सत्य निकेतन हादसे में PG ऑपरेटर सुधांशु गिरफ्तार, पुलिस रिमांड में सामने आया बिल्डिंग का पूरा कनेक्शन

Satya Niketan Sudhanshu Arrested: सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे में PG ऑपरेटर सुधांशु को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, अगस्त 2025 में बिल्डिंग लीज पर लेकर ‘Hostel Daze’ PG चलाया जा रहा था।
satya niketan one more arrest
सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसासौजन्य-IANS
Published on
Updated on

Satya Niketan PG Operator Arrested: सत्य निकेतन में बिल्डिंग गिरने के मामले में PG ऑपरेटर सुधांशु को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की जांच चल रही है और जानकारी सही समय पर दी जाएगी।

दिल्ली पुलिस के सूत्रों के अनुसार, सत्य निकेतन में बिल्डिंग गिरने के मामले में, पुलिस रिमांड के दौरान महेश ने बताया कि बिल्डिंग अगस्त 2025 में दो बिजनेस पार्टनर, शुभम त्यागी और सुधांशु को लीज पर दी गई थी। ये दोनों 'हॉस्टल डेज' (Hostel Daze) नाम से उस जगह को PG के तौर पर चला रहे थे।

बेसमेंट की मरम्मत कर रहा ठेकेदार भी गिरफ्तार

इससे पहले दक्षिण पश्चिम दिल्ली के सत्य निकेतन में 5 मंजिला पीजी इमारत में मरम्मत कार्य कराने वाले ठेकेदार को उत्तर प्रदेश के कासगंज से गिरफ्तार किया गया था। दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के दक्षिण परिसर के पास स्थित यह पीजी भवन रविवार दोपहर ढह गया था जिससे सात लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य जख्मी हो गए।

पिछले 8-10 दिनों से बारिश के कारण इमारत के भूमिगत तल में कचरा जमा हो रहा था, इसलिए उसकी सफाई और मरम्मत का काम किया जा रहा था। पुलिस ने बताया कि बेसमेंट पर व्यावसायिक उपयोग के लिए जगह बढ़ाने का काम किया जा रहा था। पुलिस यह काम करा रहे ठेकेदार की तलाश में थी।

घटना के बाद राजस्थान में छुपा बैठा था परिवार

पुलिस ने बताया कि ठेकेदार सनोज को कासगंज में पकड़ लिया गया है और उसे दिल्ली लाया जा रहा है। इस मामले में दिल्ली पुलिस इमारत की मालकिन 75 वर्षीय उर्मिला गुप्ता, वायु सेना से सेवानिवृत्त 81 साल के उनके पति हरिराम और उनके बेटे महेश गुप्ता (52) को गिरफ्तार कर चुकी है।

जांच के दौरान, महेश ने कहा कि वह अपने माता-पिता की ओर से इमारत के रखरखाव का प्रबंधन करता था और परिवार ने अगस्त, 2025 में पीजी संचालक 'हॉस्टल डेज' को यह इमारत पट्टे पर दी थी।

satya niketan one more arrest
दिल्ली में आज से तोड़ी जाएंगी 27 जर्जर इमारतें, सत्य निकेतन हादसे के बाद एक्शन में MCD, मालिकों को भेजा नोटिस

रविवार को गुप्ता परिवार को स्थानीय लोगों से इमारत ढहने के बारे में पता चला और इसके बाद वे अपना घर छोड़कर राजस्थान के भिवाड़ी में अपने रिश्तेदार के यहां छुप गए थे। इससे पहले दिल्ली की एक अदालत ने सोमवार रात को गुप्ता दंपति को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। वहीं, उनके बेटे को दो दिन की पुलिस हिरासत में भेजा है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com