125 साल बाद लौटी भारत की विरासत, PM मोदी ने किया बुद्ध अवशेष प्रदर्शनी का उद्घाटन
PM मोदी ने आज नई दिल्ली में भगवान बुद्ध से संबंधित पवित्र पिपरहवा अवशेषों की भव्य अंतरर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी का उदघाटन किया। उन्होंने कहा है कि पिपरहवा अवशेषों का 1898 में पता चला था।
- Written By: सौरभ शर्मा
PM Modi Speech on Lord Buddha: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली में भगवान बुद्ध के पवित्र ‘पिपरहवा अवशेषों’ की भव्य अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने इसे 125 साल के इंतजार के बाद “भारत की विरासत की वापसी” करार दिया। उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध का संदेश भौगोलिक और समय की सीमाओं से परे पूरी मानवता को जोड़ता है। पीएम ने अपनी विदेश यात्राओं, जैसे श्रीलंका, जापान, मंगोलिया और थाईलैंड का जिक्र करते हुए बताया कि कैसे बोधि वृक्ष और बुद्ध के विचार शांति का प्रतीक बने हैं। उन्होंने हिरोशिमा में बोधि वृक्ष की उपस्थिति को मानवता के लिए बड़ा संदेश बताया। पीएम ने थाईलैंड और वियतनाम में बुद्ध अवशेषों के दर्शन के लिए उमड़ी लाखों की भीड़ को याद किया। साथ ही, उन्होंने अपने जन्मस्थान वडनगर और कर्मभूमि सारनाथ के साथ बौद्ध धर्म के गहरे व्यक्तिगत जुड़ाव को भी रेखांकित किया।