दिल्ली के इस मेट्रो स्टेशन पर अचानक से लगा PM मोदी विरोधी नारा! Viral Video ने छेड़ी नई बहस

Anti-Modi Slogans: राजधानी दिल्ली के मेट्रो स्टेशन से सामने आया एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में पीएम मोदी विरोधी नारे लगाए जा रहे हैं। जिसको लेकर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे है।

Anti-Modi Slogans Raised At Metro Station: देश की राजधानी दिल्ली के सबसे व्यस्त और हाई-टेक मेट्रो स्टेशनों में शामिल राजीव चौक मेट्रो स्टेशन से सामने आया एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल इस वीडियो में मेट्रो स्टेशन परिसर में भीड़ के द्वारा प्रधानमंत्री के खिलाफ नारेबाजी सुनाई दे रही है। वीडियो सामने आने के बाद इसे लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह के दावे किए जा रहे हैं। दावा है कि नारे लगाने वाले आम यात्री थे और उन्होंने अचानक प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।

हालांकि, वीडियो को देखकर ये अनुमान लगाना मुश्किल है कि नारे लगाने वाली भीड़ आम यात्री थे या किसी विशेष राजनीतिक दल से जुड़े थे। वीडियो कुछ दिन पुरानी बताई जा रही है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि देश के सबसे व्यस्त मैट्रो स्टेशन पर हुई यह नारेबाजी अचानक से हुई या इसके पीछे की कहानी कुछ और थी। फिलहाल ये वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है और लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com