नई दिल्ली सीट पर दिल्ली वालों ने केजरीवाल को नकारा, आप को लगा तकड़ा झटका; भाजपा नेता प्रवेश वर्मा की हुई जीत
New Delhi Seat: नई दिल्ली सीट से केजरीवाल को करारा झटका लगा है। नई दिल्ली विधानसभा सीट से केजरीवाल 3182 वोटों से हार गए हैं। इस वीआईपी सीट पर भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा की जीत हुई है।
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
कॉन्सेप्ट फोटो (डिजाइन)
नई दिल्ली : दिल्ली के 70 विधानसभा सीटों के लिए बीते 5 फरवरी को हुए मतदान के लिए आज सुबह से ही लगातार वोटों की गिनती जारी है। दोपहर तक के आए रुझानों में भाजपा बहुमत की आंकड़ा पार करती दिख रही है। ऐसे में कुछ सीटों के परिणाम भा सामने आ गए हैं। इसमें नई दिल्ली सीट से केजरीवाल को करारा झटका लगा है। नई दिल्ली विधानसभा सीट से केजरीवाल 3182 वोटों से हार गए हैं। इस वीआईपी सीट पर भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा की जीत हुई है।
बता दें, नई दिल्ली विधानसभा सीट वीआईपी सीटों में से एक थी। इस सीट पर भाजपा से प्रवेश वर्मा उम्मीदवार थे, जिन्हें जीत मिल चुकी है। इसी सीट से कांग्रस के संदीप दीक्षित भी चुनाव लड़ रहे थे। भाजपा नेता प्रवेश वर्मा आप के केजरीवाल और कांग्रेस के संदीप दीक्षित को हरा कर नई दिल्ली विधानसभा सीटे के विधायक बन गए हैं।
दिल्ली में एक ही चरण में बीते 5 फरवरी को हुआ था मतदान
आपको जानकारी के लिए बताते चलें कि दिल्ली में बीते 5 फरवरी को 70 विधानसभा सीटों के लिए एक ही चरण में मतदान हुए थे। इस बार के विधानसभा चुनाव में दिल्ली की सभी दलों ने लोकलुभावन वादें किए हैं। इस बार सभी पार्टियों के घोषणा पत्र लगभग एक जैसे ही हैं। ध्यान देने वली बात यह है कि दिल्ली की सत्ता में कांग्रेस को हराकर आम आदमी पार्टी सत्ता में आई थी।
सम्बंधित ख़बरें
केजरीवाल का ‘शीश महल’ बनेगा कल्चरल सेंटर, VVIP मेहमानों के लिए होगी विशेष व्यवस्था; जानें क्या है पूरा प्लान
कौन है नितिन नवीन? CM रेखा गुप्ता ने अरविंद केजरीवाल से कराया परिचय, बोली- अहंकार तो रावण का भी नहीं टिका
SIT जांच केवल दिखावा… राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर अरविंद केजरीवाल का आरोप, कहा- असली चोरों को बचाया जा रहा
‘अमित शाह 2.5 साल में राम मंदिर क्यों नहीं गए?’ केजरीवाल ने उठाए 5 बड़े सवाल, बड़े खुलासे का किया दावा
दिल्ली चुनाव की अन्य खबरों के लिए यहां टैप करें…
कैसे बनी थी दिल्ली में केजरीवाल की सरकार
2013 में अन्ना आंदोलन से निकली आप ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जमकर प्रचार किया। इसके बाद दिल्ली में कांग्रेस खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगे और कांग्रेस की सरकार दिल्ली की सत्ता से बाहर हो गई। अब एक बार कुछ ऐसी ही परिस्थितियां अरविंद केजरीवाल के सामने आ खड़ी हुई है। इनके कई नेता के ऊपर गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। पार्टी के कई नेता कथित शराब घोटाले मामले में जेल जा चुके हैं। सभी जमानत पर बाहर हैं। ऐसे उनके लिए इस बार सत्ता की राह कठिन दिखती नजर आ रही है।
