Delhi Pollution: किरण बेदी ने जताई चिंता, अधिकारियों को पब्लिक केयर पर ध्यान देने की सलाह
Delhi Pollution News: किरण बेदी ने दिल्ली की गंभीर प्रदूषण स्थिति पर चिंता जताते हुए अधिकारियों से जनता की भलाई पर ध्यान देने और मैदान में उतरकर समाधान लागू करने की अपील की।
- Written By: प्रिया सिंह
किरण बेदी (सोर्स- सोशल मीडिया)
Kiran Bedi On Delhi Pollution Crisis: दिल्ली की हवा लगातार जहरीली होती जा रही है। AQI गंभीर श्रेणी में बना हुआ है और लोग सांस संबंधी बीमारियों से परेशान हैं। इस बीच पूर्व IPS अधिकारी किरण बेदी ने स्थिति पर गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने अधिकारियों से जनता की सुरक्षा को प्राथमिकता देने और सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया।
किरण बेदी ने बताए दिल्ली पॉल्यूशन से निपटने के उपाय
दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) लगातार गंभीर स्तर पर बना हुआ है, जिससे राजधानी के लोगों को स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। स्मॉग और जहरीली हवा के बीच सांस लेना मुश्किल हो गया है। इसी स्थिति पर पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने चिंता व्यक्त की और कहा कि सरकारी अधिकारी खुद प्रदूषित इलाकों में जाकर स्मॉग वाली हवा में सांस लें, ताकि वे समस्या की गंभीरता को महसूस कर सकें।
सार्वजनिक सेवा पर जोर
किरण बेदी ने कहा कि अधिकारियों को पब्लिक केयर को प्राथमिकता देनी चाहिए, न कि सिर्फ अपनी सुरक्षा पर ध्यान देना चाहिए। उनका यह बयान उस समय आया है, जब उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से व्यक्तिगत हस्तक्षेप करने और एयर पॉल्यूशन को नियंत्रित करने की दिशा में ठोस कदम उठाने का आग्रह किया है।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में प्रदूषण पर हाईकोर्ट सख्त: राख और धूल से बिगड़ी हवा; सरकार ने मनपा से मांगा जवाब
प्रदूषण नियंत्रण में आरएमसी प्लांट की बड़ी भूमिका, स्वच्छ और सुरक्षित नागपुर के लिए उद्योग का संकल्प
अब बिना PUC के नहीं मिलेगा पेट्रोल, वाहन चालकों के लिए बड़ा नियम, वरना गाड़ी खड़ी रह जाएगी
अगर PUC नहीं तो भूल जाओ पेट्रोल-डीजल, दिल्ली सरकार का सख्त आदेश; CM रेखा गुप्ता ने दी जानकारी
बेदी ने X पर एक पोस्ट साझा करते हुए कहा कि अगर हर एजेंसी लीडरशिप, कोऑर्डिनेशन और कंसिस्टेंसी के साथ काम करे, तो NCR में पॉल्यूशन को प्रभावी रूप से नियंत्रित किया जा सकता है।
A suggestion—
Part One.
Can a White Paper be prepared of the current challenge of Air Pollution? Fix past accountability. What is the current crisis due to? Who and what failed us. The inheritance?
Part Two.
And where do we go from here to halt the decline? And reverse the… — Kiran Bedi (@thekiranbedi) November 30, 2025
किरण बेदी का 6-पॉइंट रिस्पॉन्सिबिलिटी प्लान
उन्होंने एयर पॉल्यूशन से निपटने के लिए 6 बिंदुओं वाला समाधान प्लान साझा किया-
- MoEFCC राष्ट्रीय मानकों और ईंधन नियमों को कड़ाई से लागू करे
- CAQM NCR में एक समान निर्देश लागू कर कंप्लायंस सुनिश्चित करे
- PMO संबंधित मंत्रालयों को साथ लाकर संयुक्त प्रयासों को बढ़ाए
- राज्यों के CMs, CSs और DGPs सभी विभागों में सख्त रूप से लागू करें
- डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट रोजाना फील्ड विजिट और निगरानी करें
- नगर निकाय, पुलिस और पॉल्यूशन बोर्ड कचरा, धूल, ट्रैफिक और इंडस्ट्रियल उत्सर्जन पर नियंत्रण करें
PM मोदी से की अपील
किरण बेदी ने प्रधानमंत्री से आग्रह किया है कि वे अपने अगले ‘मन की बात’ कार्यक्रम में एयर पॉल्यूशन पर बात करें। उन्होंने याद किया कि कैसे उनके कार्यकाल में Zoom रिव्यू मीटिंग ने अधिकारियों के बीच तेज परिणाम सुनिश्चित किए थे।
यह भी पढ़ें: देश में पहली बार! एक साथ 10 रोबोटिक सर्जरी का LIVE ब्रॉडकास्ट, नागपुर मेडिकल बना रोबोटिक सर्जिकल हब
दिल्ली में स्थिति लगातार खराब
CPCB आंकड़ों के अनुसार, जहांगीरपुरी में AQI 324 दर्ज किया गया, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है। नवंबर के कई दिनों में AQI 400 से ऊपर गया, जो गंभीर स्तर है। दिल्लीवासियों को अभी राहत के आसार कम नजर आ रहे हैं।
