

Delhi Police Action: दिल्ली पुलिस ने रोहिणी जिले में एक अंतर-राज्यीय हेरोइन सप्लाई और मैन्युफैक्चरिंग नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में लगभग 50 करोड़ रुपये की हेरोइन और अन्य प्रतिबंधित सामान बरामद किया गया है। दिल्ली पुलिस के अनुसार, इस नेटवर्क में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
यह कार्रवाई रोहिणी जिला पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने की है। रोहिणी के डीसीपी शशांक जायसवाल के नेतृत्व में स्पेशल स्टाफ इंस्पेक्टर संदीप गोदारा की टीम ने पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने कुल 7.076 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है, जिसमें 6.275 किलोग्राम ताजी बनी हुई हेरोइन शामिल है। पुलिस के अनुसार, बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में कीमत लगभग 50 करोड़ रुपये आंकी गई है।
इस ऑपरेशन के दौरान सप्लाई चेन के अलग-अलग चरणों से हेरोइन बरामद की गई। साथ ही, उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक जगह से गैर-कानूनी तरीके से हेरोइन बनाने में इस्तेमाल होने वाला कच्चा माल और उपकरण भी जब्त किए गए।
खबरें अपडेट की जा रही हैं...