- Hindi News »
- India »
- Bjp Postponed New President Election Again Know Reason
फिर टला BJP अध्यक्ष का चुनाव! किसने फंसाया पेच, कब मिलेगा नड्डा का रिप्लेसमेंट?
BJP New President Election: बीजेपी ने नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की घोषणा उपराष्ट्रपति चुनाव के बाद तक टाल दी है। नड्डा का कार्यकाल लोकसभा चुनाव 2024 के बाद ही खत्म होना था।
- Written By: अर्पित शुक्ला

गृह मंत्री अमित शाह, पीएम मोदी और जेपी नड्डा (Image- Social Media)
BJP President News: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव टाल दिया है। इसे सितंबर में होने वाले उपराष्ट्रपति चुनाव के बाद तक टालने का फैसला किया है। ये कदम 2024 के बाद बदले राजनीतिक हालात में पार्टी के अंदरूनी ढांचे को संभलकर ढालने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।
न्यूज18 की रिपोर्ट के मुताबिक, जेपी नड्डा का कार्यकाल लोकसभा चुनाव 2024 के बाद ही खत्म होना था, लेकिन अब पार्टी ने यह तय किया है कि नए अध्यक्ष की नियुक्ति सितंबर में होने वाले उपराष्ट्रपति चुनाव के बाद ही की जाएगी। मीडिया रिपोर्ट में एक वरिष्ठ नेता के हवाले से यह भी कहा गया कि बिहार चुनाव से पहले इस पर फैसला हो सकता है।
क्यों टला अध्यक्ष का चुनाव?
बता दें कि उपराष्ट्रपति देश के दूसरे सर्वोच्च पद के साथ-साथ राज्यसभा का सभापति भी होता है। मीडिया रिपोर्ट में एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि इस समय पार्टी दोहरी नेतृत्व संरचना से बचना चाहती है। उनका कहना है कि नया अध्यक्ष आने से संगठन में नई हलचल होती है और राज्य स्तर पर नीतियों में बदलाव, कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारी, और रणनीति में भी बदलाव हो सकता है। फिलहाल, पार्टी को संयम, स्थिरता और एकता की जरूरत है, जिससे संसद के अहम सत्रों को संभाला जा सके। साथ ही बिहार व बंगाल विधानसभा चुनाव की तैयारी भी की जा सके।
सम्बंधित ख़बरें
बाबरी बना जैन मंदिर, कृष्ण नगर के नाम से जाना जाएगा इस्लामपुरा, जानें क्यों सड़कों से मुस्लिम नाम हटा रहा पाक
जिसके चक्कर में हुआ था बेटी का तलाक, उसी पूर्व सास को दामाद ने उतारा मौत के घाट, वजह जानकर कांप उठेगी रूह
BJP विधायक की नाराजगी पर कांग्रेस ने खेली सियासी बिसात! जीतू पटवारी ने महेंद्र हार्डिया को क्यों कहा ‘धन्यवाद’
यूपी की राजनीति में बड़े बदलाव के संकेत, पंकज चौधरी ने नए OBC आयोग को क्यों बताया ऐतिहासिक?
रिपोर्ट के अनुसार, भाजपा ने नए अध्यक्ष के लिए कई वरिष्ठ नेताओं के नामों पर चर्चा भी की है, जिनमें संगठनात्मक अनुभव, प्रशासनिक क्षमता और संघ से संबंध तथा चुनावी दक्षता जैसे मानदंड देखे जा रहे हैं। पार्टी ऐसे नेता को नया अध्यक्ष बनाना चाहती है, जो मोदी-शाह की 2029 तक की रणनीति से मेल खाने वाला हो।
क्या है बीजेपी की रणनीति?
भाजपा की रणनीति में ये भी शामिल है कि आने वाली पीढ़ी के नेताओं को तैयार किया जाए, इसके साथ ही पार्टी की मुख्य विचारधारा और नेतृत्व की लय भी बरकरार रखना चाहती है।
यह भी पढ़ें- राहुल गांधी के पास ‘एटम बम’ है तो फोड़ें, राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर बोला हमला
फिलहाल अध्यक्ष की घोषणा टालने से पार्टी में गुटबाजी की अटकलों से बचने में मदद मिलेगी, खासकर जब उपराष्ट्रपति चुनाव में हर एक सहयोगी और हर एक वोट महत्वपूर्ण हो सकता है। इससे पार्टी को ये सोचने का वक्त भी मिलेगा कि नए अध्यक्ष में जातीय, क्षेत्रीय तथा पीढ़ीगत तौर पर बैलेंस कैसे बनाया जाए।
Bjp postponed new president election again know reason
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पेट्रोल पंप पर हो रहा बड़ा खेल, जानें किस तरीके से चोरी होता है पेट्रोल
May 19, 2026 | 03:34 AMAaj Ka Rashifal: कुंभ राशि वालों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, जानें मेष से मीन तक का व्यापार और भाग्यफल
May 19, 2026 | 12:15 AMचेपॉक में ईशान किशन का जलवा, अर्धशतकीय पारी खेलकर चेन्नई के जबड़े से छीनी जीत, SRH ने 5 विकेट से जीता मुकाबला
May 18, 2026 | 11:36 PMMorning Dreams:सुबह के इन सपनों को न करें इग्नोर, स्वप्न शास्त्र में माना गया है बेहद शुभ
May 18, 2026 | 11:34 PMबायोमाइनिंग प्रोजेक्ट में 67 करोड़ का घोटाला? भाजपा नगरसेवक राज गौरव वानखेड़े ने प्रशासन और एजेंसी को घेरा
May 18, 2026 | 11:17 PMMP News: देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में MP सरकार का बड़ा एक्शन, हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज करेंगे न्यायिक जांच
May 18, 2026 | 11:17 PMमतीन पटेल की संपत्तियों पर चले बुलडोजर का मामला, हाईकोर्ट ने दी याचिका में संशोधन की अनुमति, 15 जून को सुनवाई
May 18, 2026 | 11:04 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














