दिल्ली पुलिस और RAF के खिलाफ CJP का बड़ा एक्शन, शुरू हो रही खास वेबसाइट! FIR से कोर्ट तक लड़ाई का ऐलान
CJP Protest New Website: दिल्ली के जंतर-मंतर पर 20 जुलाई को हजारों छात्र दिल्ली पुलिस की बर्बरता और क्रूरता का शिकार हुए थे। उन पर हुए इस अत्याचार के खिलाफ सीजेपी ने एक्शन प्लान तैयार कर लिया है।
- Written By: प्रिया जैस
सीजेपी प्रवक्ता सौरव दास (सौजन्य-एक्स)
CJP Student Protest Saurav Das: नीट पेपर लीक मामले में कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन जारी है। जंतर-मंतर पर 20 जुलाई से बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। 20 जुलाई को दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों को बेरहमी से पीटा और भगाने की कोशिश की, जिसमें कई छात्र बुरी तरह जख्मी हुए थे। दिल्ली पुलिस की इस बर्बरता के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी ने एक्शन प्लान बना लिया है।
सीजेपी के प्रवक्ता सौरव दास ने दिल्ली पुलिस के खिलाफ वेबसाइट लॉन्च का ऐलान किया है। उन्होंने कहा, “20 जुलाई, 2026 को दिल्ली पुलिस और RAF के जवानों ने जो बर्बरता की, हम उसे ऐसे ही नहीं जाने देंगे; हम इस क्रूरता के लिए उन्हें जवाबदेह ठहराकर रहेंगे। हमने इसमें शामिल हर उस पुलिस अधिकारी को चेतावनी दी है, जिन्होंने शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के सिर फोड़े, युवा लड़कियों के साथ गलत व्यवहार किया और लोगों को थप्पड़ मारे उन पर हुए अत्याचार के खिलाफ हम चुप नहीं बैठेंगे। यह सब याद रखा जाएगा, और उनके साथ जो हुआ, उसे हम भूलेंगे नहीं।”
सौरव दास ने की घोषणा
CJP के प्रवक्ता सौरव दास ने वादा करते हुए कहा, “हम एक वेबसाइट शुरू कर रहे हैं, जहां घायल प्रदर्शनकारी और पुलिस की मारपीट का शिकार हुए लोग इसमें शामिल पुलिसकर्मियों की तस्वीरें अपलोड कर सकते हैं। हम उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराएंगे और अगर दिल्ली पुलिस FIR दर्ज नहीं करती है, तो हम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे।”
सम्बंधित ख़बरें
दादर छेड़छाड़ विवाद: आरोपी पुलिसकर्मी की हुई पहचान! मुंबई पुलिस की सफाई- ‘गलत तरीके से पेश किया जा रहा वीडियो’
सीजेपी विरोध प्रदर्शन पर शाहरुख खान का रिएक्शन या फेक पोस्ट? जानिए वायरल दावे की असलियत
सलमान खान की अपील पर मचा बवाल, यूजर्स बोले- ‘भाई को राजनीतिक रूप से हाइजैक कर लिया गया’
खाकी पर दाग! मुंबई में प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मी की घिनौनी हरकत, विपक्ष ने की बर्खास्तगी की मांग
VIDEO | CJP spokesperson Saurav Das says, “We are launching a website where injured protesters and those who were assaulted by the police can upload pictures of the police personnel involved. We will file complaints against them and move the court if the Delhi Police does not… pic.twitter.com/slneNlOmzp — Press Trust of India (@PTI_News) July 24, 2026
सभी प्रदर्शनकारियों से फोटो-वीडियो अपलोड करने की अपील
सीजेपी प्रवक्ता ने आगे कहा, “इसीलिए हम एक वेबसाइट शुरू कर रहे हैं। इस साइट पर, प्रदर्शनकारी उन पुलिसकर्मियों की तस्वीरें या वीडियो अपलोड कर सकते हैं जिन्होंने उन पर हमला किया था। ‘कॉकरोच जनता पार्टी‘ इन घटनाओं की जांच करेगी, हर अधिकारी की पहचान करेगी और कार्रवाई करेगी। हम यह पक्का करेंगे कि ऐसे सभी अधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज हो।”
यह भी पढ़ें – PM मोदी जिम्मेदार नहीं! प्रधानमंत्री के सपोर्ट में सामने आए NEET टॉपर्स, पेपर लीक को लेकर कही बड़ी बात
देश के वकीलों ने किया समर्थन
सौरव दास ने आगे कहा, “अगर दिल्ली पुलिस FIR दर्ज करने से मना करती है, तो हम कोर्ट जाएंगे। देश भर के वकील इस आंदोलन का समर्थन कर रहे हैं, और हम इन अधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज कराने के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। ऐसे पुलिसकर्मी सुरक्षा के लिए नहीं हैं, वे गुंडे हैं। सही समय आने पर, हम उन्हें जवाबदेह ठहराएंगे और जेल भेजेंगे यह हमारा सभी से वादा है।”
