Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘मैं तेरी बहन को मार रहा हूं’, SWAT कमांडो का मर्डर कॉल पर सुनाता रहा पति, प्रेग्नेंट थी काजल चौधरी

Delhi Swat Commando Murder Case : स्वात कमांडो काजल की हत्या के मामले में लगातार खुलासे सामने आ रहे। मृतका के भाई ने उस आखिरी कॉल का जिक्र किया, जिसमें कमांडो के पति ने उन्हें मारने की बात कही थी।

  • Written By: रंजन कुमार
Updated On: Jan 30, 2026 | 02:33 PM

अपने पति के साथ काजल चौधरी।

Follow Us
Close
Follow Us:

Swat Commando Kajal Chaudhary Murder Case : दिल्ली पुलिस की 27 वर्षीय SWAT कमांडो काजल चौधरी की मौत को लेकर चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। पुलिस के मुताबिक महिला कमांडो की मौत उसके घर पर डंबल से चोट लगने के बाद हुई। वह चार महीने की गर्भवती थीं। घटना 22 जनवरी को पश्चिमी दिल्ली के मोहन गार्डन स्थित उनके आवास पर हुई। पुलिस ने काजल के पति अंकुर को कुछ घंटों में गिरफ्तार कर लिया। अंकुर रक्षा मंत्रालय में क्लर्क है। वह दिल्ली कैंटोनमेंट में तैनात है। 5 दिन अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ने के बाद 27 जनवरी को काजल ने दम तोड़ दिया। अब काजल के भाई ने मामले में खुलासे किए हैं।

काजल के भाई निखिल ने मामले में एक कॉल का जिक्र कियाए। निखिल ने उस कॉल का जिक्र करते हुए बताया कि बहन काजल के पति अंकुर ने उनसे कॉल पर कहा कि इस कॉल को रिकॉर्ड कर लो, क्योंकि यह पुलिस के लिए सबूत का काम आएगा। इसके बाद अंकुर ने कहा कि वह काजल को मार रहा है और पुलिस उसका कुछ नहीं बिगाड़ पाएगी। निखिल ने बताया कि इसके तुरंत बाद उन्होंने बहन की चीखें सुनीं और कॉल कट गया। निखिल के अनुसार यह सब तब शुरू हुआ, जब अंकुर ने उन्हें कॉल करके कहा कि बहन को समझा ले। निखिल ने अंकुर को शांत रहने को कहा और तुरंत बहन को कॉल लगाया।

कॉल पर खुलासा

निखिल ने बताया कि काजल उन्हें अपने घर की बातें ज्यादा नहीं बताती थीं, लेकिन उस दिन वह बता रही थीं। जब वे बात कर रहे थे तो अंकुर को गुस्सा आया कि काजल उसे सब कुछ बता रही है। उसने काजल से फोन छीन लिया। इसके बाद अंकुर ने निखिल से कहा कि इस कॉल को रिकॉर्डिंग पे रख पुलिस सबूत में काम आएगा। मैं मार रहा हूं तेरी बहन को। पुलिस मेरा कुछ नहीं कर पाएगी। उन्होंने बहन की चीखें सुनीं और कॉल कट गई।

सम्बंधित ख़बरें

संगमनेर में छात्रा पर एसिड अटैक! विधानसभा में विपक्ष का हंगामा, सरकार से रिपोर्ट की मांग

महाराष्ट्र विधानसभा में गूंजा अहिल्यानगर एसिड अटैक मामला, विपक्ष ने सरकार पर बोला हमला, नार्वेकर ने दिया जवाब

Thane: ICU में महिला को चूहे के कुतरने से हुई मौत के मामले में अधीक्षक पर गिरी गाज

महाराष्ट्र में दहलाने वाली वारदात! अहिल्यानगर में छठी की छात्रा पर एसिड अटैक, चेहरा-आंखें बुरी तरह झुलसी

कॉल के बाद क्या हुआ?

