Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

दिल्ली से पंजाब पुलिस ऑउट गुजरात पुलिस इन…चुनाव आयोग पर भड़के केजरीवाल, दिखाए ‘सबूत’

Delhi Election 2025: आगामी दिल्ली चुनाव के लिए गुजरात से राज्य रिजर्व पुलिस बल (एसआरपीएफ) की आठ कंपनियां बुलाई गई हैं। आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर इस फैसले पर सवाल उठाया।

  • Written By: अर्पित शुक्ला
Updated On: Jan 26, 2025 | 10:59 AM

नरेंद्र मोदी और अरविंद केजरीवाल (फाइल फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

नवभारत डेस्क: दिल्‍ली चुनाव 2025 को अब सिर्फ 10 दिनों का समय बचा है। सभी पार्टियां वोटिंग से पहले अपनी पूरी जी जान लगाने में लगी हैं। यहां सीधी टक्‍कर अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच है। कांग्रेस भी अपनी खोई जमीन वापस पाने के लिए पूरा दम लगा रही है।

वहीं, आगामी दिल्ली चुनाव के लिए गुजरात से राज्य रिजर्व पुलिस बल (एसआरपीएफ) की आठ कंपनियां बुलाई गई हैं। अब इसे लेकर भी अब राजनीति तेज हो गई है।

पंजाब पुलिस को हटाने का आरोप

दिल्‍ली में वोटिंग से ठीक पहले राज्य से पंजाब पुलिस को हटाए जाने के गंभीर आरोप लग रहे हैं। ऐसा दावा किया जा रहा है कि इलेक्‍शन ड्यूटी में तैनात होने के लिए तैयार पंजाब पुलिस की एक टुकड़ी को वापस भेज दिया गया। अब अरविंद केजरीवाल ने इसको मुद्दा बनाया है। उन्होंने दावा किया कि इसके बदले गुजरात पुलिस की टुकड़ी तैनात की गई है।

सम्बंधित ख़बरें

आनंद दुबे की कांग्रेस को दो टूक, केजरीवाल की रिहाई पर बीजेपी को घेरा, बोले- देश की इमेज न बिगाड़ें

केजरीवाल की बड़ी जीत पर बोले अन्ना हजारे: ‘अदालत का फैसला सर्वोपरि, अब पार्टी छोड़ देश के लिए करें काम’

‘BJP 10 सीट जीती तो राजनीति छोड़ दूंगा’, केजरीवाल ने मोदी को दी चुनौती, बोले- मैं और सिसोदिया ‘कट्टर ईमानदार’

झूठा गवाह बनाकर फंसाने की साजिश? राउज एवेन्यू कोर्ट ने लगाई लताड़…तो CBI ने तैयार कर लिया नया ‘प्लान’

केजरीवाल ने जताई नाराजगी

अरविंद केजरीवाल ने दिल्‍ली चुनाव से ठीक पहले राजधानी में गुजरात राज्‍य रिजर्व पुलिस फोर्स के जवानों को बुलाए जाने पर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि पंजाब पुलिस फोर्स की टुकड़ी को बाहर भेजकर उसकी जगह पर गुजरात पुलिस को राजधानी में तैनात किया जा रहा है। यह एक गंभीर विषय है।

दिल्ली चुनाव की लेटेस्ट खबरों के लिए इसलिंक पर क्लिक करें!

क्या बोले अरविंद केजरीवाल?

आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर इस फैसले पर सवाल उठाया। एसआरपीएफ, भचाऊ के कमांडेंट तेजस पटेल ने बताया कि निर्वाचन आयोग के आदेश के मुताबिक, एसआरपीएफ की कंपनियां 13 जनवरी को दिल्ली पहुंच गईं हैं।

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल ने दिल्ली चुनाव के लिए एसआरपीएफ की तैनाती को लेकर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (डीजीपी), सशस्त्र इकाई के कार्यालय द्वारा जारी एक परिपत्र सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया। केजरीवाल ने कहा कि गुजरात पुलिस का ये आदेश पढ़िये। दिल्ली से चुनाव आयोग ने पंजाब पुलिस हटाकर गुजरात पुलिस तैनात कर दी है। ये चल क्या रहा है?

Kejriwal furious at election commission over punjab police exclusion and gujarat police entry

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 26, 2025 | 10:59 AM

Topics:  

  • Arvind Kejriwal
  • Delhi Assembly Elections

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.