दिल्ली पुलिस को मिला नया कमिश्नर, IPS अनुराग कुमार संभालेंगे नई जिम्मेदारी, समय से पहले हटाए गए सतीश गोलचा
Delhi Police Commissioner: 1994 बैच के IPS अनुराग कुमार को दिल्ली का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है। गृह मंत्रालय ने आदेश के अनुसार वे सतीश गोलचा की जगह जिम्मेदारी संभालेंगे।
- Written By: प्रिया जैस
IPS अनुराग कुमार (सौजन्य-सोशल मीडिया)
IPS Appointment Anurag Kumar: दिल्ली पुलिस में एक नया बदलाव किया गया है। IPS अधिकारी अनुराग कुमार को दिल्ली का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है। वे सतीश गोलचा की जगह लेंगे, जिन्हें तय समय से पहले ही इस पद से हटा दिया गया है। समय से पहले हटाए जाने की इस खबर ने सभी को चौंका दिया है।
भारत सरकार ने 1994 बैच के IPS अधिकारी अनुराग कुमार को यह नई जिम्मेदारी सौंपी है। वे सतीश गोलचा से यह पदभार संभालेंगे। इस नियुक्ति से पहले, अनुराग कुमार इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) में स्पेशल डायरेक्टर के तौर पर काम कर रहे थे। गृह मंत्रालय ने नियुक्ति का औपचारिक आदेश जारी कर दिया है।
दिल्ली पुलिस से की थी करियर की शुरुआत
1994 बैच के आईपीएस अधिकारी अनुराग कुमार ने अपने करियर की शुरुआत दिल्ली पुलिस से ही की थी। वे दिल्ली के कई जिलों में डीसीपी यानी डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस के पद पर काम कर चुके हैं।
सम्बंधित ख़बरें
गुजरात ATS का बड़ा एक्शन, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े 5 और आरोपी गिरफ्तार, जांच तेज
BIG BREAKING: लॉर्ड्स में रोहित शर्मा खेलेंगे भारत के लिए आखिरी मैच, इंग्लैंड सीरीज के बीच BCCI का बड़ा फैसला!
तेलंगाना में दूधाभिषेक पर लगी रोक, तेलंगाना कांग्रेस ने दिया निर्देश; JCB से माला पहनाने पर भी पाबंदी
21 जुलाई से पहले जहां जाना है, फैसला कर लें…कोयल मल्लिक को दीदी ने दी खुली छूट, बताया- ईमेल से मिली थी सूचना
दिल्ली पुलिस में लंबे समय तक काम करने के बाद उन्होंने आईबी में काम किया। यहां उन्हें स्पेशल डायरेक्टर के पद पर काम करने का मौका भी मिला। अब वापस उन्हें दिल्ली पुलिस की सबसे बड़ी जिम्मेदारी दी गई है, जो कि उनके लिए घर वापसी जैसा होगा।
गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश
गृह मंत्रालय ने आदेश जारी करते हुए IPS अधिकारी अनुराग कुमार को दिल्ली का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया।
IPS officer Anurag Kumar has been appointed as the new Commissioner of Police, Delhi. pic.twitter.com/DPyM8lKno0 — IANS (@ians_india) July 17, 2026
यह भी पढ़ें – गुजरात ATS का बड़ा एक्शन, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े 5 और आरोपी गिरफ्तार, जांच तेज
उप-राज्यपाल को रिपोर्ट करेंगे IPS सतीश गोलचा
1992 बैच के IPS सतीश गोलचा को नए अधिकारी के कार्यभार संभालने के बाद, अगली पोस्टिंग के लिए दिल्ली के उप-राज्यपाल को रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए है। सतीश गोलचा 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी है। उन्हें अगस्त 2025 में एसबीके सिंह की जगह दिल्ली के पुलिस कमिश्नर बनाया गया था।
वे अरुणाचल प्रदेश में डीजीपी के पद का भी कार्यभार संभाल चुके है और इससे पहले वे तिहाड़ जेल में डीजी थे। मिली जानकारी के अनुसार, अप्रैल 2027 में सतीश गोलचा का रिटायरमेंट होना था, लेकिन समय से पहले ही उन्हें अपने पद से हटा दिया गया।
