Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों को मिलेगा मालिकाना हक, सर्किल रेट होंगे सस्ते, व्यापार भी होगा आसान

CM रेखा गुप्ता ने घोषणा की कि दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों में रहने वालों को मालिकाना हक मिलेगा और सर्किल रेट में भी बदलाव होंगे। डीडीए व विभागों को विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।

  • By सौरभ शर्मा
Updated On: Jun 14, 2025 | 10:41 PM

दिल्ली की CM रेखा गुप्ता (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: दिल्ली में लाखों लोगों के लिए राहत की बड़ी खबर सामने आई है। अनधिकृत कॉलोनियों में रहने वालों को जल्द ही उनकी संपत्ति का मालिकाना हक मिल सकता है। इसके साथ ही सर्किल रेट में बदलाव की तैयारी हो रही है, जिससे संपत्ति खरीद-बिक्री में पारदर्शिता आएगी और बोझ घटेगा। सरकार का फोकस सिर्फ विकास ही नहीं, बल्कि व्यापार और निर्माण को सरल, तेज और पर्यावरण के अनुकूल बनाने पर भी है। दिल्ली को एक ग्लोबल, ग्रीन और इन्वेस्टमेंट फ्रेंडली राजधानी बनाने की दिशा में यह बड़ा कदम माना जा रहा है।

दिल्ली सरकार ने अनधिकृत कॉलोनियों में रहने वालों को मालिकाना हक देने और वहां के विकास को तेज करने की दिशा में बड़ा फैसला लिया है। इस संबंध में डीडीए और शहरी विकास विभाग को विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने को कहा गया है। सरकार का उद्देश्य इन इलाकों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना और लोगों को उनकी संपत्ति पर कानूनी अधिकार देना है। इसके साथ ही सर्किल रेट की मौजूदा अनियमितताओं को दूर करने के लिए एक समिति बनाई जा रही है, जो बाजार के अनुसार नई दरें तय करेगी।

सरकार का ध्यान व्यापारिक माहौल को बेहतर बनाने पर भी है। व्यापार और रिहायशी भूखंडों को आपस में जोड़ने के लिए शुल्क घटाने की योजना बनाई गई है, जिससे उद्यमियों और स्टार्टअप्स को जमीन खरीदने और निर्माण करने में आसानी होगी। सिंगल विंडो क्लीयरेंस, समयबद्ध मंजूरी और मानकीकृत नियमों के जरिये प्रोजेक्ट अप्रूवल की प्रक्रिया को भी सरल किया जाएगा।

कई तरह के बदलावों पर चर्चा हुई
बैठक में यह भी तय किया गया कि ग्रीन बिल्डिंग नीति अब सिर्फ कमर्शियल तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि इसे रिहायशी इलाकों तक भी लागू किया जाएगा। इसके अलावा, स्लम पुनर्विकास में पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप को बढ़ावा देने, संपत्ति कर को तर्कसंगत बनाने और मेट्रो की जमीन का बेहतर उपयोग करने जैसे मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने टास्क फोर्स को निर्देश दिया है कि वह पारदर्शिता और तेजी के साथ काम करे ताकि दिल्ली को वैश्विक मानकों वाली राजधानी बनाया जा सके। तकनीक, ऑटोमेशन और सिंगल विंडो सिस्टम से व्यापार और निर्माण क्षेत्र में क्रांति लाने का लक्ष्य है। सरकार का मानना है कि इससे निवेशकों का विश्वास बढ़ेगा और रोजगार के नए अवसर भी बनेंगे।

अयोध्या में लगेगा सुरक्षा का डिजिटल पहरा, हजार कैमरे बनाएंगे रामनगरी को हाईटेक

मालिकाना हक, सर्किल रेट व व्यापार सुगमता में बदलाव की तैयारी
सरकार की योजना अनधिकृत कॉलोनियों के लोगों को मालिकाना अधिकार देने और सर्किल रेट को बाजार दरों के अनुसार सुधारने की है। इससे प्रॉपर्टी की खरीद-बिक्री में पारदर्शिता बढ़ेगी और कानूनी अड़चनें कम होंगी। दिल्ली को व्यापार के लिए आकर्षक बनाने के उद्देश्य से भूखंडों को जोड़ने पर शुल्क कम किया जाएगा। साथ ही, ग्रीन बिल्डिंग नीति को अब रिहायशी क्षेत्रों में भी लागू किया जाएगा ताकि पर्यावरण के साथ विकास हो।

Delhi unauthorized colonies ownership circle rate green policy

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 14, 2025 | 10:41 PM

Topics:  

  • Delhi
  • New Delhi News
  • Rekha Gupta

सम्बंधित ख़बरें

1

‘दिल्ली मित्र’ ऐप होगा लॉन्च, कैबिनेट ने दी मंजूरी, लोग सीधे शिकायत कर सकेंगे दर्ज

2

Delhi Flood: यमुना का जलस्तर बढ़ने से दिल्ली में बजी खतरे की घंटी, CM Rekha ने जनता के बीच किया दौरा

3

नर्सिंग इंटर्न्स के लिए खुशखबरी, स्टाइपेंड 2630 गुना बढ़ा, दिल्ली कैबिनेट का बड़ा फैसला

4

दिल्ली के राजा गार्डन में आग से चीख-पुकार, 4 लोगों की मौत, इलाके में मचा हड़कंप

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.