Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

फलोदी सट्टा बाजार ने अचानक बदले भाव! AAP को कुछ और सीटों का हो सकता है नुकसान, BJP के लिए राहत की खबर

BJP को लेकर फलोदी सट्टा बाजार का अनुमान है कि इसे दिल्ली चुनाव में 31 से 33 सीटें जीत सकती है। बाजार के अनुसार BJP इस वक्त बहुमत के आंकड़े को पार तो नहीं कर सकती है, लेकिन भाजपा को दो और सीटों का फायदा हो सकता है।

  • Written By: विकास कुमार उपाध्याय
Updated On: Jan 27, 2025 | 09:50 AM

कॉन्सेप्ट फोटो

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली : देश में किसी भी प्रकार का चुनाव हो और फलोदी सट्टा बाजार की चर्चा न हो यह हो ही नहीं सकता। इस बीच 5 फरवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव होना है। दिल्ली चुनाव को लेकर फलोदी सट्टा बाजार पहले से ही भविष्यवाणी कर दी है। फलोदी सट्टा बाजार ने बता दिया है कि इस बार दिल्ली में किसकी सरकार बन रही है।

पर ध्यान देने वाली बात यह है कि हाल ही में फलोदी सट्टा बाजार ने अपने भाव में बदलाव कर दिया है, जिससे इस बार के दिल्ली विधानसभा में केजरीवाल की मुसीबतें बढ़ती दिख रही है। इतना ही नहीं फलोदी सट्टा बाजार के बदले भाव से भारतीय जनता पार्टी के खेमे में भी हलचल मची हुई है। फलोदी सट्टा बाजार के बदले भाव के बारे में जानने के लिए पढ़ते जाएं इस आर्टिकल को अंत तक।

फलोदी सट्टा बाजार ने बदले अपने भाव

दरअसल, राजस्थान का फलोदी सट्टा बाजार अपने सटीक आकलन के लिए जाना जाता है। चुनावी समीकरणों और जातिगत राजनीति का आकलन कर चुनाव परिणामों की भविष्यवाणी करने वाले फलोदी सट्टा बाजार ने अपने भाव बदल दिए हैं। नए भावों में अभी भी आम आदमी पार्टी के लिए राहत भरी खबर दिख रही है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी की रफ्तार धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है। इस बार आम आदमी पार्टी को 2 सीटों का नुकसान हो सकता है।

सम्बंधित ख़बरें

जलगांव: उत्तर महाराष्ट्र में बड़ा उलटफेर?, भाजपा से बढ़ती नजदीकियां, शिवसेना विधायकों पर राऊत का आरोप

राघव चड्ढा को मुर्गा बनाकर पीटा गया…हरियाणा AAP के पूर्व अध्यक्ष का खुलासा, आखिर केजरीवाल के घर क्या हुआ था?

दिल्ली में स्वाती मालिवाल ने डुबाई केजरीवाल की लुटिया, पंजाब में राघव बिगाडे़ंगे मान का खेल! AAP में घमासान

BJP Foundation Day 2026: फडणवीस की राज्यभर में जनसंवाद योजना, 5 से 12 अप्रैल तक होंगे विशेष कार्यक्रम

नए भाव में आप को 2 और सीटों का नुकशान

राजस्थान के फलोदी सट्टा बाजार ने नए भाव में आम आदमी पार्टी को 37 से 39 सीटें दी हैं। ऐसे में आप पार्टी बहुमत के चमत्कारी आंकड़े को आसानी से पार करती दिख रही है। हालांकि नए भाव में आम आदमी पार्टी को कुछ सीटों का झटका लगा है। कुछ दिनों पहले फलोदी सट्टा बाजार ने आप पार्टी को 39 से 41 सीटें दी थी। ऐसे में बाजार के अनुमान के अनुसार आप को दो सीटों का नुकसान होता दिख रहा है।

सट्टा बाजार के नए भाव में बीजेपी के लिए राहत

वहीं दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी को लेकर फलोदी सट्टा बाजार का अनुमान है कि भाजपा दिल्ली विधानसभा चुनाव में 31 से 33 सीटें जीत सकती है। बाजार के अनुसार भाजपा इस वक्त बहुमत के आंकड़े को पार तो नहीं कर सकती है, लेकिन इस वक्त बने माहौल के चलते भाजपा को दो सीटों का फायदा हो सकता है। बाजार ने कुछ समय पहले भाजपा के खाते में 29 से 31 सीटें जाने का अनुमान लगाया था। ऐसे में भाजपा को इस वक्त दो सीटों का फायदा होता दिख रहा है।

दिल्ली चुनाव की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें… 

मुख्य मुकाबला आप और भाजपा के बीच

फलोदी सट्टा बाजार के अनुसार इस वक्त दिल्ली में मुख्य मुकाबला आप और भाजपा के बीच ही है। आपको बता दें कि दिल्ली विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 36 है। दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए 5 फरवरी को मतदान होना है और 8 फरवरी को वोटों की गिनती की जाएगी। इसके साथ ही चुनाव के नतीजे सामने आ जएंगे।

डिस्क्लेमर : नवभारतलाइव डॉट कॉम की टीम सट्टा बाजार के दावों पर कभी भरोसा नहीं करती। 

Phalodi satta bazar suddenly change rates aap may lose some more seats relief news for bjp

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 27, 2025 | 08:35 AM

Topics:  

  • AAP
  • Arvind Kejriwal
  • BJP
  • Delhi Assembly Elections

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.