Delhi Police Encounter: उस्मानपुर खादर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, लॉरेंस गैंग के 2 अपराधी गिरफ्तार

Lawrence Bishnoi Gang Members Arrested: दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने लॉरेंस बिश्नोई और रसीद केवल गैंग से जुड़े दो अपराधियों को मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार है।
Delhi Police Encounter Lawrence Bishnoi Gang Members Arrested
दिल्ली पुलिस के एनकाउंटर में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य गिरफ्तारसोर्स -IANS
Published on: 
Updated on: 

Delhi Police Action: दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो खतरनाक अपराधियों को गिरफ्तार किया है। यह मुठभेड़ न्यू उस्मानपुर थाना क्षेत्र के उस्मानपुर यमुना खादर इलाके में हुई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी है, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान वसीम और कैफ के रूप में हुई है, जो लॉरेंस बिश्नोई और रसीद केवल गैंग से जुड़े बताए जा रहे हैं।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दोनों बदमाशों ने हाल ही में 2 अक्टूबर को दिल्ली के भजनपुरा इलाके में एक स्थानीय व्यापारी से रंगदारी मांगी थी और दहशत फैलाने के उद्देश्य से हवाई फायरिंग भी की थी। गुप्त सूचना के आधार पर स्पेशल स्टाफ की टीम ने खादर क्षेत्र में घेराबंदी की, जहां बदमाशों ने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश घायल हो गए।

दिल्ली की स्पेशल स्टाफ को मिली थी जानकारी

दिल्ली पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों के बारे में उत्तर पूर्वी दिल्ली की स्पेशल स्टाफ की टीम को जानकारी मिली थी।

इसके बाद पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर न्यू उस्मानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत उस्मानपुर यमुना खादर में जाल बिछाया। इन दोनों को आते हुए देखा, तो रुकने का इशारा किया गया। हालांकि, आरोपियों ने भागने की कोशिश करते हुए पुलिस पर फायरिंग कर दी।

Delhi Police Encounter Lawrence Bishnoi Gang Members Arrested
जंतर-मंतर जाने वाले सभी रास्ते सील, पुलिस ने नहीं दी अनुमति; AISA-SFI और AAP का आज दिल्ली में बड़ा प्रदर्शन

जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने कि फायरिंग

इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की। इसमें दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगीं। इसके बाद पुलिस ने दोनों अपराधियों को अपनी हिरासत में ले लिया और घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

लॅारेंस विश्नोई के गैंग से जुड़े थे दोनों अपराधी

पुलिस के अनुसार, आरोपियों की पहचान वसीम और कैफ के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि दोनों अपराधियों ने 2 अक्टूबर को भजनपुरा क्षेत्र में एक व्यापारी से रंगदारी मांगी थी।

साथ ही, उन्होंने हवाई फायरिंग की थी। इसके बाद दोनों अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। यह दोनों आरोपी लॉरेंस बिश्नोई और रसीद केवल गैंग से ताल्लुक रखते हैं।

Delhi Police Encounter Lawrence Bishnoi Gang Members Arrested
…लेकिन विभागों में क्यों असहमति? देश की पुरानी लाइब्रेरी की शिफ्टिंग में फंसा पेंच, सोमवार को SC में सुनवाई

टक्कर गिरोह का सदस्य भी हुआ गिरफ्तार

इससे पहले, दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने शुक्रवार को हत्या के प्रयास के मामले में 'टक्कर गिरोह' के एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार शख्स को पहले ही घोषित अपराधी घोषित कर दिया गया था।

आरोपी की पहचान दिल्ली के डाबरी का निवासी 30 वर्षीय गुलाम ख्वाजा उर्फ ​​आले के रूप में हुई। पूछताछ के दौरान, ख्वाजा ने टक्कर गिरोह से अपने संबंध और द्वारका, डाबरी, उत्तम नगर और हरियाणा के आसपास के इलाकों में उसकी गतिविधियों का खुलासा किया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com