आशीष शुक्ला

मैं, आशीष शुक्ला उत्तर प्रदेश के गोरखपुर का रहने वाला हूं। मैंने, अपने मीडिया सफर की शुरुआत वोकल टीवी के साथ की। पत्रकारिता के शुरुआती दौर में यहां काम करते हुए मुझे समाचार लेखन, रिपोर्टिंग और मीडिया की बारीकियों को समझने का अवसर मिला। इसके बाद मैंने स्वतंत्र बोल मासिक पत्रिका और डिजिटल के साथ बतौर सीनियर रिपोर्टर अपनी नई पारी की शुरुआत की। यहां काम करते हुए रिपोर्टिंग के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक और जनता से जुड़े मुद्दों को करीब से समझने और उन्हें प्रभावी ढंग से सामने रखने का अवसर मिला। इसके बाद MKN NEWS के साथ सीनियर रिपोर्टर के रूप में जुड़कर अपने पत्रकारिता अनुभव को और विस्तार दिया। इस दौरान समाचारों की गहराई, मुद्दों की समझ और प्रस्तुतीकरण पर लगातार काम किया। अब मैं नवभारत डिजिटल के साथ सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी नई पारी की शुरुआत कर रहा हूं। यह मेरे लिए सीखने, खुद को और बेहतर बनाने तथा डिजिटल पत्रकारिता के बदलते स्वरूप के साथ आगे बढ़ने का एक नया अवसर है। उम्मीद है कि इस सफर में नई सीख, नई जिम्मेदारियों और नए अनुभवों को प्राप्त करूंगा।
Connect:
आशीष शुक्ला
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com