पहले पिस्टल में लोड की मैगजीन…फिर सीने से सटाकर चला दी गोली, दिल्ली से सामने आया मौत का लाइव VIDEO
Viral Video: दिल्ली के दल्लूपुरा इलाके से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने सनसनी फैला दी है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक युवक खुद को गोली मारते हुए दिखाई दे रहा है।
- Written By: अभिषेक सिंह
वायरल वीडियो से लिए गए स्क्रीनशॉट्स (सोर्स- सोशल मीडिया)
Delhi Viral Video: पूर्वी दिल्ली के दल्लूपुरा इलाके से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक युवक खुद को गोली मारते हुए दिखाई दे रहा है। घटना के बाद उसे गंभीर हालत में तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान पवन के रूप में हुई है और यह घटना न्यू अशोक नगर पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आती है। शुरुआती जांच में पता चला है कि घटना के समय मौके पर एक और व्यक्ति मौजूद था, जो पूरी घटना को वीडियो में रिकॉर्ड कर रहा था। युवक के हाथ में एक पिस्तौल थी और वह उसमें मैगजीन लगा रहा था।
सामने आया मौत का लाइव वीडियो
पास खड़ा व्यक्ति बार-बार उससे ऐसा न करने की गुहार लगा रहा था, लेकिन युवक ने उसकी बातों को अनसुना कर दिया। वह लगातार कह रहा था, “गोली मत चलाना, भाई।” हालांकि, कुछ ही पलों बाद युवक ने पिस्तौल अपनी छाती से सटाकर ट्रिगर दबा दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।
सम्बंधित ख़बरें
‘प्रोटेक्शन या ओवरएक्शन?’ जैकलिन फर्नांडीस का हाथ पकड़ना पड़ा भारी, बॉडीगार्ड पर फूटा लोगों का गुस्सा
मुंबई में सपने नहीं, पहले किराया देता है झटका! युवक का मजेदार वीडियो वायरल
मेरी लाइफ में दो खास लोग- एक भारतीय और दूसरा पाकिस्तानी… जेडी वेंस का बयान हो रहा वायरल- VIDEO
वाराणसी की मस्जिद पर पाकिस्तान ने उगला जहर, भारत के जवाब से बोलती बंद; देखें VIDEO
रील बनाते-बनाते एक जान चली गई… दिल्ली में 28 साल के पवन ने शूट के दौरान कज़िन की लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली।
अस्पताल पहुंचते ही मौत हो गई। कुछ सेकंड के वीडियो के लिए… सब खत्म। https://t.co/OIqAb0b3Pi — रुद्रभक्त (@Rudrabhakt_JB) March 17, 2026
युवक ने अस्पताल में तोड़ दिया दम
घटना के तुरंत बाद युवक को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं सके। पुलिस जांच में पता चला है कि घटना में इस्तेमाल की गई पिस्तौल लाइसेंसी थी और कथित तौर पर उस व्यक्ति की थी जो वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था। मामले की जानकारी मिलते ही, पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
पुलिस कर रही वायरल वीडियो की जांच
अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो की बारीकी से जांच की जा रही है और घटना के पीछे के सभी संभावित कारणों का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल, एक मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। हालांकि, इस स्तर पर यह अभी भी स्पष्ट नहीं है कि गोली गलती से चली थी या युवक ने जानबूझकर आत्महत्या की थी।
