दिल्ली पुलिस का घुसपैठियों पर बड़ा एक्शन, 13 नाइजीरियाई और 2 बांग्लादेशी धराए, डिटेंशन सेंटर रिफर
Delhi में घुसपैठियों के खिलाफ लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इसी सिलसिले में दिल्ली पुलिस ने द्वारका में अवैध रूप से रह रहे 15 विदेशी नागरिकों को डिपोर्ट के लिए भेज दिया।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
13 नाइजीरियाई और 2 बांग्लादेशी नागरिक पर पुलिस का एक्शन, फोटो- सोशल मीडिया
Delhi Police Action Againts Intruders: द्वारका पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह की मानें तो पुलिस ने अगस्त महीने में 13 नाइजीरियाई और 2 बांग्लादेशियों को निर्वासन के लिए भेजा। ये सभी 15 लोग द्वारका में अवैध रूप से रह रहे थे। द्वारका की ऑपरेशन यूनिट और पुलिस थानों के कर्मचारी नियमित रूप से उन विदेशी नागरिकों के बारे में खुफिया जानकारी जुटा रहे हैं, जो अवैध रूप से इलाके में रह रहे हैं या घूम रहे हैं।
इन टीम की मदद से पकड़े गए 15 विदेशी नागरिक
इसी क्रम में द्वारका के मोहन गार्डन थाने की 5, एंटी-नारकोटिक्स सेल की 5, उत्तम नगर थाने की 3 और डाबरी थाने की 2 टीमों ने द्वारका की निगरानी में अवैध रूप से रह रहे 15 विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया। ये टीमें उन विदेशी नागरिकों को पकड़ने के लिए सक्रिय हुईं, जो बिना वैध वीजा के देश में निर्धारित समय से अधिक समय तक रह रहे हैं, अवैध रूप से प्रवेश कर चुके हैं और द्वारका जिले के क्षेत्र में रह रहे या घूम रहे हैं। ये सभी बिना वैध वीजा के अधिक समय तक भारत में रह रहे थे। इन्हें एफआरआरओ के समक्ष पेश किया गया, जिसने उनके निर्वासन का आदेश दिया।
घुसपैठियों के नाम
डिपोर्ट किए गए नाइजीरियाई में ओकुचुकु जॉन ओकाफोर, एजिक इकपारा, ओन्येकाची न्वोनवु, अकुनेसी उगोन्ना, नगोएसिना माइकल नवासा, चिनेदु विक्टर चुकवुडी, फेमी जिमो अदेबाजो, फिदेलिस एकेना नवाचुकवु, ओकेचुकुवु ओगोचुकुवु जॉन, चुकुवेमेका उचे डेनियल, अनिक्फे इग्नाटियस चिकेलू, उचे क्रिस चुक्वुल और डेसमंड अबालिग्बो ओनीबच शामिल हैं।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली में खाकी का खौफ! द्वारका में स्पेशल सेल के जवान ने मजदूरों पर बरसाईं गोलियां, एक की मौत से मचा हड़कंप
हां में हां मिलाने वाले उल्लू के पट्ठे, शीशमहल 2.0 विवाद पर भड़के मनीष सिसोदिया, तस्वीरों को बताया फर्जी
होटल में छिपा था दरिंदा…IRS अधिकारी की बेटी की हत्या मामले में कोर्ट सख्त, चार दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा
IRS की बेटी के साथ रेप फिर हत्या…54 मिनट की खौफनाक दास्तान, दिल्ली कांड की रूह कंपाने वाली 10 बड़ी बातें
बांग्लादेश के दो नागरिक शामिल
बांग्लादेशियों में अब्दुल मोमिन और नूरुल आलम शामिल हैं। वे बिना वैध वीजा के भारत में निर्धारित अवधि से अधिक समय तक रुके पाए गए। उन्हें एफआरआरओ के समक्ष पेश किया गया, जिसने उनके निर्वासन का आदेश दिया। उन्हें डिटेंशन सेंटर भेज दिया गया।
यह भी पढ़ें: डूबता पंजाब! विनाशकारी बाढ से 43 मौतें, 4 लाख एकड़ फसल बर्बाद; बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी
द्वारका पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने अगस्त महीने में 13 नाइजीरियाई और 2 बांग्लादेशियों को निर्वासन के लिए भेजा है। ये सभी 15 लोग द्वारका में अवैध रूप से रह रहे थे। इस प्रकार के एक्शन लगातार लिए जा रहे हैं। किसी भी घुसपैठिए को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आपको बता दें इस प्रकार के सर्च ऑपरेशन दिल्ली समेत पूरे भारत में जोरों शोरों से चलाए जा रहे हैं। इसका उद्देश्य भारत से ऐसे लोगों को बाहर करना जिनके पास भारतीय नागरिकता नहीं है और वे अवैध रूप से यहां रह रहे हैं।
आईएएनएस इनपुट के साथ
