मारो सर…और मारो, लाठियों के आगे जब युवक ने चौड़ी कर दी छाती; CJP प्रदर्शन का रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO
Delhi Police Lathicharge: दिल्ली के जंतर-मंतर से संसद भवन तक का मार्च कर रहे कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इस घटना की एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल है।
- Written By: मनोज आर्या
लाठीचार्ज के दौरान की तस्वरी, (स्क्रीन ग्रैब/ सोशल मीडिया)
Delhi Police Lathicharge on CJP Protesters: दिल्ली के जंतर-मंतर से संसद तक विरोध मार्च करने निकले कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। गौरतलब है कि प्रदर्शनकारी सीजेपी के प्रस्तावित ‘संसद मार्च’ कार्यक्रम के तहत पार्लियामेंट की ओर बढ़ रहे थे। हालांकि, इसके लिए पुलिस की ओर से अनुमति नहीं दी गई थी। इसके बावजूद भी भारी संख्या में लोग जंतर-मंतर से संसद की तरफ बढ़ने लगे। भीड़ को रोकने के लिए पुलिस को बल का प्रयोग करना पड़ा।
दिल्ली पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों के ऊपर की गई लाठीचार्ज की वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। अलग-अलग वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिस किस तरह बेरहमी से प्रदर्शनकारियों पर बल का प्रयोग कर रही है। एक अन्य वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि एक युवक बीच में खड़ा है और सुरक्षाकर्मियों द्वारा लगातार उस पर लाठियां बरसाई जा रही हैं। इसके अलावा वीडियो में युवक को गाली भी दिया जा रहा है।
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वायरल यह वीडियो दिल्ली के जंतर-मंतर की बताई जा रही है। जहां कॉकरोच जनता पार्टी और उसके समर्थकों का धरना प्रदर्शन चल रहा है। जब प्रदर्शनकारी संसद की ओर मार्च करने लगे तब पुलिस ने लाठीचार्ज शुरू कर दिया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक किस तरह से पुलिस के बीच घिरा हुआ है और पुलिस चारों-तरफ से उसपर लगातार लाठियां बरसा रही है। गुस्से में युवक को पुलिस से यह भी कह रहा है कि मारो सर…और मारो। इसके बावजूद भी पुलिस उस युवक को पीटती रही और वह पुलिस के सामने डट कर खड़ा रहा।
सम्बंधित ख़बरें
Sonam Wangchuk Medanta: दिल्ली हाई कोर्ट का आदेश, सोनम वांगचुक को इलाज के लिए मेदांता अस्पताल भेजें
Delhi Slum Rehabilitation: 35000 खाली पड़े EWS फ्लैट झुग्गीवासियों को बांटेगी दिल्ली की सरकार, जानें पूरी खबर
जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद सौरव दास का बड़ा दावा, सरकार के सामने रखीं 3 बड़ी मांगें-VIDEO
किसान दिल्ली आएंगे तो संसद छोड़ भागेगी मोदी सरकार; संजय राउत का CJP प्रदर्शन-शिवसेना विवाद को लेकर बड़ा हमला
युवाओं के इस गुस्से और हताशा को समझिए आप इनको लाठी के दम पर नहीं दबा सकते है. #Jantarmantar pic.twitter.com/cAxyyeWYCI — The Kush Voice (@Kush_voice) July 20, 2026
डिप्टी कमिश्नर ले जा गए सौरव दास
संसद मार्च शुरू होते ही कॉकरोच जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास को पुलिस द्वारा डिप्टी कमिश्नर के दफ्तर ले जाया गया। उन्होंने कहा कि हमारी (सरकार के साथ) बातचीत चल रही है। इससे पहले उन्होंने कहा था कि प्रशासन सरकार के साथ बातचीत शुरू करने की कोशिश कर रहा है। वे बहुत देर से आए हैं, लेकिन हमने खुले दिल से कहा है कि हम उनसे बात करने को तैयार हैं। अभी तक उनकी तरफ से कोई साफ बात नहीं कही गई है। अब फैसला उन्हें करना है। उन्होंने आगे कहा कि सोनम जी, अभी उनकी हालत स्थिर है और वे अपनी भूख हड़ताल जारी रखे हुए हैं।
यह भी पढ़ें: सोनम वांगचुक अनशन खत्म करने को तैयार! संसद मार्च से पहले बड़ा ऐलान, सरकार के सामने रखी 3 शर्तें
शांतिपूर्ण मार्च निकालने की अपील
उन्होंने देश के उन युवा प्रदर्शनकारियों को अपनी शुभकामनाएं भेजी हैं जो आखिरकार इस बहुत मुश्किल और बेजान सिस्टम के खिलाफ जाग गए हैं, जो उनकी बात बिल्कुल नहीं सुनता। जल्द ही एक शांतिपूर्ण मार्च निकाला जाएगा। शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारी पिछले 30 दिनों से यहां जमा हैं और हमने दिखाया है कि शांतिपूर्ण तरीके से विरोध कैसे किया जाता है और अपनी बात कैसे रखी जाती है।
