्रमुख चेहरा मैदान में उतारेगी।
विदेश से लौटते ही एक्शन में दिखेंगे PM मोदी, ईंधन संकट के बीच बुलाई कैबिनेट की बैठक
Explainer: मनमोहन सरकार में खराब हुआ रिश्ता, मोदी ने बदली तस्वीर; आजादी से अब तक कैसा रहा भारत-इटली का संबंध?
राहुल ने मोदी-शाह को बताया गद्दार तो समर्थन में उतरीं महबूबा मुफ्ती, कहा- BJP अब वही काट रही है जो बोया
आर्थिक तूफान सर पर है, हमारे PM इटली में टॉफी बांट रहे…राहुल गांधी ने Melody वीडियो को बताया नौटंकी

जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली चुनाव में तीन रैलियों को संबोधित करेंगे। जिसमें पहली रैली 29 जनवरी को उत्तर पूर्वी दिल्ली में होगी। इसके लिए वह 31 जनवरी को दिल्ली के द्वारका में अपनी दूसरी जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं उनकी तीसरी रैली 2 फरवरी को होगी।

इस बार बीजेपी ने दिल्ली चुनाव के लिए अलग रणनीति तैयार की है। वह एक एक वोट बैंक को लक्ष्य बनाकर एक एक नेता को जिम्मेदारी सौंप रही है। वहीं पूर्वांचल मतदाताओं खासकर उत्तर प्रदेश और बिहार के मतदाताओं को साधने के लिए यह जिम्मेदारी सांसद मनोज तिवारी को दी गई है। वहीं अनुराग ठाकुर को स्टार प्रचारक बनाकर पहाड़ी मतदाताओं को अपनी तरफ करने की कोशिश कर रही है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार में उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी सहित बीजेपी के कई दिग्गज नेता पार्टी की ओर से प्रचार का मोर्चा संभालते हुए नजर आने वाले हैं। आम आदमी पार्टी को सत्ता से बेदखल करने के लिए पार्टी पूरी कोशिश कर रही है।

दिल्ली में 70 विधानसभा सीटों के लिए 5 फरवरी को मतदान होना है। बीजेपी अपने अंतिम चुनाव प्रचार के लिए पीएम मोदी को प्रचार भूमि में उतार रही है ताकि वह चुनावी बयार पूरी तरह से अपने पक्ष में मोड़ सके।
Pm narendra modi entry in delhi election campaign will address rallies in last phase
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
चीन में इंसानों की नौकरी खा जाएंगे Robots? 2035 तक फैक्ट्रियों में दिख सकते हैं 2.4 करोड़ Humanoid Machines
May 21, 2026 | 03:06 AMIPL 2026 में KKR ने क्वालिफिकेशन की तरफ बढ़ाया कदम, ईडन गार्डन्स में Mumbai Indians को 4 विकेट से दी शिकस्त
May 21, 2026 | 12:20 AMAaj Ka Rashifal 21 May 2026: तुला और मिथुन राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी, वृषभ और कुंभ राशि वाले बरतें सावधानी
May 21, 2026 | 12:17 AMGovernment Job 2026: CSIR-CIMFR में निकली बंपर भर्तियां, 10वीं-IIT पास कर सकते हैं आवेदन
May 20, 2026 | 11:10 PMCSBC Constable Operator Exam 2026: कांस्टेबल ऑपरेटर और जीडी परीक्षा की तारीख घोषित, जानें कब होगा एग्जाम
May 20, 2026 | 11:08 PMविदेश से लौटते ही एक्शन में दिखेंगे PM मोदी, ईंधन संकट के बीच बुलाई कैबिनेट की बैठक
May 20, 2026 | 11:06 PMChironji Benefits: सिर्फ स्वाद नहीं, सेहत का खजाना है चिरौंजी, फायदे जान चौंक जाएंगे आप
May 20, 2026 | 11:04 PMवीडियो गैलरी

PM Modi Italy Visit 2026: Meloni की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे? | Video
May 20, 2026 | 04:11 PM
Maharashtra MLC Election 2026: 16 सीटों पर चुनाव का ऐलान, बदलेंगे राजनीतिक समीकरण
May 20, 2026 | 02:57 PM
देशभर में आज मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल, आखिर क्यों फार्मसी संचालकों को लेना पड़ा ये फैसला, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 02:04 PM
किरेन रिजिजू के बयान से मचा सियासी भूचाल! मुस्लिमों की आबादी को लेकर कह दी ऐसी बात, भड़क उठे विपक्ष के नेता
May 20, 2026 | 01:46 PM
स्वागत है मेरे दोस्त… PM Modi के इटली पहुंचते ही जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की ऐसी सेल्फी, इंटरनेट पर मचा तहलका
May 20, 2026 | 01:07 PM
मुझे भी जेल में डालो…पुलिस पर फूट पड़ा सपा सांसद इकरा हसन का गुस्सा, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 12:51 PM


