निखिल ने बताया कि घटना के 5 मिनट बाद उन्हें अंकुर का एक और कॉल आया। अंकुर ने कहा कि ये मर गई है। हॉस्पिटल आ जाओ। निखिल और उनके परिवार वाले तुरंत पुलिस के साथ अस्पताल पहुंचे। वहां अंकुर और उसके परिवार वाले पहले से थे। निखिल ने कहा कि जब उन्होंने बहन को देखा तो उन्हें लगा कि दुश्मन भी किसी के साथ ऐसा नहीं करता। निखिल खुद पुलिस कांस्टेबल हैं। उन्होंने बताया कि जब यह हमला हुआ, तब वह बहन से फोन पर बात कर रहे थे। उन्होंने उस फोन कॉल का जिक्र किया और फिर 5 मिनट बाद मौत की खबर मिली।

दहेज प्रताड़ना का आरोप

परिवार वालों का आरोप है कि स्वात कमांडो काजल के सिर में गंभीर चोटें आई थीं। उसके शरीर पर कई घाव थे। निखिल ने बताया कि उन्होंने काजल को कई अस्पतालों में ले जाने की कोशिश की। उन्हें बताया गया कि उनके बचने की उम्मीद बहुत कम है। आखिरकार उन्हें गाजियाबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया। परिवार ने अंकुर और उसके रिश्तेदारों पर काजल को लंबे समय से प्रताड़ित करने और दहेज के लिए परेशान करने का आरोप लगाया है।

5 महीने पहले भी काजल को मारा था थप्पड़

निखिल ने बताया कि 5 महीने पहले अंकुर ने काजल को थप्पड़ मारा था। निखिल ने तब काजल को साथ ले जाने की बात कही थी। अंकुर ने माफी मांगी थी और बच्चे की कसम खाई थी कि वह ऐसा दोबारा नहीं करेगा। निखिल ने बहन से कहा था कि वह जब चाहे घर वापस आ सकती है और उसे वहां रहने की जरूरत नहीं है। निखिल ने कहा कि बहन गर्भवती होने के बावजूद खाना बनाती थी, कपड़े और बर्तन धोती थी।

यह भी पढ़ें : सिर काटकर बैग में रखा…बोरे में भरी लाश! कर्मचारी ने HR को दी दर्दनाक मौत, CCTV से खुला ‘खूनी इश्क’ का राज

लाखों का दिया था दहेज

काजल के पिता राकेश ने भी दहेज मांगने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि शादी में उन्होंने बुलेट बाइक, सोने के गहने और नकदी दी थी। ससुराल वाले कहते थे कि उनका बेटा किसी और से शादी करता तो उन्हें कार मिलती। बाद में काजल ने कार का इंतजाम भी किया, लेकिन वे लोग उसे परेशान करना बंद नहीं किए। परिवार वाले काजल से ठीक से बात नहीं कर पाते थे। काजल की मां ने बताया कि उन्होंने शादी में 20 लाख रुपये खर्च किए थे और कर्ज लिया था। अंकुर ने काजल से 5 लाख रुपये उधार लिए थे। काजल ने बहुत दुख झेला। उनकी मां चाहती हैं कि उन्हें इंसाफ मिले और उन्होंने अंकुर को राक्षस कहा।

कॉलेज के दिनों से जान-पहचान और शादी

काजल और अंकुर कॉलेज के दिनों से परिचित थे। उनकी शादी 23 नवंबर 2023 को हुई थी। हरियाणा के गनाौर में पैतृक घर में झगड़े होने के कारण वे दिसंबर 2024 में मोहन गार्डन में किराए के मकान में रहने लगे थे, लेकिन तनाव जारी रहा। पुलिस के अनुसार झगड़े के पीछे आर्थिक तंगी और घरेलू विवाद थे। दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कपल ने कुछ कर्ज लिए थे। अक्सर पैसों और घर के खर्चों को लेकर उनकी बहस होती थी। अधिकारी ने बताया कि 22 जनवरी को अंकुर ने कथित तौर पर पहले काजल का सिर दरवाजे के फ्रेम से टकराया और फिर डंबल से हमला किया। निखिल की शिकायत के आधार पर मोहन गार्डन पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज हुआ था। शुरुआत में अंकुर पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया था। काजल की मौत के बाद आरोपों को हत्या में बदल दिया जाएगा।

I am killing your sister the swat commando husband kept narrating the murder call to kajal chaudhary who was pregnant

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 30, 2026 | 02:33 PM

Topics:  

  • Crime News
  • Delhi News
  • Delhi Police

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.