Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ग्रेटर नोएडा की फ्यूजन सोसायटी में लगी आग, कई गाड़ियां जलकर हुईं राख

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की फ्यूजन होम्स सोसाइटी के बेसमेंट में मंगलवार यानी 15 अक्टूबर की रात आग लग गई। आग लगने के कारण पार्किंग में कई खड़ी गाड़ियां धू-धू कर जलने लगी।

  • By विकास कुमार उपाध्याय
Updated On: Oct 16, 2024 | 12:16 AM

Fire in Greater Noida | X

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली : ग्रेटर नोएडा वेस्ट की फ्यूजन होम्स सोसाइटी के बेसमेंट में मंगलवार यानी 15 अक्टूबर की रात आग लग गई। आग लगने के कारण पार्किंग में कई खड़ी गाड़ियां धू-धू कर जलने लगी। आसपास मौजूद लोगों ने आग की सूचना मेंटेनेंस टीम को दी, लेकिन जब तक टीम मौके पर पहुंंची तो आग विकराल रूप ले चुकी थी। आग में दो बाइक पूरी तरह जल कर रखा हो गई है। जबकि तीन कार भी डैमेज हुए हैं। कड़ी मशक्कत के बाद मेंटेनेंस टीम ने आग पर काबू पाया। इस दौरान मेंटेनेंस टीम के एक कर्मचारी के हाथ में चोट भी लगने की खबर सामने आई है।

पटाखों की चिंगारी से ग्रेटर नोएडा वेस्ट की फ्यूजन होम्स सोसाइटी में यह हादसा हुआ है, जिससे आस – पास हड़कंप मच गया। रात के करीब आठ बजे बेसमेंट में खड़े वाहनों में अचानक आग लग गई। इससे सोसायटी के निवासियों में अफरातफरी मच गई। यह हादसा तब हुआ, जब आतिशबाजी की जा रही थी। बता दें, दो बच्चे पटाखे फोड़ रहे थे तभी पटाखे शाफ्ट में गिर गए जिसमें गाड़ियां खड़ी थी। एक पटाखे की चिंगारी सीधे बेसमेंट में गिरी। जिससे तुरंत आग लग गई।

यहां देखें वीडियो 

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की फ्यूजन होम्स सोसाइटी के बेसमेंट में लगी भयंकर आग, कई वाहन जलकर खाक।
पूरी खबर: https://t.co/dNxn1FRNVU pic.twitter.com/qkFPlxxklt
— Greater Noida West (@GreaterNoidaW) October 15, 2024

सोशल मीडिया के जरिए मिली जानकारी 

बिसरख पुलिस का कहना है कि 9:40 पर सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स के जरिए इस घटना की जानकारी मिली कि फ्यूजन होम्स सोसाइटी के बेसमेंट में आग लग गई। फिर जल्दी से त्वरित कार्यवाही करते हुए दो गाड़ियां भेजी गई। टीम के पहुंचने से पहले आग बुझ गई थी। बता दें कि घटना के बाद वहां बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और सोसाइटी के निवासियों में बेचैनी का माहौल बन गया।

सम्बंधित ख़बरें

देश का ऊर्जा हब बनेगा ग्रेटर नोएडा, कचरे से बनेगा ग्रीन हाइड्रोजन

कोहरे का कहर! ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर टकराईं आधा दर्जन गाड़ियां, कई लोग जख्मी

ग्रेटर नोएडा में बड़ा हादसा…निर्माणाधीन मकान का लेंटर गिरा, एक की मौत

Greater Noida: फर्जी लूटकांड का पुलिस ने किया खुलासा, 10 लाख बरामद, जीजा साले ने की थी प्लानिंग

यह भी पढ़ें – राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास की तबीयत खराब, लखनऊ के SGPGI में कराए गए एडमिट

Fire broke out in fusion society of greater noida many vehicles burnt to ashes

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 15, 2024 | 11:55 PM

Topics:  

  • Greater Noida

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.