दिल्ली में मीट दुकानों पर सियासत, BJP विधायक ने दिया मंगलवार बंद का निर्देश, नेम प्लेट विवाद पर भी मुखर रहे चुके हैं नेगी

दिल्ली बीजेपी के पटपड़गंज विधायक रविंदर नेगी बोले कि मंगलवार को मीट की दुकानों को बंद रखना चाहिए, नेगी पहले भी मुस्लिम विक्रेताओं को नेम प्लेट और हिन्दुओं को भगवा झंडा लगाने की सलाह दे चुके हैं।
Delhi Meat Shops Ban, BJP MLA Ravindra Singh Negi, Meat Shops Closed on Tuesday, Delhi Politics News
रविंदर सिंह नेगी विधायक पटपड़गंज विधानसभा (फोटो सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

नई दिल्ली: दिल्ली के पटपड़गंज से बीजेपी विधायक रविंदर सिंह नेगी ने अपने क्षेत्र में मीट की दुकानों को मंगलवार को बंद रखने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि मंदिर में आने वाले भक्तों की भावनाएं आहत हो रही हैं, इसलिए धार्मिक स्थलों के पास ऐसी दुकानें नहीं होनी चाहिए। इससे पहले भी नेगी मुस्लिम विक्रेताओं को नेमप्लेट लगाने और हिंदू दुकानदारों को भगवा झंडा लगाने की सलाह देकर विवादों में आ चुके हैं। उनके इस फैसले पर राजनीतिक दलों में विरोध और समर्थन दोनों देखने को मिल रहा है।

नेगी ने अपने एक्स अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वे मीट की दुकानों पर जाकर उन्हें सामान ढकने और मंगलवार को दुकान बंद रखने का निर्देश देते नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति में धार्मिक स्थलों की पवित्रता का विशेष महत्व है और उनके पास ऐसी दुकानों का संचालन परंपरा और आस्था के खिलाफ है। इससे पहले भी नेगी ने हिंदू त्योहारों के दौरान मीट की दुकानें बंद रखने के लिए कहा था।

बयान पर राजनीति

नेगी के इस बयान पर कांग्रेस नेता उदित राज ने विरोध जताते हुए इसे संविधान के धर्मनिरपेक्ष मूल्यों के खिलाफ बताया। दूसरी ओर, विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने इस फैसले का समर्थन किया है। एमसीडी के नियमों के अनुसार, मीट की दुकानों को धार्मिक स्थलों से 100 मीटर की दूरी पर होना चाहिए। नेगी के बयान के बाद यह मुद्दा राजनीतिक बहस का विषय बन चुका है। विपक्ष इसे व्यापारियों की स्वतंत्रता पर हमला बता रहा है, जबकि हिंदू संगठन इसे धार्मिक भावनाओं का सम्मान करने की पहल मान रहे हैं। क्या अब एमसीडी इस मामले में कोई कदम उठाएगी या फिर यह सिर्फ राजनीतिक बयानबाजी तक ही सीमित रहेगा।

रिश्ता ऐसे बयानों से नेगी का पुराना

रविंदर सिंह नेगी पहले भी कई विवादित बयान दे चुके हैं। उन्होंने एक दुकान मालिक से अपनी डेयरी का नाम बदलने को कहा था, ताकि यह पता चले कि यह मुस्लिम विक्रेता द्वारा चलाई जा रही है। उन्होंने हिंदू विक्रेताओं से अपने ठेलों पर भगवा झंडा लगाने के लिए भी कहा था। इस विवाद के बावजूद बीजेपी ने उन्हें पटपड़गंज से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार के खिलाफ टिकट दिया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com