

Fatehpur Massive Warehouse Blaze: नई दिल्ली के फतेहपुर बेरी के पास चंदन होला इलाके में दोपहर लगभग 2:11 बजे, एग्जिबिशन का सामान रखने वाले 2 एकड़ के गोदाम में भीषण आग लग गई। इस घटना के बाद आग बुझाने का ऑपरेशन शुरू किया गया और 25 से ज्यादा दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं।
कई घंटों की कड़ी मशक्कत और लगातार प्रयासों के बाद दमकल कर्मियों ने आखिरकार आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। आग बुझाने के अभियान में कई दमकल गाड़ियों और कर्मचारियों को लगाया गया था। राहत की बात यह रही कि इस घटना में अब तक किसी के हताहत होने या घायल होने की कोई सूचना नहीं मिली है।
दिल्ली फायर सर्विस (DFS) ने बताया कहा कि हमें सुबह करीब 2:30 बजे एक फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली, ये इलाका लगभग 5,000 वर्ग गज का है। आग बहुत भीषण थी कुल मिलाकर लगभग 30 दमकल गाड़ियां यहां पहुंची और ये मध्यम श्रेणी की आग थी कोई हताहत नहीं हुआ है। आग लगने के कारणों की जांच की जाएगी, जिसके बाद स्थिति साफ हो जाएगी।
आग पर काबू पाने में हमें लगभग 8 घंटे लगे। आग चंदन होला में लगभग दो एकड़ में फैले टिन-शेड वाले गोदाम में लगी थी। इस घटना से इलाके में अफरातफरी मच गई और आग की लपटें तेजी से पूरे गोदाम में फैल गईं।
सूचना मिलने के बाद, दिल्ली फायर सर्विस ने 25 से ज्यादा दमकल गाड़ियां मौके पर भेजीं और आग को आस-पास की इमारतों तक फैलने से रोकने के लिए बड़े पैमाने पर आग बुझाने का ऑपरेशन शुरू किया गया।अधिकारियों ने बताया कि आग बुझाने का काम कई घंटों तक चला और बाद में आग पर काबू पा लिया गया। फिलहाल, आग लगने की वजह का पता नहीं चल पाया है। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जारी हैं।