-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Crime »
- Cbi Action In Embezzlement Of Rs 232 Crore At Dehradun Airport Senior Manager Arrested
CBI की बड़ी कार्रवाई, देहरादून एयरपोर्ट पर 232 करोड़ के गबन का मामला, सीनियर मैनेजर गिरफ्तार
- Written By: पूजा सिंह
Dehradun Airport: देहरादून एयरपोर्ट पर लगभग 232 करोड़ रुपए गबन करने के मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के सीनियर मैनेजर को गिरफ्तार किया है।

देहरादून एयरपोर्ट (सौजन्य सोशल मीडिया)
CBI Action In Embezzlement Of 232 Crores At Dehradun Airport: केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के सीनियर मैनेजर को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ प्रबंधक पर देहरादून एयरपोर्ट पर लगभग 232 करोड़ रुपए गबन करने का आरोप है।
सीबीआई ने भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) से प्राप्त एक शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। आरोप है कि आरोपी भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण, देहरादून एयरपोर्ट पर तैनात रहते हुए आधिकारिक और इलेक्ट्रॉनिक अभिलेखों में हेराफेरी करके एएआई के साथ धोखाधड़ी और गबन की एक व्यवस्थित योजना में शामिल था। उसने लगभग 232 करोड़ रुपए की सार्वजनिक धनराशि को अपने निजी खातों में जमा कर लिया। बताया जा रहा है कि, आरोपी सीनियर मैनेजर ने देहरादून में जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर तैनाती के दौरान तीन साल में यह रकम फर्जी कामों के नाम पर अपने कई खातों में जमा करवाई थी।
सीनियर मैनेजर ने किया कई बड़े फर्जीवाड़ा
जांच में पता चला कि 2019-20 से 2022-23 की अवधि में देहरादून एयरपोर्ट पर तैनात रहने के दौरान आरोपी ने डुप्लिकेट, फर्जी संपत्तियां बनाकर और कुछ संपत्तियों के मूल्यों को बढ़ाकर, जिसमें प्रविष्टियों में शून्य जोड़ना भी शामिल था ताकि नियमित पता लगाने से बचा जा सके, इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड में हेरफेर किया। इस हेरफेर में लगभग 232 करोड़ रुपए की राशि कथित तौर पर आरोपी के बैंक खाते में स्थानांतरित कर दी गई।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र ATS का बड़ा एक्शन: पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी नेटवर्क के 112 संदिग्धों से पूछताछ
फिरोजाबाद आरव हत्याकांड: डेढ़ साल के मासूम के हत्यारे को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा; 40 दिन में मौत का फरमान
केतन अग्रवाल मर्डर केस में बड़ा मोड़, पिता ने राष्ट्रपति से की फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग
नागपुर में नाबालिग से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोपी कपिल लोनारे गिरफ्तार; हुडकेश्वर पुलिस की कार्रवाई
यह भी पढ़ें : उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम को नहीं मिली जमानत, याचिका खारिज, वापस जाना पड़ा जेल
बैंक लेनदेन से फर्जीवाड़े का हुआ खुलासा
बैंक लेनदेन की प्रारंभिक जांच से यह भी संकेत मिलता है कि इस प्रकार जमा की गई धनराशि को बाद में आरोपी द्वारा व्यापारिक खातों में स्थानांतरित कर दिया गया, जिससे जनता के पैसे की हेराफेरी हुई। इस मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी ने 28 अगस्त को जयपुर में आरोपी के आधिकारिक और आवासीय परिसरों की तलाशी ली, जहां से अचल संपत्तियों और मूल्यवान प्रतिभूतियों के दस्तावेजों सहित आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपी का नाम राहुल विजय है, जो भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण में वरिष्ठ प्रबंधक था। साथा ही अधिकारियों ने सीबीआई को बताया कि राहुल विजय देहरादून एयरपोर्ट पर प्राधिकरण के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के खाते का प्राधिकृत हस्ताक्षरकर्ता था। इसका फायदा उठाकर राहुल ने तीन अलग-अलग आईडी बनाईं। सबसे पहले उसने इन आईडी से बेहद मामूली राशि अपने खातों में भेजी। पकड़ में नहीं आने पर वह बड़ी रकम खातों में भेजने लगा।
(एजेंसी इनपुट के साथ )
Cbi action in embezzlement of rs 232 crore at dehradun airport senior manager arrested
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नवभारत विशेष: ‘काश किसी ने तुरंत पानी डाला होता…’ एसिड अटैक सर्वाइवर की दर्दभरी अपील
Jul 11, 2026 | 07:55 AMDhamaal 4 Collection Day 1: पहले ही दिन ‘धमाल 4’ का धमाका, कई बड़ी फिल्मों की ओपनिंग पर भारी पड़ी
Jul 11, 2026 | 07:54 AMइंदौर में एक पेड़ माँ के नाम अभियान की तैयारी, कैलाश विजयवर्गीय ने की दिग्विजय की तारीफ
Jul 11, 2026 | 07:53 AMसावन में करें भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन, हर धाम का अपना है विशेष महत्व
Jul 11, 2026 | 07:48 AMHPCL भर्ती 2026: 116 ऑफिसर पदों पर वैकेंसी, फ्रेशर्स के लिए भी सुनहरा मौका; 20 जुलाई तक करें आवेदन
Jul 11, 2026 | 07:47 AMज्वेरेव ने रचा इतिहास: आर्थर फेरी को हराकर विंबलडन फाइनल में पहुंचने वाले पहले जर्मन पुरुष बने
Jul 11, 2026 | 07:40 AMमहाराष्ट्र ATS का बड़ा एक्शन: पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी नेटवर्क के 112 संदिग्धों से पूछताछ
Jul 11, 2026 | 07:33 AMवीडियो गैलरी

आगरा में पुलिस ने पकड़ा अवैध हथियारों का खतरनाक गिरोह, 11 ऑटोमेटिक पिस्तौल और एक थार गाड़ी बरामद! देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 11:10 PM
दतिया उपचुनाव से नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा! समर्थकों का फूटा गुस्सा, हाईवे पर चक्का जाम। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:57 PM
अखिलेश यादव को शर्म आनी चाहिए… वाराणसी में सपा के खिलाफ बीजेपी कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:35 PM
“सैलरी से गुजारा नहीं होता…” रिश्वत मांगते दरोगा का ऑडियो वायरल, लखनऊ पुलिस ने किया सस्पेंड! देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:38 PM
मनीष कश्यप पर FIR दर्ज! क्या दोबारा जाएंगे जेल? नितिन गडकरी और टोयोटा विवाद का सच आया सामने। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:17 PM
मात्र 27 सेकंड और मौत को दी मात! रेलवे गेटमैन की बहादुरी देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 08:23 PM













