Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Delhi New CM: रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की नई सीएम, विधायक दल की बैठक में हुआ ऐलान, प्रवेश वर्मा बनेंगे डिप्टी CM

Delhi New CM : दिल्ली बीजेपी कार्यालय में हुई विधायक दल की बैठक में चर्चा के बाद नए सीएम का ऐलान कर दिया है। ...कल यानी गुरुवार को रामलीला मैदान में दिल्ली के नए सीएम की तौर पर शपथ ग्रहण करेंगी/करेंगे।

  • By अभिषेक सिंह
Updated On: Feb 19, 2025 | 08:15 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: चुनाव नतीजों के 11 दिन के बाद आखिरकार भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली के लिए सीएम फेस तय कर लिया है। दिल्ली बीजेपी कार्यालय में हुई विधायक दल की बैठक में चर्चा के बाद नए सीएम का ऐलान कर दिया है। रेखा गुप्ता कल यानी गुरुवार को रामलीला मैदान में दिल्ली के नए सीएम की तौर पर शपथ ग्रहण करेंगी।

दिल्ली बीजेपी दफ्तर में पर्यवेक्षक रविशंकर प्रसाद और ओपी धनखड़ की अध्यक्षता में हुई विधायक दल की बैठक में राज्य के सभी सातों सांसद भी मौजूद रहे। जब सभी सांसद बीजेपी कार्यालय पहुंचे थे तब ये भी कयास लगाए जा रहे थे कि इनमें से भी कोई दिल्ली का नया मुखिया बन सकता है।

बन सकते हैं दो डिप्टी सीएम

सूत्रों के मुताबिक भाजपा दलित, पूर्वांचल और जाट का गठजोड़ बना सकती है। दो डिप्टी सीएम हो सकते हैं। कार्यक्रम में 30 हजार मेहमानों के शामिल होने की उम्मीद है। पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा पहले ही साफ कर चुके हैं कि मुख्यमंत्री निर्वाचित विधायकों में से ही होगा। बैठक में कैबिनेट मंत्रियों के नामों का भी ऐलान हो सकता है।

चर्चा में चल रहे थे ये नाम

मुख्यमंत्री पद के लिए जिन नामों पर चर्चा हो रही है, उनमें प्रवेश वर्मा प्रमुख हैं। उन्होंने इस विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल को हराया था। भाजपा की दिल्ली इकाई के पूर्व अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता, सतीश उपाध्याय, पवन शर्मा, आशीष सूद, रेखा गुप्ता और शिखा राय जैसे अन्य नेता भी मुख्यमंत्री पद के दावेदारों में शामिल बताए जा रहे हैं।

जानिए कौन हैं रेखा गुप्ता?

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला सीएम बनेंगी। वहीं, रेखा गुप्ता वर्तमान में देश की दूसरी महिला सीएम बनी हैं। रेखा शालीमार बाग से विधायक हैं। उन्होंने आम आदमी पार्टी की नेता बंदना कुमारी को 29 हजार 595 वोटों से हराया है।

बता दें कि रेखा गुप्ता भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। वह हरियाणा के जींद से ताल्लुक रखती हैं। रेखा गुप्ता दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ की सचिव और अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। रेखा साल 2007 और 2012 में उत्तरी पीतमपुरा से पार्षद भी रह चुकी हैं। 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

हो रहीं ताजपोशी की तैयारियां

इस बीच, रामलीला मैदान में नई सरकार के भव्य शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं। सूत्रों का कहना है कि शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार दोपहर को होगा। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उनके कैबिनेट सहयोगी और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। समारोह में कुछ खास मेहमानों समेत करीब 50 हजार लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।

दिल्ली चुनाव से संबंधित अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

8 तारीख को आए थे दिल्ली चुनाव के नतीजे

आपको बता दें कि दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए 5 फरवरी को वोटिंग हुई थी। चुनाव के नतीजे 8 फरवरी को घोषित किए गए। इस चुनाव में बीजेपी को बड़ी जीत हासिल हुई है। बीजेपी ने कुल 48 सीटों पर जीत दर्ज की और आम आदमी पार्टी सत्ता से बाहर हो गई। आम आदमी पार्टी को सिर्फ 22 सीटों पर जीत मिली। जबकि कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली।

Delhi new cm will become new chief minister of delhi bjp announced in meeting of legislative party

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 19, 2025 | 08:12 PM

Topics:  

  • BJP
  • Delhi Assembly Elections
  • Ravi Shankar Prasad

सम्बंधित ख़बरें

1

सपा से निकलने के लिए पूजा पाल ने खुद लिखीं पटकथा, अब बीजेपी में होंगी शामिल; देखें यह वीडियो

2

‘यूपी में माफिया मुक्त नहीं, महामाफिया युक्त’, ऑपरेशन महाकाल बना योगी के खिलाफ अखिलेश का हथियार

3

कौन लेगा CP राधाकृष्णन की जगह? BJP की एक खोज खत्म होते ही शुरू हुई दूसरी तलाश

4

कौन बनेगा बीजेपी का अगला बॉस? मिल गया सबसे बड़े सवाल का जवाब, सामने आया चौंकाने वाला नाम!

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.