Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

दिल्ली में केजरीवाल का ‘जाट’ दांव, हनुमान बेनीवाल ने AAP को दिया समर्थन, टेंशन में BJP-कांग्रेस

राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) राजस्थान की एक क्षेत्रीय राजनीतिक दल है। हनुमान बेनीवाल इस पार्टी के मुखिया हैं। पार्टी ने राजस्थान में इंडिया गठबंधन के तहत कांग्रेस के साथ मिल कर लोकसभा और विधानसभा चुनाव लड़ा था।

  • By मनोज आर्या
Updated On: Jan 24, 2025 | 03:04 PM

हनुमान बेनीवाल और अरविंद केजरीवाल

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में होने जा रहे विधानसभा चुनाव के बीच हनुमान बेनीवाल की राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) ने अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (AAP) को समर्थन देने का ऐलान कर दिया है। इसको लेकर पार्टी के प्रमुख बेनीवाल का बयान भी सामने आ गया है। इस बयान में भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुओ उन्होंने कहा कि AAP किसानों के लिए, जाटों के लिए और आम आदमी के लिए जो लड़ाई लड़ रही है और जो काम कर रही है वो काम बीजेपी कभी भी जाटों के लिए नहीं कर सकती है।

वहीं, कांग्रेस पार्टी पर हमला बोलते हुए हनुमान बेनीवाल ने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस, बीजेपी की गोद में जाकर बैठ गई है। जैसे राजस्थान के उपचुनाव में बैठ गई थी। ईडी और सीबीआई का दुरुपयोग किया जा रहा है। अरविंद केजरीवाल की तारीफ करते हुए हनुमान बेनीवाल ने कहा कि अगर दिल्ली में आप सरकार नहीं बनती है, तो लोकतंत्र खत्म हो जाएगा। उन्होंने कहा कि लोग अरविंद केजरीवाल की नीतियों से प्रभावित हैं। हम जाट समाज को दिल्ली में आरक्षण दिलाएंगे। पहले भी आपके लिए लड़े थे आगे भी लड़ेंगे।

केजरीवाल ने हनुमान बेनीवाल का जताया आभार

राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी द्वारा AAP को समर्थन देने के फैसले पर पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज हनुमान बेनीवाल मुझसे मिलने आए। वे पहले ही दिल्ली चुनाव में आम आदमी पार्टी को समर्थन देने का ऐलान कर चुके है। वे आज मेरे आवास पर आए, मैं उनका हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। आम आदमी पार्टी ईमानदारी और सच्चाई के साथ खड़ी है। उन्होंने हमें अपना समर्थन इसलिए दिया क्योंकि हम ईमानदारी और सच्चाई के साथ खड़े हैं।

सम्बंधित ख़बरें

‘गरीबी नहीं, गरीबों को हटा रही रेखा सरकार’, बिना आदेश घर तोड़ने पर AAP ने BJP को घेरा

‘शीश महल’ का खुलेगा राज? कल से दिल्ली विधानसभा सत्र में मचेगा घमासान, इन 3 रिपोर्टों पर सबकी नजर

KDMC में निर्विरोध चुनाव पर सवाल, एकमात्र उम्मीदवार वाले वार्ड में AAP ने उठाई NOTA की मांग

‘शाहरुख खान गद्दार तो हसीना को बिरयानी क्यों खिला रही सरकार?’ विवाद पर AAP ने BJP पर बोला तीखा हमला

#WATCH दिल्ली: AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, “आज हनुमान बेनीवाल मुझसे मिलने आए। वे पहले ही दिल्ली चुनाव में आम आदमी पार्टी को समर्थन देने का ऐलान कर चुके हैं। वे आज मेरे आवास पर आए, मैं उनका हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। आम आदमी पार्टी ईमानदारी और सच्चाई के साथ… pic.twitter.com/uI3nijrulG — ANI_HindiNews (@AHindinews) January 24, 2025

कांग्रेस के साथ राजस्थान में चुनाव लड़े थे हनुमाना बेनीवाल

आपको बता दें कि राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) राजस्थान की एक क्षेत्रीय राजनीतिक दल है। हनुमान बेनीवाल इस पार्टी के मुखिया हैं। पार्टी ने राजस्थान में इंडिया गठबंधन के तहत कांग्रेस के साथ मिल कर लोकसभा और विधानसभा चुनाव लड़ा था। लोकसभा में नागौर सीट जीत कर हनुमान बेनीवाल सासंद बन गए, लेकिन खींवसर विधानसभा उपचुनाव में उनकी पत्नी कनिका बेनीवाल बीजेपी के रेवंत राम डांगा से हार गई थीं। ऐसे में राजस्थान के विधानसभा में रालोप का कोई विधायक नहीं है।

Hanuman beniwal rlp supported aam aadmi party in delhi assembly elections 2025

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 24, 2025 | 03:04 PM

Topics:  

  • AAP
  • Bharatiya Janata Party
  • Delhi Assembly Elections
  • Hanuman Beniwal

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.