Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Earthquake: दिल्ली-NCR में फिर डोली धरती, एक हफ्ते में दूसरी बार आया भूकंप; जानें कितनी रही तीव्रता?

Earthquake In Ghaziabad : यूपी के गाजियाबाद में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। एक हफ्ते के अंदर ही ये दूसरे भूकंप के झटके लगे।

  • By अर्पित शुक्ला
Updated On: Feb 23, 2025 | 05:51 PM

सांकेतिक तस्वीर ( सो. सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

Ghaziabad : दिल्ली से सटे यूपी के गाजियाबाद जिले में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। रविवार दोपहर 3.24 बजे भूकंप के झटके महसूस किए, जिससे लोगों में दहशत मच गई। छुट्टी के दिन होने के कारण अधिकांश लोग अपने घरों में थे। भूकंप आते ही वे अपने परिवार के साथ घर से निकलकर खुले आसमान के नीचे आ गए।

दिल्ली एनसीआर में अचानक से भूकंप के झटके लगे। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के मुतबिक, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.8 मापी गई तथा इसका केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई में था। भूकंप की तीव्रता कम होने के कारण किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ, लेकिन कुछ देर के लिए लोग डर जरूर गए थे।

17 फरवरी को भी आया था भूकंप

आपको बता दें कि दिल्ली एनसीआर में 17 फरवरी को भी भूकंप आया था, जिसकी तीव्रता 4.0 दर्ज की गई थी। सुबह-सुबह भूकंप आने से लोगों में हड़कंप मच गया था। हालांकि, भूकंप की तीव्रता कम थी, जिससे कहीं किसी तरह का कोई नुकसान नहीं पहुंचा था।

क्यों आता है भूकंप?

बता दें कि धरती की 7 प्लेट्स हैं, जो लगातार घूमती रहती हैं। इस दौरान ये प्लेट्स घर्षण करके आपस में टकराती हैं और उस क्षेत्र को जोन फॉल्ट लाइन कहते हैं। कई बार टकराने से प्लेट्स के किनारे मुड़ जाते हैं या फिर टूट जाती हैं। इनके टूटने से जो तरंगें और ऊर्जा निकलती हैं, वो फैलती हैं तो धरती कांपती है। इसे ही भूकंप कहते हैं।

देश और दुनिया की सभी बड़ी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

एक हफ्ते में दूसरी बार भूकंप

इससे पहले भोर में जब भूकंप आया तो ज्यादतर लोग नींद की आगोश में थे। हालांकि झटका इतना प्रभावी जरूर था कि लोगों की नींद खुल जाए। गाजियाबाद के स्थानीय लोगों ने कहा- पहली बार इतना तेज झटका लगा। पूरा घर हिल रहा है। ट्रेन के डिब्बे जैसा वाइब्रेशन हुआ।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) ने X बताया कि भूकंप का केंद्र नई दिल्ली था। इसकी गहराई करीब 5 किलोमीटर थी। भूंकप को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ट्वीट किया। उन्होंने लोगों से शांत रहने की अपील की। साथ ही कहा कि अधिकारी स्थिति पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं।

Earthquake in ghaziabad up richter scale earthquake intensity 28

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 23, 2025 | 05:51 PM

Topics:  

  • Delhi
  • Earthquake
  • Ghaziabad News

सम्बंधित ख़बरें

1

125 साल बाद लौटी भारत की विरासत, PM मोदी ने किया बुद्ध अवशेष प्रदर्शनी का उद्घाटन

2

दिल्ली में अब शेयर्ड टैक्‍सी में चलेंगी EV गाड़ियां, बचेंगे पैसे! जानें क्या है सरकार का पूरा प्‍लान

3

दिल्ली में बंदर भगाने के लिए निकली भर्ती, लंगूर की आवाज निकालना होगा, 8 घंटे की शिफ्ट में होगा काम

4

भूकंप से कांपा मेक्सिको, 6.5 की तीव्रता से दहल उठी धरती; घर छोड़ सड़कों पर भागे लोग

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.