- Hindi News »
- Delhi »
- Greater Noida Online Betting Racket Fake Kidnap Exposed
फर्जी अपहरण से खुला 30 लाख रोज कमाने वाला ऑनलाइन सट्टा रैकेट, दुबई-थाईलैंड से कनेक्शन
ग्रेटर नोएडा में फर्जी अपहरण की जांच के दौरान पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा गिरोह पकड़ा। थाईलैंड-दुबई से जुड़े 8 आरोपी रोज 30 लाख की कमाई कर रहे थे, कई फर्जी दस्तावेज मिले हैं।
- Written By: सौरभ शर्मा

पुलिस ने एक अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का पर्दाफाश किया (फोटो- सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: ग्रेटर नोएडा में एक फर्जी अपहरण की जांच ने पुलिस को एक अंतरराष्ट्रीय सट्टा रैकेट तक पहुंचा दिया। शुरू में अपहरण की शिकायत आई थी, लेकिन जब पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि पूरी कहानी एक जालसाजी थी, जिसके जरिए 7 लाख की फिरौती वसूली का प्रयास किया गया। इसी कड़ी में पुलिस को ऐसे सुराग मिले, जिन्होंने 30 लाख रुपये प्रतिदिन कमाने वाले एक सट्टा गिरोह का पर्दाफाश कर दिया। यह गिरोह ‘RUDRA CRIC LIVE’ ऐप के जरिए क्रिकेट पर ऑनलाइन सट्टा चला रहा था और इसका संचालन दुबई व थाईलैंड से हो रहा था।
पुलिस ने गौर सिटी और राधा स्काई गार्डन से दबिश देकर आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से बड़ी संख्या में मोबाइल, लैपटॉप, सिम कार्ड, फर्जी दस्तावेज और बैंकिंग सामग्री बरामद की गई है। गिरोह ग्राहकों को व्हाट्सएप के जरिए सट्टे की आईडी देता था और फिर ऐप पर ओवर, रन, विकेट और जीत-हार पर दांव लगवाता था। पुलिस अब इस गिरोह के बैंक खातों को फ्रीज कर मनी लॉन्ड्रिंग की जांच में जुट गई है।
झूठे अपहरण से मिली सुराग की डोर
राजस्थान के दो युवकों के अपहरण की सूचना से शुरू हुई जांच में पुलिस को व्हाइट ऑर्किड अपार्टमेंट में सट्टेबाजों की गतिविधियों का पता चला। पकड़े गए आरोपियों में एक युवक ने कबूल किया कि अपहरण की कहानी उसने खुद गढ़ी थी।
सम्बंधित ख़बरें
जेल में बंद पाखंडी अशोक खरात के परिवार को 3 करोड़ का सरकारी मुआवजा? नासिक में ‘कुंभ रिंग रोड’ पर नया विवाद
पत्नी के अफेयर के शक में हैवान बना पति, प्राइवेट पार्ट को तेजाब डालकर जलाया, 15 दिनों तक दी तालीबानी सजा
धुले में डबल मर्डर से सनसनी! ढोंगी तांत्रिक ने आश्रम में कर दी युवक-युवती की हत्या, अघोरी वारदात से मचा हड़कंप
नागपुर में RSS मुख्यालय के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, CCTV में कैद हुई वारदात; इलाके में मचा हड़कंप
युद्ध की भेंट चढ़ी नेतन्याहू के बेटे की शादी, वेडिंग डेट से पहले ईरान ने कर दिया अटैक
ऐप से लाखों की कमाई, विदेशी कनेक्शन भी उजागर
सट्टेबाजी में इस्तेमाल हो रहे ‘RUDRA CRIC LIVE’ ऐप पर रोजाना करोड़ों के दांव लगाए जाते थे। गिरोह की कमाई फर्जी खातों से विदेशी खातों में भेजी जाती थी। पुलिस अब उन सोशल मीडिया प्रमोटर्स को भी चिन्हित कर रही है, जिन्होंने इस ऐप का प्रचार किया। DCP ग्रेटर नोएडा शाद मियां खान ने बताया, 12 जून को अपहरण की सूचना मिली थी। जांच में पता चला कि यह सट्टा लगाने वाले गिरोह द्वारा बनाई गई झूठी कहानी थी। गिरोह थाईलैंड और दुबई से संचालित हो रहा था। 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। बड़ी मात्रा में मोबाइल, लैपटॉप, सिम कार्ड और फर्जी दस्तावेज बरामद किए गए हैं। बैंक खाते फ्रीज किए जा रहे हैं और सोशल मीडिया प्रमोटरों को नोटिस भेजे जाएंगे।
Greater noida online betting racket fake kidnap exposed
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Silk Saree Buying: सिल्क की साड़ी खरीदते हुए कहीं आप भी न हो जाएं ठगी के शिकार, ऐसे परखें असली या नकली
May 18, 2026 | 05:08 PMदमोह के हटा में निजी एंबुलेंस चालक की मनमानी; पैसे कम पड़ने पर करंट से झुलसे मरीज को पेट्रोल पंप पर ही उतारा
May 18, 2026 | 05:04 PMचलती स्कूटी पर हैंडल छोड़कर पालथी मारकर बैठा शख्स, खतरनाक स्टंट का वीडियो वायरल
May 18, 2026 | 04:57 PMRRB Technician 2026: रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, 10वीं पास वाले भी कर सकते है आवेदन, जानें प्रक्रिया
May 18, 2026 | 04:51 PMMaharashtra 1st Conclave 2026: मुंबई में 19 मई को होगा दिग्गजों का महासंगम, महाराष्ट्र के विकास पर होगा मंथन
May 18, 2026 | 04:51 PMArdra Shukra Gochar: 20 मई को आद्रा नक्षत्र में सूर्य का होगा प्रवेश, सिंह समेत इन 4 राशि की बल्ले बल्ले!
May 18, 2026 | 04:49 PMSRH के खिलाफ चेपॉक में आखिरी बार दिखेंगे MS Dhoni? अश्विन के बयान ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें, खेल जगत में खलबली
May 18, 2026 | 04:46 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














