Kejriwal Lashed Out At The Slapping Incident: सियासत अनिश्चितताओं का खेल है। आरोप- प्रत्यारोप इसके प्रमुख घटक हैं। नेता जी के लिए कौन सी घटना उनके लिए गले की फांस बन जाए कोई नहीं जानता है। राजनीति में हर नेता अवसर की तलाश में रहते हैं। अवसर मिला नहीं की बाजी बलटने का हर संभव प्रयास करते हैं। बीते दिन दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेज वर्मा एक लड़के को थप्पड़ मार दिए। थप्पड़ मारने की घटना को लेकर आज आप के प्रमुख और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल उस रोड का दौरा किया जिस रोड पर कल थप्पड़ कांड की घटना घटित हुई थी।
दिल्ली सरकार के PWD मंत्री परवेज वर्मा को लेकर अरविंद केजरीवाल ने कहा ये देश परवेज वर्मा जी के पिता जी का नहीं है। प्रवेश वर्मा को लेकर आगे कहा बीजेपी सिख विरोधी मानसिकता रखती है जो उजागर हो गई है।
इस घटना को लेकर अरविंद केजरीवाल आज घटनास्थल पर पहुंचे और प्रवेश वर्मा को लेकर कड़े और साफ लहजे में कहा यह देश आपके पिता की जागीर नहीं है कि आप किसी को इस तरह थप्पड़ मार दें। यह देश 140 करोड़ लोगों का है।
आम आदमी पार्टी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इस घटना को लेकर एक वीडियो शेयर किया है। इस घटना पर कथित पीड़ित साहेब सिंह का बयान भी सामने आया है। साहेब सिंह ने कहा, मैं MLA के लिए सोशल मीडिया से जुड़ी सभी गतिविधियां संभालता हूं। PWD विभाग ने हमें सड़क की हालत देखने के लिए बुलाया था, इसलिए हम आए थे। मैंने उन्हें दिखाया कि सड़क की सतह कैसे टूट रही थी। जब मैंने यह बात बताई, तो मंत्री जी इसे बर्दाश्त नहीं कर पाए। उन्होंने मुझ पर हाथ उठाया।
प्रवेश वर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जारी वीडियो में दावा किया कि आम आदमी पार्टी के विधायक जरनैल सिंह के एक कार्यकर्ता ने उनके परिवार को गाली दी थी। उन्होंने कहा कि इसके बाद आवेश में उन्होंने वही किया, जो उस स्थिति में कोई भी व्यक्ति करता।
प्रवेश वर्मा ने आरोप लगाया कि तिलक नगर से AAP विधायक जरनैल सिंह पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर्स पर दबाव डाल रहे थे कि उन्हें सड़क निर्माण के ठेकेदारों से मिलवाया जाए और उनसे कमीशन दिलाया जाए। प्रवेश वर्मा ने कहा कि एक इंजीनियर ने इस संबंध में पुलिस स्टेशन में शिकायत भी की है।
मंत्री ने आगे दावा किया कि जब जरनैल सिंह को कोई कमीशन नहीं मिला तो रात में बनाई गई सड़क को सुबह उखाड़ दिया जाता था और बाद में सड़क की गुणवत्ता को लेकर वीडियो बनाए जाते थे।