Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

हरियाणा: मानेसर में कपड़ा फैक्ट्री में लगी भयानक आग, इलाके में मची अफरा-तफरी

देश में भीषण गर्मी का दौर जारी है। इसी बीच अब हरियाणा के गुरुग्राम के मानेसर में कपड़ा फैक्ट्री में भीषण आग लगी है। आग ने पूरी बिल्डिंग को अपनी चपेट में लिया है। दमकल कर्मी आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं। इस घटना में किसी के घायल या हताहत होने की खबर नहीं है।

  • By शुभम सोनडवले
Updated On: May 30, 2024 | 11:02 PM

कपडा फैक्ट्री में आग (फोटो: ANI)

Follow Us
Close
Follow Us:

मानेसर. देश में भीषण गर्मी के चलते आग लगने की घटनाओं मे बढ़ोत्तरी हो रही है। हरियाणा के गुरुग्राम के मानेसर में एक कपड़ा फैक्ट्री में गुरुवार को भीषण आग लग गई। आग ने पूरी बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले लिया है। दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। आग बुझाने का प्रयास जारी है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

जानकारी के मुताबिक आग मानेसर के सेक्टर 8 में स्थित एक कपड़े की फैक्ट्री में लगी है। जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग पूरी बिल्डिंग में फैल गई है। आग लगने की सुचना मिलते ही दमकल विभाग की 10 से अधिक गाड़ियां मौके पर पहुंच गई है। दमकल कर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं।

#WATCH | Haryana: A massive fire breaks out at a cloth manufacturing unit in Gurugram's Manesar. More details awaited. pic.twitter.com/g9aZcOSkux — ANI (@ANI) May 30, 2024

हालांकि, आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। माना जा रहा है कि आग शार्ट सर्किट के कारण लगी है। हालांकि, दमकल विभाग ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है। इस घटना में किसी के घायल या हताहत होने की खबर नहीं है।

सम्बंधित ख़बरें

हरियाणा में पत्नी ने प्राइवेट पार्ट दबाकर पति को मार डाला, हैरान कर देगी वजह

हरियाणा में पाकिस्तान की बड़ी साजिश नाकाम: ISI के दो जासूस गिरफ्तार, हो सकते है चौंकाने वाले खुलासे

फरीदाबाद में दो गुटों में पत्थरबाजी, महिलाओं और बच्चों समेत कई घायल, देखें VIDEO

बलात्कारी राम रहीम सजा काट रहा या मौज? फिर 40 दिन की पैरोल पर आएगा बाहर, हरियाणा सरकार ने दी मंजूरी

इससे पहले बुधवार को दिल्ली में 200 से अधिक ठिकानों पर आग लगी। दिल्ली फायर ब्रिगेड के अनुसार उसे एक दिन में सबसे ज्यादा 212 आग लगने की फोन पर सुचना मिली।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही गुजरात के राजकोट में TRP गेमिंग जोन में भीषण आग लगने से 27 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी। इसके दूसरे ही दिन दिल्ली के एक बेबी केयर सेंटर में आग लगने से 7 बच्चों की मौत हो गई।

Fire in garment factory in manesar gurugram

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 30, 2024 | 11:01 PM

Topics:  

  • Gurugram
  • Haryana

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.