दिल्ली में भरभराकर गिरी 4 मंजिला इमारत, कई लोग दबे, चारों-तरफ मची चीख-पुकार

Building Collapse in Delhi: दिल्ली के वेलकम इलाके में शनिवार को एक चार मंजिला इमारत भरभराकर जमींदोज हो गई। इस इमारत के मलबे में 12 लोगों के दबे होने की आशंका है। जिसमें 3-4 लोगों को रेस्क्यू किया गया।
Building Collapse in Delhi
दिल्ली में गिरी 4 मंजिला इमारत (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Building Collapse in Delhi: दिल्ली के वेलकम इलाके में शनिवार को एक चार मंजिला इमारत गिरने से बड़ा हादसा हो गया। मलबे में 12 लोगों के दबे होने की आशंका है। यह इमारत वेलकम इलाके के सीलमपुर ईदगाह रोड पर गिरी है। फिलहाल, दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं और बचाव अभियान जारी है। गनीमत रही कि अभी तक किसी भी तरह की जनहानि की कोई सूचना नहीं है।

इस भयावह हादसे के बाद आस-पास के इलाकों में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। वहीं, शनिवार सुबह 7:15 बजे एक कॉल के ज़रिए दमकल विभाग को इस हादसे की सूचना मिली। इसके बाद दमकल विभाग और दिल्ली पुलिस तुरंत सक्रिय हो गए और बचाव कार्य शुरू कर दिया। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुटी हुई है।

मलबे से 7 लोगों को निकाला गया

दमकल विभाग के अनुसार, सीलमपुर की जनता कॉलोनी, गली नंबर 5 में एक 4 मंजिला इमारत गिर गई है। यह एक मकान था जो 30-35 गज में बना था। अब तक मलबे से 7 लोगों को निकाला जा चुका है और सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल, कुछ और लोगों के दबे होने की आशंका है, रेस्क्यू किया जा रहा है। दमकल विभाग की 7 गाड़ियाँ मौके पर मौजूद हैं और राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

संकरी गलियों ने मुश्किल किया काम

दमकल विभाग का कहना है कि जिस इलाके में इमारत गिरी है, वहाँ गलियाँ बेहद संकरी हैं। यहाँ आबादी भी घनी है। ऐसे में बचाव अभियान में मुश्किलें आ रही हैं। स्थानीय पुलिस और राहत दल लगातार मलबा हटाने में जुटे हैं। उम्मीद है जल्द ही मलबा हटाकर लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया जाएगा।

हादसे की वजह का खुलासा नहीं

अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि इमारत गिरने की वजह क्या है? हालाँकि, माना जा रहा है कि यह इमारत काफी पुरानी थी और जर्जर हो चुकी थी। आशंका है कि कुछ लोग अभी भी मलबे में दबे हुए हैं। इसलिए बचाव कार्य में तेजी लाई जा रही है ताकि सभी को सुरक्षित बाहर निकाला जा सके। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर उनका चल रहा है।

Navbharat Live
navbharatlive.com