Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

लुटियंस दिल्ली का बंगला चंद्रचूड़ ने किया खाली, यहां है अब नया ठिकाना

Ex CJI Chandrachud News: पूर्व चीफ जस्टिस चंद्रचूड़ ने लुटियंस दिल्ली में स्थित सरकारी आवास आखिरकार खाली कर दिया है। वो 8 नवंबर को रिटायर हो गए थे। बंगला न खाली करने के कारण लोग सवाल उठ रहे थे।

  • By Saurabh Pal
Updated On: Aug 02, 2025 | 09:22 PM

डीवाई चंद्रचूड़( फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

New Delhi: सुप्रीम कोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने आखिरकार मुख्य न्यायाधीश का आधिकारिक आवास खाली कर दिया। चंद्रचूड़ 8 नवंबर 2024 को ही रिटायर हो गए थे, लेकिन उन्होंने बंगला नहीं खाली किया था, जिसको लेकर सवाल भी उठ रहे थे। हांलाकि विवाद खड़ा होता देख बंगला न खाली कर पाने की वजह चंद्रचूड़ ने स्वयं बताई थी। अब उनका एड्रेस लुटियंस दिल्ली के 5, कृष्ण मेनन मार्ग से नहीं है। वह दूसरी जगह शिफ्ट हो गए हैं।

न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ ने 7 जुलाई को ‘पीटीआई-भाषा’ से बातचीत में स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा था कि सामान बांध लिया गया है और वह अपनी पत्नी व बच्चों के साथ जल्द ही किराये पर सरकारी आवास में चले जाएंगे। चंद्रचूड़, उनकी पत्नी कल्पना और बेटियां प्रियंका और माही पांच कृष्ण मेनन मार्ग, नयी दिल्ली स्थित प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) के आधिकारिक आवास में रह रहे थे। प्रियंका और माही दोनों दिव्यांग हैं।

न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ ने बंगले में निर्धारित समय से अधिक वक्त तक रहने के कारणों को विस्तार से बताते हुए कहा था, “हमने वास्तव में अपना सामान बांध लिया है। हमारा सामान पहले ही पूरी तरह बांधा जा चुका है। कुछ सामान पहले ही नए घर में भेज दिया गया है और कुछ यहां भंडार कक्ष में रखा हुआ है।” वह सरकारी बंगले में कथित तौर पर निर्धारित अवधि से अधिक समय तक रहने के संबंध में उच्चतम न्यायालय प्रशासन द्वारा केन्द्र सरकार को भेजे गए पत्र का जवाब दे रहे थे।

चंद्रचूड़ का नया पता 14, तुगलक रोड

पूर्व प्रधान न्यायाधीश ने विवाद पर दुख जताया था और अपनी बेटियों की चिकित्सा स्थिति का हवाला दिया था, जिन्हें ‘व्हीलचेयर’ अनुकूल घर की आवश्यकता थी। घटनाक्रम का उल्लेख करते हुए न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ ने कहा था कि सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने तत्कालीन प्रधान न्यायाधीश संजीव खन्ना से बात की थी, जो उनके उत्तराधिकारी बने थे। उन्हें बताया था कि उन्हें 14, तुगलक रोड स्थित बंगले में लौटना है, जहां वह प्रधान न्यायाधीश बनने से पहले रहते थे।

ये भी पढ़ें-फिर टला BJP अध्यक्ष का चुनाव! किसने फंसाया पेच, कब मिलेगा नड्डा का रिप्लेसमेंट?

बंगले के लिए खन्ना को चंद्रचूड़ ने लिखा था पत्र

न्यायमूर्ति खन्ना ने हालांकि न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ को प्रधान न्यायाधीश के बंगले में ही रहने को कहा था, क्योंकि न्यायमूर्ति खन्ना आधिकारिक आवास में नहीं रहना चाहते थे। उच्चतम न्यायालय प्रशासन ने एक जुलाई को केंद्र को पत्र लिखकर कहा था कि न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ सीजेआई बंगले में अनुमति प्राप्त अवधि से अधिक समय तक रहे हैं और उसने संपत्ति खाली कराने की मांग की थी।-एजेंसी इनपुट के साथ

Former chief justice vacated government residence in lutyens delhi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 02, 2025 | 09:22 PM

Topics:  

  • CJI D.Y. Chandrachud
  • Delhi News
  • Latest News

सम्बंधित ख़बरें

1

गोवा अग्निकांड का खौफनाक सच सामने आया: ‘नमक के मैदान’ पर चल रही थी ‘मौत की पार्टी’

2

कोडीन कफ सिरप कांड में योगी का बड़ा एक्शन, ड्रग इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड, कारण कर देगा आपको हैरान

3

‘अधिकारी को धमकाया तो खैर नहीं…’ चुनाव आयोग का TMC को अल्टीमेटम; ममता सरकार को लगाई फटकार

4

प्रेमजाल में फंसाकर तुड़वाई शादी, MP में ‘सोनू’ बनकर इमरान ने लूटी हिंदू महिला की आबरू

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.