दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता पर हमले के केस में आया नया मोड़, पुलिस ने आरोपी के दोस्त को पकड़ा
New Twist In Case Of CM Rekha Gupta: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता के केस में एक नया मोड़ सामने आया है। अब शक की बिनाह पर आरोपी के करीबी दोस्त को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
- Written By: गीतांजली शर्मा
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
CM REKHA GUPTA: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर बीते दिन जनसुवाई के दौरान हमला हो गया। यह घटना दो दिन पहले की है। इस पूरे मामले में दिल्ली पुलिस पहले दिन से ही बहुत सर्तकता और तेजी से काम कर रही है। अब उन्होंने इस केस को एक नया मोड़ देते हुए आरोपी के करीबी दोस्त को पकड़ लिया है। पुलिस द्वारा पकड़ा गया यह युवक, मुख्य आरोपी राजेश खिमजी का करीबी दोस्त है।
दिल्ली पुलिस राजेश खिमजी के दोस्त को गुजरात के राजकोट से गिरफ्तार करने की तैयारी में है । केस की छानबीन के दौरान दिल्ली पुलिस को यह जानकारी मिली कि राजेश खिमजी को उसके इसी करीबी दोस्त ने पैसे ट्रांसफर किए थे।
पुलिस कर रही बयान की पुष्टि
इस पूरे मामले में दिल्ली पुलिस की तरफ से एक बयान जारी किया गया है। इस बयान में पुलिस ने कहा कि, राजेश के कई दोस्तों और रिश्तेदारों से पूछताछ करके उनके बयान की पुष्टि की जा रही है। उन्हीं बयानों के आधार पर दिल्ली पुलिस को आरोपी के इस करीबी दोस्त का पता चला।
सम्बंधित ख़बरें
INDIA Alliance: सड़क से संसद तक मोदी सरकार को घेरने की तैयारी, इंडिया ब्लॉक की बैठक में 5 मुद्दों पर बनी सहमति
साकेत इमारत हादसे में सुप्रीम कोर्ट पहुंची स्टेटस रिपोर्ट, MCD पर लापरवाही का आरोप, अधिकारियों पर गिरेगी गाज!
मालवीय नगर अग्निकांड में नया मोड़: केशव नेगी की गिरफ्तारी पर धामी हुए सक्रिय, रेखा गुप्ता से की चर्चा
दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर एयर इंडिया के 3 विमान हुए डैमेज, सुरक्षा पर उठे सवाल; जानिए क्या है पूरा मामला?
हिरासत में लिया गया यह युवक भी एक ऑटो चालक है। राजेश के इसी दोस्त ने आरोपी को पैसे ट्रांसफर किए थे। दिल्ली पुलिस ने यह स्पष्ट किया कि अभी तक कानूनी रुप से युवक की कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
युवक को राजकोट से दिल्ली लाने की तैयारी
दिल्ली पुलिस की एक टीम अभी राजकोट में है। हिरासत में लिए गए युवक को शाम तक राजधानी दिल्ली लाने की उम्मीद है। साथ ही साथ आरोपी राजेश खिमजी से दिल्ली पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है।
बीते गुरुवार को अदालत ने आरोपी को 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा था। पुलिस हमले के मकसद का पता लगाने के लिए आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि, क्या राजेश खिमजी का किसी संगठन से कोई संबंध था या उसने किसी की मदद से अपना रूट प्लान किया था।
यह भी पढ़ें: ‘3 लाख कुत्तों का मामला…’, CM रेखा गुप्ता पर हमले के पीछे का खुला राज; आरोपी ने किया बड़ा खुलासा
दिल्ली का साथ नहीं छोड़ेंगी सीएम
जनसुनवाई के दौरान हुए हमले के बावजूद दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घोषणा की है कि, वह अब सिर्फ अपने आवास पर नहीं, बल्कि सभी विधानसभा क्षेत्रों में अपनी ‘जन सुनवाई’ सत्र आयोजित करती रहेंगी।
रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर यह भी लिखा कि, उनके जीवन का हर क्षण और शरीर का हर कण दिल्ली के नाम है। वह इन सभी अचानक की हुई घटनाओं के बावजूद दिल्ली का साथ कभी नहीं छोड़ेंगी।
