दिल्ली के संगम विहार में बड़ी डकैती, जन्मदिन मनाने गया था परिवार; घर से लाखों के गहने-नकदी गायब

Delhi Robbery: संगम विहार के सैनिक बाजार में परिवार के बाहर रहने के दौरान बदमाशों ने घर में डकैती कर लाखों रुपये के गहने और नकदी चोरी कर ली। दिल्ली पुलिस और FSL टीम मामले की जांच में जुटी है।
Sangam Vihar Gold Robbery
दिल्ली में सैनिक बाजार के एक घर में लाखों के गहनें चोरीसोर्स-सोशल मीडिया
Published on
Updated on

Delhi Jewellery Theft: दक्षिण दिल्ली के संगम विहार स्थित सैनिक बाजार इलाके में रविवार रात एक बड़ी डकैती की वारदात से सनसनी फैल गई। परिवार अपनी पोती का जन्मदिन मनाने बाहर गया हुआ था और इसी दौरान बदमाशों ने घर का मुख्य गेट व शीशे तोड़कर अंदर प्रवेश किया।

घर के लॉकर और ड्रेसिंग एरिया के ताले तोड़कर लाखों रुपये के गहने, चूड़ियां और नकदी लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस और फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की पहचान में जुटी है।

पीड़िता मोमिना ने बताया कैसे पता चली वारदात

पीड़िता बकौल मोमिना के मुताबिक, जब उनके पति घर पहुंचे तो उन्होंने तुरंत फोन कर पूछा कि क्या घर का ऊपर वाला या दूसरा गेट खुला रह गया था। उस समय मोमिना सैनी फार्म के पास थीं।

मोमिना ने बताया कि उन्होंने पति से कहा, "नहीं, मेरा बड़ा बेटा फरदीन घर पर था, उसने गेट लॉक किया होगा।" इसके बाद परिवार को घर में हुई वारदात की जानकारी मिली।

टूटा मिला गेट, घर से नकदी और गहने गायब

पीड़िता मोमिना ने बताया कि उनके पति ने फोन पर कहा, "घर का सब कुछ खुला पड़ा है। शीशा टूटा हुआ है, ऊपर वाला गेट क्षतिग्रस्त है और ड्रेसिंग एरिया समेत कई जगहों के ताले तोड़ दिए गए हैं।"

मोमिना के अनुसार, घर से बहू की सोने की चेन, नकदी, चूड़ियां, उनकी अपनी चूड़ियां और बेटियों के गहने चोरी हो गए। उन्होंने कहा कि अभी वह किसी पर आरोप नहीं लगाना चाहतीं और मामले की सच्चाई का पता लगाना दिल्ली पुलिस का काम है।

Sangam Vihar Gold Robbery
दिल्ली में गैंगरेप के बाद हत्या, 3 नाबालिग समेत 4 आरोपी गिरफ्तार, जानवरों ने नोच खाया था शव, CCTV से खुला राज

FSL टीम और पुलिस जुटी, CCTV फुटेज खंगाले जा रहे

तो वही वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। दिल्ली पुलिस और FSL की टीम घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने में लगी है। साथ ही आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों के आने-जाने के रास्ते और उनकी पहचान का पता लगाया जा सके।

पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या परिवार के घर से बाहर होने की जानकारी किसी करीबी या मुखबिर तक पहले से पहुंची थी। वहीं पीड़िता मोमिना ने कहा कि वह किसी पर सीधे तौर पर शक नहीं जता सकतीं और उन्हें भरोसा है कि पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करेगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com