गुजरात ATS का बड़ा एक्शन, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े 5 और आरोपी गिरफ्तार, जांच तेज

Gujarat ATS Arrest Jaish-e-Mohammed: गुजरात ATS ने जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े 5 और आरोपियों को गिरफ्तार किया। जांच में आरोपियों के विस्फोटक उपकरणों के परीक्षण में शामिल होने का दावा किया गया है।
gujarat ats arrest 5 terrorist
गुजरात एटीएस ने 5 आरोपी को किया गिरफ्तार (सौजन्य-IANS)
Published on
Updated on

Gujarat ATS Arrest: गुजरात ATS ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। गुजरात ATS ने राज्य के अलग-अलग जिलों से आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े पांच और आरोपियों को गिरफ्तार करने की खबर सामने आई है।

गुजरात एटीएस की जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपियों में बिलाल आबिद शेरा, मोहम्मद अयूब कदीवाल उर्फ मोहम्मद खदियासन, मोहम्मद शफी मुखी उर्फ शफी चापी, मोहम्मद हसन कराडिया उर्फ हसन हैदरपुरी और मोहम्मद अयूब सुनासरा उर्फ मोहम्मद खाली शामिल है।

आतंकी संगठन से जुड़े ये पांचों आरोपी पाकिस्तान स्थित प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सदस्य थे और वे पहले गिरफ्तार किए गए आरोपियों के साथ मिलकर विस्फोटक उपकरणों का परीक्षण करने में शामिल थे। सभी आरोपियों को आज कोर्ट के सामने पेश किया गया।

मजिस्ट्रेट ने 24 जुलाई तक एटीएस कस्टडी में भेजा

गुजरात एटीएस ने इन सभी आरोपियों को पाटन जिले के सिद्धपुर तालुका के खाडियाल गांव से दबोचा। पांचों आरोपियों को मेहसाणा जिले के कढ़ी कस्बे में न्यायिक मजिस्ट्रेट आरएम भाटिया के सामने पेश किया गया। मजिस्ट्रेट ने सभी आरोपियों को 24 जुलाई तक ATS की कस्टडी में भेज दिया गया।

https://twitter.com/ians_india/status/2077976178733035785

जैश-ए-मोहम्मद लंबे समय से गुजरात में स्लीपर सेल बनाने की कोशिश कर रहा था। गुजरात दंगों के बाद, इंडियन मुजाहिदीन ने अहमदाबाद में कई बम धमाके किए थे, जिनमें 50 से ज्यादा लोग मारे गए थे और 200 से ज्यादा घायल हुए थे।

गुजरात में पैर जमाने की कोशिश

जैश-ए-मोहम्मद भारत में खासकर गुजरात में अपनी पैठ बनाने की लगातार कोशिश कर रहा था और उसे उत्तर गुजरात से लोगों को भर्ती करके अपने आतंकी एजेंडे को आगे बढ़ाने का मौका मिल गया।

आपको जानकारी दें, कि इससे पहले 3 जुलाई को जैश-ए- से जुड़े 8 संदिग्धों को पकड़ा गया था। 8 आरोपियों से पूठताछ के बाद इन आरोपियों के नाम सामने आए थे। पकड़े गए 8 संदिग्ध पाकिस्तान के अब्दुल्ला साहब नाम के हैंडलर के संपर्क में थे, जिसके बाद गुजरात एटीएस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू कर दी।

8 आरोपियों के खिलाफ UAPA के तहत केस दर्ज

एटीएस ने आठों आरोपियों को गिरफ्तार करके गैर-कानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) की धारा 13, 17, 18, 38, 39 के तहत केस दर्ज किया था। इसके अलावा भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 148, 61 के तहत भी मामला दर्ज किया गया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com