- Hindi News »
- Delhi »
- Manish Sisodia Did A Scandal Like Akhilesh Yadav Ravindra Negi Shared Video Said Expert In Politics Of Theft
Delhi Politics: मनीष सिसोदिया ने किया अखिलेश यादव जैसा कांड, रवीन्द्र नेगी ने शेयर किया वीडियो, बोले- चोरी की राजनीति में माहिर
चुनाव के बाद भी आप और बीजेपी के बीच आरोप-प्रत्यारोप थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। इस बीच पटपड़गंज से बीजेपी विधायक रविंद्र नेगी ने सोमवार को पूर्व विधायक और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पर बड़ा आरोप लगाया है।
- Written By: अभिषेक सिंह

कॉन्सेप्ट फोटो (सोर्स- सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: दिल्ली में विधानसभा चुनाव के नतीजे 8 फरवरी को घोषित हुए। 27 साल बाद बीजेपी सत्ता में लौटी है। लेकिन चुनाव के बाद भी आप और बीजेपी के बीच आरोप-प्रत्यारोप थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। इस बीच पटपड़गंज से बीजेपी विधायक रविंद्र नेगी ने सोमवार को पूर्व विधायक और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पर बड़ा आरोप लगाया है।
रविंद्र नेगी ने कहा कि मनीष सिसोदिया ने विधानसभा कैंप ऑफिस से एसी, टीवी, टेबल, कुर्सी और पंखा चोरी कर लिया है। उन्होंने कहा कि वह इस मामले में सिसोदिया को कानूनी नोटिस भेजेंगे। हालांकि इस मामले पर आम आदमी पार्टी ने सफाई दी है।
रवीन्द्र नेगी ने लगाए गंभीर आरोप
रविंद्र नेगी ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर कहा, आप के पटपड़गंज के पूर्व विधायक मनीष सिसोदिया ने चुनाव से पहले ही अपना असली चेहरा दिखा दिया है। विधायक कार्यालय से एसी, टीवी, टेबल, कुर्सी और पंखा चोरी हो गया। उनके भ्रष्टाचार की हद अब पार हो गई है।
सम्बंधित ख़बरें
बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
बिजनौर में वर्दी का खौफनाक चेहरा, BJP के पूर्व सांसद के सामने व्यापारियों को पुलिस ने टांग पकड़कर घसीटा- VIDEO
केरल चुनाव: CM विजयन के गढ़ में सुरेश गोपी का रोड शो, NDA के पक्ष में बनाया माहौल; लोगों का दिखा हुजूम
राज्यसभा में डिप्टी लीडर पद से क्यों हटे राघव चड्ढा, AAP ने साफ कर दी तस्वीर; क्या पार्टी में सबकुछ ठीक?
दिल्ली-एनसीआर की अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
नेगी ने सिसोदिया और उनकी टीम पर आरोप लगाते हुए कहा, उन्होंने कार्यालय से सामान गायब कर दिया। कार्यालय पूरी तरह से खाली है। ये लोग चोर हैं, इन्हें शर्म भी नहीं आती कि अगला विधायक कहां बैठेगा।
आम आदमी पार्टी से पटपड़गंज के पूर्व विधायक @msisodia ने चुनाव से पहले ही अपना असली चेहरा दिखा दिया था। विधानसभा कैंप कार्यालय से जिसमें AC, TV, टेबल, कुर्सी और पंखे जैसे सामान चुराए गए। इनकी भ्रष्टाचार की हदें अब भी पार नहीं हुईं। अब ये अपनी असलियत और चोरी छिपाने की राजनीति में… pic.twitter.com/pN5YGlDzSN — Ravinder Singh Negi (@ravinegi4bjp) February 17, 2025
बताया क्या-क्या गायब हुआपटपड़गंज विधायक ने बताया कि कार्यालय से जो सामान गायब हुआ है, उसमें 250-300 कुर्सियां, 2-3 लाख रुपये का टीवी और 12 लाख रुपये का साउंड सिस्टम शामिल है। उन्होंने कहा कि सिसोदिया और उनकी टीम ने न सिर्फ सरकारी संपत्ति ली, बल्कि उसे नुकसान पहुंचाया और दरवाजे भी तोड़ दिए।
आप ने पेश की सफाई
हालांकि, पीडब्ल्यूडी जेई वेद प्रकाश ने कहा कि उन्होंने विधायक कार्यालय को कोई सामान नहीं दिया। सिसोदिया के प्रतिनिधि ने कहा कि उन्होंने (आप कार्यकर्ताओं ने) कोई सरकारी सामान नहीं लिया है। उन्होंने कहा कि आप कार्यकर्ताओं ने उनका सामान ले लिया। उन्होंने कहा कि जिन 2 एसी के गायब होने का आरोप लगाया जा रहा है, वे किराए के थे। सिसोदिया के सहयोगी ने कहा कि एसी के मालिक ने उन्हें वापस ले लिया है।
अखिलेश-कन्हैया पर भी लगे थे आरोप
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश की पूर्व सीएम और सपा मुखिया अखिलेश यादव जब 2017 में सत्ता से बेदखल होने के बाद सीएम आवास से निकले थे तो उन पर भी सीएम हाउस का सारा सामान उठा ले जाने के आरोप लगे थे। बिहार में कन्हैया कुमार पर भी माकपा छोड़ते समय कार्यालय से एसी निकाल ले जाने के आरोप लगे थे।
Manish sisodia did a scandal like akhilesh yadav ravindra negi shared video said expert in politics of theft
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 3 April: शुक्रवार को इन राशियों पर भारी पड़ सकती है जल्दबाजी! मकर राशि की चमकेगी किस्मत
Apr 03, 2026 | 12:05 AMईडन गार्डन्स में सनराइजर्स हैदराबाद ने चखा जीत का स्वाद, केकेआर के घर में घुसकर 65 रन से जीता मुकाबला
Apr 02, 2026 | 11:08 PMबंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PMViral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PMकानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PMदुबई में ₹25,000 किराया देकर भी सीधे खड़ा नहीं हो पाता शख्स, वायरल वीडियो ने दिखाई हकीकत
Apr 02, 2026 | 10:10 PMसभी Hill Stations पर क्यों होती हैं मॉल रोड? जानिए कैसे ब्रिटिश दौर में शुरू हुई यह परंपरा
Apr 02, 2026 | 10:01 PMवीडियो गैलरी

रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM
वर्दी पहनते ही पिता की याद में छलके आंसू, परेड में जवान ने स्वर्गीय पिता की तस्वीर को किया सलाम; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:28 PM
बिजनौर में वर्दी का खौफनाक चेहरा, BJP के पूर्व सांसद के सामने व्यापारियों को पुलिस ने टांग पकड़कर घसीटा- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:23 PM
‘मुसलमानों के खिलाफ…’, मदरसा बोर्ड बंद होने पर शहाबुद्दीन रजवी ने CM पुष्कर सिंह धामी पर साधा निशाना
Apr 01, 2026 | 10:51 PM
बिहार के Nalanda में महिला को बीच सड़क पर नोचते रहे मनचले, कपड़े फाड़कर घसीटा
Apr 01, 2026 | 10:36 PM












