दिल्ली-NCR में जल्द बदलेगा मौसम! बारिश और 40 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, इन राज्यों के लिए भी अलर्ट
Delhi NCR Weather: दिल्ली और आसपास के इलाकों में पिछले कुछ समय आसमान से बरसती आग ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। भीषण गर्मी की मार झेल रहे नागरिकों के लिए अब राहत भरी खबर सामने आई है।
- Written By: अमन उपाध्याय
मौसम की सांकेतिक तस्वीर (सो. सोशल मीडिया)
Delhi NCR Weather Rain Alert: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने ताजा पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया है कि अगले कुछ घंटे के भीतर दिल्ली-एनसीआर के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान न केवल आसमान में बादलों का डेरा होगा, बल्कि 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाएं गर्मी के प्रभाव को कम कर देंगी।
दिल्ली-एनसीआर में अगले दो घंटे भारी
मौसम विभाग की मानें तो अगले दो घंटों के भीतर राजधानी दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में हल्की बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की प्रबल संभावना है। धूल भरी आंधी और बढ़ती उमस से परेशान लोगों को जल्द ही ठंडक का अहसास होने वाला है।
मौसम विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि यदि आप घर से बाहर निकलने की योजना बना रहे हैं, तो फिलहाल रुक जाना ही बेहतर होगा क्योंकि मौसम की यह पलटी अगले कुछ घंटों तक जारी रह सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
देवता मदमस्त हुए तो असुरों ने धूल चटाई, यूपी के पूर्व मंत्री के बयान से BJP में खलबली; क्या है सियासी मायने?
प्रयागराज में संगम तट पर सीमित हुआ स्नान क्षेत्र, उफान पर गंगा और यमुना, जानिए प्रशासन की क्या है तैयारी
Census 2027: इस बार डिजिटल होगी जनगणना, घर बैठे भर सकेंगे फॉर्म, जानें जाति और माता-पिता से जुड़े नए नियम
UP विधानसभा में आज अनुपूरक बजट पेश करेगी योगी सरकार, एक्सप्रेसवे, रोजगार और किसानों के लिए खुल सकता है खजाना
हरियाणा के इन जिलों में अलर्ट जारी
यह न केवल दिल्ली, बल्कि पड़ोसी राज्य हरियाणा के कई जिलों के लिए भी मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। हरियाणा में बादलों की आवाजाही के साथ 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान लगाया गया है।
जिन प्रमुख शहरों में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है, उनमें कुरुक्षेत्र, कैथल, नरवाना और करनाल शामिल हैं। इसके अलावा राजौंद, असंध, रेवाड़ी, नारनौल, बावल और महेंद्रगढ़ जैसे इलाकों में भी मौसम की करवट का असर दिखाई देगा।
उत्तर प्रदेश और राजस्थान का हाल
हरियाणा के साथ-साथ उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में भी आंधी-बारिश की संभावना जताई गई है। उत्तर प्रदेश के मथुरा, नंदगांव, बरसाना और राया जैसे क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। वहीं राजस्थान में धूल भरी आंधी का अधिक प्रकोप देखने को मिल सकता है। राजस्थान के झुंझुनू, खैरथल, कोटपूतली, अलवर, डीग, लक्ष्मणगढ़, नदबई, भरतपुर और बयाना में धूल भरी आंधी के साथ बारिश होने की चेतावनी दी गई है।
यह भी पढ़ें:- दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज! धूल भरी आंधी के साथ बारिश की दस्तक, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
आकाशीय बिजली और सुरक्षा के निर्देश
मौसम की इस लुका-छिपी के बीच आईएमडी ने थंडरस्टॉर्म और आकाशीय बिजली गिरने की भी गंभीर चेतावनी दी है। विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर ही शरण लें। विशेष रूप से पेड़ों के नीचे या बिजली के खंभों के पास खड़ा होना जानलेवा साबित हो सकता है, इसलिए ऐसी जगहों से दूर रहने की सलाह दी गई है। धूल भरी हवाओं और उमस से जूझ रहे लोगों को इस बारिश से काफी सुकून मिलने की उम्मीद है लेकिन सुरक्षा सर्वोपरि है।
