- Hindi News »
- Delhi »
- Delhi Police Shared Funny Discipline Post On Instagram On Virat Kohli And Avneet Kaur Case
विराट कोहली की गलती पर फैंस के साथ कूदी दिल्ली पुलिस, ऐसी हरकत पर दी चालान काटने की चेतावनी
विराट कोहली और अवनीत कौर मामले पर दिल्ली पुलिस ने इंस्टाग्राम पर एक मजेदार पोस्ट शेयर की है। उन्होंने इस ट्रेंड का इस्तेमाल ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों और तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने वालों को चेतावनी देने के लिए किया है।
- Written By: मृणाल पाठक

दिल्ली पुलिस ने उठाया कोहली और अवनीत कौर के ट्रेंड का फायदा (सोर्स- सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: आईपीएल 2025 का रोमांच अपने चरम पर है। जहां इस बार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इस बार ट्रॉफी जीतने के काफी करीब मानी जा रही है। टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। हालांकि, अपने खेल के बजाए इस समय कोहली इंस्टाग्राम के एल्गोरिदम की वजह से चर्चा का विषय बने हुए हैं। जिस पर अब दिल्ली पुलिस ने भी मजे लिए हैं।
दरअसल, टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने गलती से अभिनेत्री अवनीत कौर के फैन पेज की एक तस्वीर लाइक कर दी, जिसके लिए लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल किया। बाद में विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर कर सफाई भी दी और इसे एल्गोरिदम की गलती बताई थी।
जिसके बाद से ही यह पूरा मामला पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। इसी बीच दिल्ली पुलिस ने मौके की नजाकत को समझते हुए मजेदार पोस्ट कर फैंस का दिल जीत लिया।
सम्बंधित ख़बरें
चेपॉक में ईशान किशन का जलवा, अर्धशतकीय पारी खेलकर चेन्नई के जबड़े से छीनी जीत, SRH ने 5 विकेट से जीता मुकाबला
CSK vs SRH: चेपॉक में हैदराबाद ने चेन्नई को 180 रन पर रोका, कप्तान कमिंस ने 3 तो साकिब हुसैन ने झटके 2 विकेट
क्रिकेट जगत में शोक की लहर, नहीं रहे दिग्गज कप्तान स्मिथ, भारत के खिलाफ ही जड़ा था अपने करियर का पहला शतक
CSK फैंस को लगा सबसे बड़ा झटका! SRH के खिलाफ मैच में नहीं खेल रहे MS Dhoni, ऋतुराज ने बताया बड़ा कारण
विराट कोहली और अवनीत कौर मामले पर दिल्ली पुलिस ने इंस्टाग्राम पर एक मजेदार स्टोरी शेयर की है। उन्होंने इस सोशल मीडिया ट्रेंड का इस्तेमाल ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों और तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने वालों को चेतावनी देने के लिए किया है।
दिल्ली पुलिस ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की और लिखा, “हम यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि हमारे कैमरों की जांच करते समय, ऐसा लगता है कि एल्गोरिदम ने कई इंटरैक्शन रिकॉर्ड किए हैं। हम आपसे अनुरोध करते हैं कि आप अनावश्यक रूप से तेज गति से वाहन न चलाएं और सार्वजनिक सड़कों पर स्टंट न करें। इसका उल्लंघन करने वालों को चालान जारी किए जाएंगे। हमारी बात समझने के लिए धन्यवाद।”
सोशल मीडिया ट्रेंड का फायदा उठाने में दिल्ली पुलिस का कोई मुकाबला नहीं है। अक्सर वह ऐसे कमेंट करते रहते हैं। इससे पहले टेस्ट मैच में रोहित शर्मा ने सरफराज खान को हेलमेट न पहनने पर फटकार लगाई थी, जो काफी वायरल हुआ था। उस पर भी दिल्ली पुलिस ने मजेदार पोस्ट कर सुर्खियां बटोरी थीं।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि विराट कोहली ने अभिनेत्री अवनीत कौर के फैन पेज द्वारा अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा की गई एक पोस्ट को लाइक किया। फैंस ने इसका स्क्रीनशॉट शेयर करना शुरू कर दिया और कुछ ही देर में यह वायरल हो गया। बाद में, कोहली ने स्पष्ट किया कि उन्हें खुद यह पसंद नहीं आया और यह गलती से हुआ।
Delhi police shared funny discipline post on instagram on virat kohli and avneet kaur case
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: कुंभ राशि वालों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, जानें मेष से मीन तक का व्यापार और भाग्यफल
May 19, 2026 | 12:15 AMचेपॉक में ईशान किशन का जलवा, अर्धशतकीय पारी खेलकर चेन्नई के जबड़े से छीनी जीत, SRH ने 5 विकेट से जीता मुकाबला
May 18, 2026 | 11:36 PMMorning Dreams:सुबह के इन सपनों को न करें इग्नोर, स्वप्न शास्त्र में माना गया है बेहद शुभ
May 18, 2026 | 11:34 PMबायोमाइनिंग प्रोजेक्ट में 67 करोड़ का घोटाला? भाजपा नगरसेवक राज गौरव वानखेड़े ने प्रशासन और एजेंसी को घेरा
May 18, 2026 | 11:17 PMMP News: देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में MP सरकार का बड़ा एक्शन, हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज करेंगे न्यायिक जांच
May 18, 2026 | 11:17 PMमतीन पटेल की संपत्तियों पर चले बुलडोजर का मामला, हाईकोर्ट ने दी याचिका में संशोधन की अनुमति, 15 जून को सुनवाई
May 18, 2026 | 11:04 PMबाबरी बना जैन मंदिर, कृष्ण नगर के नाम से जाना जाएगा इस्लामपुरा, जानें क्यों सड़कों से मुस्लिम नाम हटा रहा पाक
May 18, 2026 | 11:04 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM













