डूसू चुनाव 2026: ABVP और NSUI ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, जानें किसके बीच है टक्कर

DUSU Election Candidates List: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ डूसू चुनाव 2026-27 के लिए एबीवीपी और एएसएपी ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है।
Delhi University Students Union election
ABVP और NSUI ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्टSocial Media
Published on
Updated on

Delhi University Students Union Election Candidates List: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव के लिए एबीवीपी और एनएसयूआई दोनों प्रमुख छात्र संगठनों ने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। बीजेपी के स्टूडेंट ग्रुप अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने अध्यक्ष से लेकर संयुक्त सचिव तक सभी पदों के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है।

एबीवीपी की तरफ से अध्यक्ष पद के लिए यश डबास को उम्मीदवार बनाया गया है। साथ ही इशू मौर्य को उपाध्यक्ष पद का उम्मीदवार बनाया गया है। सचिव पद पर ABVP ने रिया छाबड़ी को चुनाव मैदान में उतारा है। वहीं संयुक्त सचिव पद पर लक्ष्यराज सिंह चुनावी मैदान में हैं। ABVP ने शुक्रवार को इन सभी उम्मीदवारों की आधिकारिक घोषणा की है।

NSUI ने किसे बनाया उम्मीदवार? 

कांग्रेस से सम्बद्ध छात्र संगठन एनएसयूआई ने भी डूसू चुनाव को लेकर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। NSUI ने अध्यक्ष पद के लिए विजय शंकर मीणा को उम्मीदवार बनाया है। वाइस प्रेजिडेंट पद के लिए वीर छत्रथ, सचिव पद पर नम्रता चौधरी और जॉइंट सेक्रेटरी पद पर गोपाल चौधरी चुनावी मैदान में हैं। एनएसयूआई ने ABVP के बाद शुक्रवार को ही उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है।

18 सितंबर को डूसू चुनाव के लिए होगी वोटिंग

निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार, डूसू चुनाव के लिए 18 सितंबर को वोटिंग होगी। वोटों की गिनती 19 सितंबर को होगी। एबीवीपी ने कहा कि नामांकन पत्रों की जांच के पश्चात इन संभावित प्रत्याशियों में से अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पदों के लिए अंतिम प्रत्याशियों को चुना गया है।

क्लास-टू-क्लास कैंपेन चला रही ABVP

एबीवीपी चुनाव तैयारियों के मद्देनजर दिल्ली विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के बीच पीजी-टू-पीजी और क्लास-टू-क्लास कैंपेन चला रही है। ABVP इसके जरिए विद्यार्थियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं, अपेक्षाओं और सुझावों को समझने की कोशिश कर रही है।

Delhi University Students Union election
DUSU Election 2026: 600 CCTV से सख्त निगरानी, प्रिंटेड पोस्टर और शराब पर रोक; नियम तोड़ने पर रद्द होगा नामांकन


एबीवीपी उम्मीदवारों की लिस्ट

  • प्रेजिडेंट – यश डबास

  • वाइस प्रेजिडेंट – ईश मौर्य

  • सेक्रेटरी – रिया छाबड़ी

  • जॉइंट सेक्रेटरी – लक्ष्यराज सिंह

NSUI प्रत्याशियों की लिस्ट

  • प्रेजिडेंट – विजय शंकर मीणा

  • वाइस प्रेजिडेंट – वीर छत्रथ

  • सेक्रेटरी – नम्रता चौधरी

  • जॉइंट सेक्रेटरी – गोपाल चौधरी

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com