7 साल से पुलिस को चकमा दे रहा अपहरण का आरोपी गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने रोहिणी से दबोचा
Delhi Police Arrested Mohan Alias Nooni: दिल्ली पुलिस ने 2018 के एक अपहरण मामले में फरार चल रहे एक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह रोहिणी इलाके में छिपा हुआ था।
- Written By: वंदना शर्मा
पुलिस कि गिरफ्त में अपराधी सोर्स AI chatgpt
Delhi Police Arrested Mohan Alias Nooni Kidnapping Case: दिल्ली पुलिस ने 2018 के एक अपहरण मामले में फरार चल रहे एक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने गुरुवार को जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी कई सालों से ट्रायल से बच रहा था। वह रोहिणी इलाके में छिपा हुआ था।
जहां से द्वारका कि टेयदम ने गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली पुलिस ने अपने बयान में बताया कि आरोपी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के महुआ जिले का रहने वाला है। जिसकी पहचान मोहन उर्फ नूनी के रूप में हुई है।
अदालत ने ‘घोषित अपराधी’ घोषित किया
सम्बंधित ख़बरें
पंचकुला में दिनदहाड़े गोलियों की बौछार! क्लब संचालक रतन लुबाना पर ताबड़तोड़ फायरिंग, हमलावरों की तलाश जारी
लाइसेंस किसी का, बिल्डिंग किसी की! होटल मालिक लवकेश बजाज ने जय मिश्रा पर फोड़ा ठीकरा; पुलिस कर रही तलाश
जमीन विवाद में वकील पर हमले का आरोपी दबोचा गया: सालभर से फरार आदित्य कहांडल शिलापुर-ओढा से गिरफ्तार
गर्लफ्रेंड को iPhone गिफ्ट करने के लिए नागपुर में 11 लाख की सनसनीखेज चोरी; 2 नाबालिगों समेत 3 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार उसे अदालत ने ‘घोषित अपराधी’ घोषित किया था। इसने 2019 जानबूझ कर अदालत की कार्यवाही से दूरी बनाएं रखी। उसकी लगातार अनुपस्थिति को देखते हुए अदालत ने 2025 में उसे घोषित अपराधी घोषित कर दिया। विशिष्ट सूचना पर कार्यवाही करते हुए और लगातार प्रयासों के बाद पुलिस कि टीम ने सफलतापूर्वक आरोपी का पता लगाया और उसे गिरफ्तार भी कर लिया।
अधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार उन्होंने न्यायिक प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित किया और फरार अपराधियों को न्याय के कटघरे में लाने के प्रति द्वारका जिला पुलिस की प्रतिबद्धता को फिर से स्थापित किया।
रोहिणी में छिपा था आरोपी
दिल्ली पुलिस ने अपने बयान में यह भी कहा कि अपने अथक प्रयासों के माध्यम से कई घोषित अपराधियों और फरार अपराधियों का पता लगाया है और उन्हे गिरफ्तार किया है। जिससे पुलिस पर जनता का विश्वास मजबूत हुआ है। पुलिस कि सक्रिय पुलिसिंग, प्रभावी खुफिया जानकारी जुटाने की क्षमता और कड़ी निगरानी यह सुनिश्चित करती है की कोई भी अपराधी बिना सजा के न रहे। इससे पहले दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को दो चोरों को गिरफ्तार किया।
यह भी पढें: लाइसेंस किसी का, बिल्डिंग किसी की! होटल मालिक लवकेश बजाज ने जय मिश्रा पर फोड़ा ठीकरा; पुलिस कर रही तलाश
फोन चोरी के मामलों का भी हुआ खुलासा
दिल्ली पुलिस ने मीडिया को बताया कि आरोपियों की वरुण शर्मा और आदिल के रूप में हुई है, जो गाजियाबाद के खोड़ा कालोनी के रहने वाले बताए जा रहे है। पुलिस ने यह भी बताया कि इस ऑपरेशन के दौरान अपराध में इस्तेमाल किया गया एक होंडा एक्टिवा स्कूटर बरामद हुआ है इससे फोन चोरी और छीनने से जुड़े तीन आपराधिक मामलों को सुलझाने में मदद मिली।
