- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Ipl 2025 Mumbai Indians Vs Gujarat Titans Pitch Report Weather Report Probable Playing 11 And Head To Head Record
IPL 2025 MI vs GT: आज होगी मुंबई और गुजरात की भिड़ंत, यहां देखें मौसम-पिच, हेड-टू-हेड रिकार्ड और प्लेइंग-11
IPL 2025 MI vs GT: आज आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला खेला जाना है। इस मैच में दोनों टीमों के बीच कमाल की टक्कर देखने मिल सकती है। तो चलिए जानते हैं इस मैच से जुड़ी हर अहम जानकारी...
- Written By: मृणाल पाठक

मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात टाइटंस (सोर्स- सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: आईपीएल 2025 में आज 6 मई को 56वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाना है। यह मैच वानखेड़े के मैदान पर खेला जाएगा। इस मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने मिल सकती है। ऐसे में यह समझा जा सकता है कि ये मैच काफी रोमांचक होने वाला है।
इस सीजन में मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइंटस दोनों ही काफी शानदार फॉर्म में है। ऐसे में आज के मुकाबले में जो भी टीम जीत दर्ज करेगी वो सीधे तौर पर प्लेऑफ के लिए अपनी मजबूत दावेदारी पेश करेगी। अंक तालिका में मुंबई तीसरे स्थान पर और गुजरात चौथे स्थान पर है।
पिच रिपोर्ट
वानखेड़े स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग मानी जाती है। यहां की सतह पर अच्छी उछाल होती है, जिससे गेंद बल्ले पर आसानी से आती है और शॉट खेलना आसान हो जाता है। यही कारण है कि इस मैदान पर अक्सर हाई स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिलते हैं। हालांकि, स्पिन गेंदबाजों को इस पिच से ज्यादा मदद नहीं मिलती। वहीं, घास की कमी के चलते तेज गेंदबाजों को भी कुछ खास मदद नहीं मिलती है।
सम्बंधित ख़बरें
चेपॉक में ईशान किशन का जलवा, अर्धशतकीय पारी खेलकर चेन्नई के जबड़े से छीनी जीत, SRH ने 5 विकेट से जीता मुकाबला
CSK vs SRH: चेपॉक में हैदराबाद ने चेन्नई को 180 रन पर रोका, कप्तान कमिंस ने 3 तो साकिब हुसैन ने झटके 2 विकेट
क्रिकेट जगत में शोक की लहर, नहीं रहे दिग्गज कप्तान स्मिथ, भारत के खिलाफ ही जड़ा था अपने करियर का पहला शतक
CSK फैंस को लगा सबसे बड़ा झटका! SRH के खिलाफ मैच में नहीं खेल रहे MS Dhoni, ऋतुराज ने बताया बड़ा कारण
टॉस इस मैदान पर महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। आंकड़े बताते हैं कि अधिकांश कप्तान टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना पसंद करते हैं, ताकि दूसरी पारी में ओस का फायदा उठाकर लक्ष्य का पीछा करना आसान हो सके।
मौसम का मिजाज
मंगलवार को मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटन्स आमने-सामने होंगी। हालांकि, मंगलवार को मुंबई में बारिश होने की 70 फीसदी संभावना है। ऐसे में बारिश मैच का मजा किरकिरा कर सकती है। 19 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।
हेड टू हेड
आईपीएल में अब तक मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच कुल छह मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिनमें से गुजरात ने चार मैचों में जीत हासिल की है, जबकि मुंबई को सिर्फ दो बार सफलता मिली है। अगर पिछले तीन मैचों पर नजर डालें तो मुंबई को हर बार गुजरात के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। हालांकि, इस सीजन में दोनों टीमें शानदार लय में हैं और प्लेऑफ की रेस में मजबूती से बनी हुई हैं।
DSP साहब को हिटमैन का खास तोहफा…हीरे की अंगूठी पाकर चमकी सिराज की मुस्कान, BCCI ने शेयर किया वीडियो
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, साई सुदर्शन, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, अरशद खान, आर साई किशोर, राशिद खान, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
मुंबई इंडियंस: हार्दिक पांड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, रेयान रिकल्टन (विकेटकीपर), विल जैक्स, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, दीपक चाहर, कर्ण शर्मा, नमन धीर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।
Ipl 2025 mumbai indians vs gujarat titans pitch report weather report probable playing 11 and head to head record
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: कुंभ राशि वालों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, जानें मेष से मीन तक का व्यापार और भाग्यफल
May 19, 2026 | 12:15 AMचेपॉक में ईशान किशन का जलवा, अर्धशतकीय पारी खेलकर चेन्नई के जबड़े से छीनी जीत, SRH ने 5 विकेट से जीता मुकाबला
May 18, 2026 | 11:36 PMMorning Dreams:सुबह के इन सपनों को न करें इग्नोर, स्वप्न शास्त्र में माना गया है बेहद शुभ
May 18, 2026 | 11:34 PMबायोमाइनिंग प्रोजेक्ट में 67 करोड़ का घोटाला? भाजपा नगरसेवक राज गौरव वानखेड़े ने प्रशासन और एजेंसी को घेरा
May 18, 2026 | 11:17 PMMP News: देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में MP सरकार का बड़ा एक्शन, हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज करेंगे न्यायिक जांच
May 18, 2026 | 11:17 PMमतीन पटेल की संपत्तियों पर चले बुलडोजर का मामला, हाईकोर्ट ने दी याचिका में संशोधन की अनुमति, 15 जून को सुनवाई
May 18, 2026 | 11:04 PMबाबरी बना जैन मंदिर, कृष्ण नगर के नाम से जाना जाएगा इस्लामपुरा, जानें क्यों सड़कों से मुस्लिम नाम हटा रहा पाक
May 18, 2026 | 11:04 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM













