दिल्ली एयरपोर्ट पर पायलट ने गलत रनवे पर उतार दी अफगान फ्लाइट, सांसत में फंसी यात्रियों की जान
IGI Delhi Airport: दिल्ली अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टल गया। अरियाना अफगान एयरलाइंस की फ्लाइट FG311 दिल्ली एयरपोर्ट के गलत रनवे पर उतर गई। इससे बड़ा हादसा हो सकता था।
- Written By: रंजन कुमार
दिल्ली एयरपोर्ट।
Delhi Airport Flight Landing News: दिल्ली एयरपोर्ट पर काबुल से आई एक फ्लाइट गलती से टेक-ऑफ यानी उड़ान भरने वाले रनवे पर उतर गई। गनीमत रही कि उस समय रनवे पर कोई फ्लाइट नहीं थी। वरना बहुत बड़ा हादसा हो सकता था। पूरी घटना रविवार दोपहर की है, जब दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अफगानिस्तान से आई फ्लाइट गलत रनवे पर लैंड हो गई। एयर ट्रैफिक कंट्रोल के सूत्रों ने बताया कि ये बेहद खतरनाक स्थिति हो सकती थी। हालांकि, स्थिति को संभाल लिया गया। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
पूरा मामला तब सामने आया, जब काबुल से आई एयर अफगानिस्तान एयरलाइंस की फ्लाइट नंबर FG 311 गलती से उस रनवे पर उतरी, जो सिर्फ प्लेन के उड़ान भरने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। उसी समय कोई दूसरा विमान वहां से उड़ान भरने को तैयार होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना दोपहर 12:06 बजे हुई। पायलट ने कहा कि रनवे से भटकाव ILS सिस्टम की विफलता और कम दृश्यता के कारण हुआ।
कैसे टला हादसा?
घटना बहुत खतरनाक हो सकती थी। एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) के सूत्रों ने बताया कि यह एक चमत्कारी बचाव था, क्योंकि रनवे 29R पर उसी समय एक और प्लेन के उड़ान भरने की तैयारी थी। वह प्लेन उड़ान भर रहा होता या रनवे पर होता तो दोनों प्लेन आपस में टकराते। गनीमत रही कि जब यह फ्लाइट उतरी, तब रनवे खाली था। वैसे, इस गंभीर चूक को लेकर सुरक्षा अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है।
सम्बंधित ख़बरें
केरल CM का दिल्ली दौरा, मुख्यमंत्री बनने के बाद PM से पहली मुलाकात, केंद्र से मदद पर हो सकती है बड़ी चर्चा
दिल्ली जिमखाना क्लब खाली करने के आदेश पर कर्मचारियों का छलका दर्द, बोले- इस उम्र में नौकरी कहां मिलेगी…?
उत्तराखंड के पहाड़ों पर धधकी आग, टिहरी में भीषण वनाग्नि का तांडव, 14 हेक्टेयर में फैले जंगलों को भारी नुकसान
दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग का बड़ा एक्शन! 2 यात्रियों से ₹48 करोड़ का ड्रग्स बरामद; 115 सोने की छड़े पकड़ी
कैसे गलत रनवे पर उतरी फ्लाइट?
दिल्ली एयरपोर्ट पर दो मुख्य रनवे हैं। रनवे 29L प्लेन के उतरने के लिए और रनवे 29R प्लेन के उड़ान भरने के लिए। मगर, एयर अफगानिस्तान की फ्लाइट FG 311 को रनवे 29L पर उतरने की इजाजत मिली थी। इसके बावजूद प्लेन दोपहर 12:06 बजे रनवे 29R पर उतर दिया गया। हवाई सुरक्षा अधिकारी इस मामले को अफगानिस्तान के अपने समकक्ष अफसरों के सामने भी उठाएंगे। यह गंभीर सुरक्षा चूक मानी जा रही है।
यह भी पढ़ें: दिल्ली एयरपोर्ट से उड़ान नहीं भर पा रहीं फ्लाइट्स, ATS सिस्टम में खराबी से कई उड़ानें प्रभावित
देहरादून में पक्षी से टकराई इंडिगो फ्लाइट
वहीं, रविवार को ही मुंबई से उत्तराखंड के देहरादून आ रही इंडिगो फ्लाइट आसमान में पक्षी से टकराया। इसके बाद फ्लाइट की सुरक्षित लैंडिंग कराकर जांच की गई। फ्लाइट में 186 लोग सवार थे। फ्लाइट के आगे के हिस्से को नुकसान होने की सूचना है। इस फ्लाइट के यात्रियों को दूसरी फ्लाइट से भेजा गया। देहरादून एयरपोर्ट के डायरेक्टर भूपेश नेगी ने बताया कि शाम 6.40 बजे मुंबई से देहरादून आ रही इंडिगो की फ्लाइट IGO 5032 एयरबस 320 विमान से पक्षी के टकराए जाने की सूचना मिली थी।
