दिल्ली में भरभरा कर गिरी बहुमंजिला इमारत, मलबे में कई लोगों की दबे होने की आशंका, NDRF का युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
घटना की सूचना मिलते ही राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) और दिल्ली पुलिस की टीमें घटनास्थल पर पहुंच गई हैं। राहत और बचाव कार्य तेजी से चल रहा है। स्थानीय निवासियों की मदद से मलबे को हटाया जा रहा है।
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
दिल्ली में भरभरा कर गिरी बहुमंजिला इमारत, फोटो - सोशल मीडिया
नई दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके से शनिवार सुबह एक बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आई है। यहां एक बहुमंजिला इमारत अचानक ढह गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि कई लोग अब भी मलबे के नीचे दबे हुए हैं और उनके जीवन को लेकर चिंता जताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) और दिल्ली पुलिस की टीमें घटनास्थल पर पहुंच गई हैं। राहत और बचाव कार्य तेजी से चल रहा है। स्थानीय निवासियों की मदद से मलबे को हटाया जा रहा है और दबे हुए लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है।
मौसम बना हादसे की वजह?
बीते शुक्रवार रात को दिल्ली में मौसम ने अचानक करवट ली। भारी बारिश और तेज गरज-चमक के साथ आए तूफान ने शहर के कई इलाकों को प्रभावित किया। विशेषज्ञों का मानना है कि इस अचानक आए मौसम परिवर्तन का प्रभाव मुस्तफाबाद की इस इमारत पर भी पड़ा हो सकता है, जिससे यह हादसा हुआ।
सम्बंधित ख़बरें
Explainer: मनमोहन सरकार में खराब हुआ रिश्ता, मोदी ने बदली तस्वीर; आजादी से अब तक कैसा रहा भारत-इटली का संबंध?
किरेन रिजिजू के बयान से मचा सियासी भूचाल! मुस्लिमों की आबादी को लेकर कह दी ऐसी बात, भड़क उठे विपक्ष के नेता
Explainer: सिर्फ दोस्त नहीं रणनीतिक पार्टनर हैं Modi-Meloni! इन 10 पॉइंट से समझें भारत-इटली के मजबूत रिश्ते को
स्वागत है मेरे दोस्त… PM Modi के इटली पहुंचते ही जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की ऐसी सेल्फी, इंटरनेट पर मचा तहलका
पिछले हफ्ते भी हुआ था हादसा
ध्यान देने वाली बात यह है कि पिछले सप्ताह भी ऐसा ही एक दर्दनाक हादसा सामने आया था, जब मधु विहार थाना क्षेत्र के पास एक निर्माणाधीन इमारत की दीवार तेज धूल भरी आंधी के दौरान गिर गई थी। उस घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई थी, जब्कि दो अन्य लोग घायल हो गए थे। पुलिस के अनुसार, यह दीवार छह मंजिला निर्माणाधीन भवन की थी।
पूर्वी दिल्ली के अतिरिक्त डीसीपी ने दी जानकारी
पूर्वी दिल्ली के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (ADCP) विनीत कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि, “शाम लगभग 7 बजे हमें पीसीआर कॉल प्राप्त हुई थी। मौके पर पहुंचने पर देखा गया कि एक निर्माणाधीन इमारत की दीवार गिर चुकी थी। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो को अस्पताल में भर्ती कराया गया।”
दिल्ली की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से राजधानी की जनता में दहशत का माहौल बन गया है। प्रशासन की ओर से सभी निर्माण स्थलों की गुणवत्ता जांचने और पुराने ढांचों की समीक्षा करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि भविष्य में इस तरह की त्रासदी से बचा जा सके। घटना से जुड़े और अपडेट्स का इंतजार है। फिलहाल, एनडीआरएफ और पुलिस की टीमों का रेस्क्यू ऑपरेशन युद्धस्तर पर जारी है।
