DU Vice President Dipanshu: दिल्ली छात्रसंघ चुनाव परिणाम में एक नाम रातोंरात सुर्खियां बटोरकर चर्चा में आ गया। वो नाम है, दीपांशु शौकिन का। हाल ही दिल्ली छात्र संघ चुनाव का परिणाम आया, जिसमें निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु ने उपाध्यक्ष का पद अपने नाम किया है। दीपांशु को कुल 30,615 वोट मिले।
अपनी जीत के बाद दीपांशु ने सोशल मीडिया पर एक वीडियों पोस्ट करते हुए सभी लोगों का आभार जताया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दीपांशु NSUI के बैनर तले दिल्ली छात्रसंघ चुनाव उपाध्यक्ष पद का चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन NSUI ने दीपांशु को टिकट नहीं दिया था।
दीपांशु ने पोस्ट किए वीडियो में बताया कि हजारों लोगों के कॉल, मैसेज के साथ-साथ लोग हमसे मिलना चाहते हैं। दीपांशु ने कहा मुझे भी सभी से मिलने का मन है लेकिन अफसोस सभी लोगों से मुलाकात संभव नहीं है। दीपांशु ने कहा कि उनके पास 24 घंटों में हजारों कॉल और मैसेज आए हैं। सभी कॉल मैसेज का जवाब देना संभव नहीं है। दीपांशु आगे कहते है कि सभी के कॉल मैसेज का जवाब न दे पाने का मुझे दुख है।
दीपांशु को दिल्ली छात्रसंघ चुनाव में 30,615 वोट मिले। दीपांशु ने कहा ये केवल एक आंकड़ा नहीं बल्कि छात्रों का भरोसा है। मुझे रोज इस भरोसे को जिंदा रखना है और इस भरोसे को कभी टूटने नहीं देना है। उन्होंने आगे कहा छात्रों के हक की लड़ाई जीजान लगाकर लड़ेंगे।
दीपांशु ने कहा हजारों लोग मुझसे मिलना चाहते हैं। मैं भी सभी से मिलना चाहता हूं। जिन लोगों ने मेरे चुनाव में दिन रात मेहनत की सभी से जरूर मिलूंगा। चुनाव में जीत मेरे मेहनत से ही नहीं हुई है हजारों लोगों ने दिन-रात मेहनत की जिस कारण मैं चुनाव जीत पाया।
दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रों का दिल से शुक्रिया। निर्दलीय होकर लड़ना आसान नहीं था, लेकिन आपने साबित कर दिया कि छात्र संगठनों से ऊपर छात्रों का भरोसा होता है। ये जीत मेरी नहीं, हर उस विद्यार्थी की है जो कैम्पस में असली मुद्दों की बात करना चाहता था। अब जिम्मेदारी और बड़ी हो गई है। हर छात्र की आवाज बनूंगा।