Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 3 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

SIT जांच केवल दिखावा… राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर अरविंद केजरीवाल का आरोप, कहा- असली चोरों को बचाया जा रहा

Ram Mandir Donation Controversy: अरविंद केजरीवाल ने राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी और जमीन घोटालों को लेकर केंद्र पर निशाना साधा, और कहा कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ हो रहा है।

  • Written By: अक्षय साहू
Updated On: Jul 03, 2026 | 07:45 PM

अरविंद केजरीवाल (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Arvind Kejriwal on Ram Mandir Donation Controversy: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने राम मंदिर से जुड़े कथित चढ़ावा चोरी पर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। गोवा दौरे के दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि राम मंदिर से जुड़े कथित घोटालों में बड़े लोगों को बचाने की कोशिश की जा रही है और कार्रवाई केवल दिखावे के लिए की जा रही है।  

केजरीवाल ने कहा कि देशभर के करोड़ों श्रद्धालुओं ने भगवान राम के मंदिर निर्माण के लिए श्रद्धा के साथ दान दिया था, लेकिन अब मंदिर से जुड़े कथित जमीन सौदों, निर्माण कार्यों में कमीशनखोरी और चढ़ावे की चोरी जैसी खबरों से लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने दावा किया कि करोड़ों रुपए के चढ़ावे, सोने-चांदी के आभूषण और अन्य कीमती वस्तुओं के गायब होने की बातें सामने आई हैं। 

मामलें को दबाने का किया गया प्रयास

अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया कि सीसीटीवी फुटेज में कई बार चोरी की घटनाएं दर्ज होने के बावजूद मामले को दबाने का प्रयास किया गया। साल 2021 से ही मंदिर निर्माण के लिए खरीदी गई जमीनों में अनियमितताएं सामने आई थीं। उन्होंने दावा किया कि कुछ जमीनों की खरीद बाजार मूल्य से कई गुना अधिक कीमत पर की गई, जिससे मंदिर निर्माण के लिए मिले चंदे का दुरुपयोग हुआ। इन मामलों से जुड़े दस्तावेज पहले भी सार्वजनिक हो चुके हैं, लेकिन अब तक किसी बड़े स्तर पर कार्रवाई नहीं हुई। 

सम्बंधित ख़बरें

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: मकान गिराने के नोटिस और बरामदगी पर परिवारों के गंभीर आरोप

राम मंदिर चंदा चोरी पर गरमाई सियासत: पवन खेड़ा बोले- ‘संघ का रवैया मुंह में राम, बगल में छुरी’

फाइनली RSS की नींद खुली… राम मंदिर चंदा चोरी पर RSS के बयान पर प्रियंका चतुर्वेदी का तीखा तंज

राम मंदिर केस में बजरंग दल का बड़ा बयान, विनय कटियार के दावे से मचा बवाल, कहा- जेल जाएंगे चंपत राय-अनिल मिश्रा

केजरीवाल ने निशाना साधते हुए कहा कि राम मंदिर ट्रस्ट का गठन केंद्र सरकार की देखरेख में हुआ और ट्रस्ट के सदस्यों का चयन भी शीर्ष स्तर पर किया गया। ऐसे में यदि इतने बड़े पैमाने पर कथित अनियमितताएं हुईं तो इसकी जानकारी सरकार को कैसे नहीं हुई। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि सरकार को पहले से जानकारी थी तो कार्रवाई क्यों नहीं की गई और यदि जानकारी नहीं थी तो यह गंभीर प्रशासनिक विफलता है। 

असली लोगों तक नहीं पहुंची जांच की आंच

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मामले की जांच के लिए गठित विशेष जांच दल (SIT), दर्ज एफआईआर और कुछ लोगों की गिरफ्तारी केवल औपचारिक कार्रवाई है। असली जिम्मेदार लोगों तक जांच नहीं पहुंच रही है और छोटे कर्मचारियों को निशाना बनाया जा रहा है, जबकि बड़े पदों पर बैठे लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। 

यह भी पढ़ें- अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS ने तोड़ी चुप्पी, दत्तात्रेय बोले- यह राम भक्तों की आस्था को आघात

केजरीवाल ने कहा कि उनकी पार्टी की मांग है कि पूरे मामले की निष्पक्ष और व्यापक जांच कराई जाए तथा यदि किसी भी स्तर पर वित्तीय अनियमितता हुई है तो दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि यह मामला करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा है, इसलिए इसकी पारदर्शी जांच आवश्यक है। उन्होंने यह भी कहा कि देश के हिंदू और सनातनी समाज की भावनाएं इस पूरे घटनाक्रम से आहत हुई हैं और लोगों के मन में कई सवाल हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से पूरे मामले पर स्पष्ट जवाब देने की मांग करते हुए कहा कि सच्चाई सामने आनी चाहिए ताकि श्रद्धालुओं का विश्वास बना रहे। 

 एजेंसी इनपुट के साथ- 

Arvind kejriwal targets center over ram mandir donation scam allegations

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 03, 2026 | 07:40 PM

Topics:  

  • Arvind Kejriwal
  • Ayodhaya
  • Ram Mandir

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.