New Rules: सावधान! दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, इस दिन से 15 साल पुरानी गाड़ियों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल
New Rules: दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए बड़ा फैसला ले लिया है। नए फैसले के मुताबिक, दिल्ली में 15 साल पुराने वाहनों को 1 अप्रैल से पेट्रोल-डीजल मिलना बंद हो जाएगा।
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा, फोटो - सोशल मीडिया
नई दिल्ली : दिल्ली में पुराने गाड़ी चलाने वालों को बड़ा झटका लगा है। दिल्ली में अब पुराने गाड़ी को लेकर एक नया नियम लागू किया गया है। नए नियम के तहत दिल्ली में पुराने गाड़ियों को चलाने वालों की मुश्किलें बढ़ने वाली है।
दरअसल, दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए बड़ा फैसला ले लिया है। नए फैसले के मुताबिक, दिल्ली में 15 साल पुराने वाहनों को 1 अप्रैल से पेट्रोल-डीजल मिलना बंद हो जाएगा।
सिरसा ने दिल्ली के प्रदूषण को लेकर अधिकारियों के साथ मैराथन बैठक की। इस बैठक में प्रदूषण पर विस्तार से चर्चा की गई और कई फैसले लिए गए। सिरसा ने बैठक के बाद कहा कि प्रदूषण बढ़ाने वाले 15 साल पुराने वाहनों को दिल्ली के किसी भी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल या डीजल नहीं मिलेगा।
सम्बंधित ख़बरें
650 करोड़ के कथित घोटाले पर गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP ने CM से मांगा इस्तीफा
Yavatmal News: इथेनॉल मिश्रित ईंधन नीति पर सरकार को घेरा, सामाजिक कार्यकर्ता का तीखा हमला
दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली जिमखाना क्लब मामले में केंद्र सरकार से मांगा जवाब
शादी के दो महीने बाद हुई महिला की मौत, परिजनों ने लगाया पति पर हत्या जैसा गंभीर आरोप
पुराने गाड़ियों के लिए आखिरी तारिख तय
उन्होंने इसके लिए आखिरी तारीख भी बताई है। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि 31 मार्च के बाद 15 साल पुराने वाहनों को ईंधन मिलना बंद हो जाएगा। इसके साथ ही एक टीम भी बनाई जाएगी जो 15 साल पुराने वाहनों को ढूंढकर दिल्ली से बाहर ले जाएगी। उन्होंने कहा, हम पेट्रोल पंपों पर ऐसे गैजेट भी लगाएंगे जो 15 साल से पुराने वाहनों की पहचान करेंगे और उन्हें पेट्रोल-डीजल नहीं देंगे।
पौधारोपण अभियान शुरू कर यू के छात्रों को किया जाएगा शामिल
सिरसा ने कहा कि पौधारोपण अभियान शुरू किया जाएगा और इसमें डीयू के छात्रों को शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के साथ मिलकर एक सिस्टम लाया जाएगा, जिससे छात्र इस अभियान से जुड़ने के लिए सर्टिफिकेट या नंबर प्राप्त कर इसका लाभ उठा सकें। इसके अलावा दिल्ली सरकार ने प्रदूषण फैलाने वाली सभी बड़ी संस्थाओं (बड़े होटल और ऑफिस कॉम्प्लेक्स समेत) को प्रदूषण कम करने के लिए गैजेट और एंटी स्मॉग गन लगाने का आदेश दिया है।
दिल्ली की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
इसके अलावा सभी ऊंची इमारतों, होटलों और कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में एंटी स्मॉग गन लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। एयरपोर्ट पर भी होगी नजर सिरसा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि दिल्ली के एयरपोर्ट प्रदूषण बढ़ाने में किस तरह की भूमिका निभा रहे हैं, इसका भी डेटा निकाला जाएगा और दिल्ली के प्रदूषण को कम करने में इनका भी योगदान होना चाहिए।
