दिल्ली-NCR समेत देश के कई हिस्सों में भारी बारिश! मई से पहले गिरे मोटे-मोटे ओले, लोगों को गर्मी से मिली राहत
Hailstorm in Delhi NCR: देश की राजधानी दिल्ली में अचानक मौसम बदल गया है। दिल्ली-NCR और उसके आस-पास के इलाकों में धूल भरी आंधी के साथ बारिश और ओले भी बरस रहे है।
- Written By: प्रिया जैस
दिल्ली में गिरे ओले (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Delhi NCR Hailstorm Weather Update: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश से मौसम बदल गया है। गुरुवार (30, अप्रैल) को मौसम ने अचानक करवट बदली है। दिल्ली-NCR में तेज हवाएं चल रही है। गाजियाबाद और उत्तर पूर्वी दिल्ली के कई इलाकों में जबरदस्त बारिश के साथ ओलावृष्टि हो रही है। दिल्ली के सीलमपुर, यमुना विहार और गाजियाबाद में मोटे-मोटे ओले गिरने की खबर सामने आई हैं। अचानक बदले मौसम से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
दोपहर के बाद से अचानक दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद समेत NCR के इलाकों में काले बादलों का डेरा जम गया और तेज हवाएं चलने लगी। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में 30 अप्रैल को आंशिक रूप से काले बादल और शाम तक हल्की बारिश की संभावना जताई थी।
दिल्ली-NCR में बदला मौसम। तेज हवाओं के साथ भारी बारिश। राजधानी के कई इलाकों में गिरे ओले।#delhi #delhiweather pic.twitter.com/syvEyQOGGv — Manoj Aarya (@manojaarya96) April 30, 2026
सम्बंधित ख़बरें
भारत में अगले 20 सालों तक मौसम कैसा रहेगा? CEEW ने जारी किए डराने वाले आंकड़े, इन राज्यों के लिए बड़ा संकट
Mumbai Heatwave Impact: श्रमिकों पर बढ़ा खतरा, मनपा अस्पतालों में विशेष व्यवस्था की मांग
30 अप्रैल का मौसम: 10 राज्यों में तूफानी बारिश और 60 KM की रफ्तार से हवाएं; भीषण गर्मी से मिलेगी राहत
दिल्ली HC में ऑनलाइन सुनवाई के बीच चला पोर्न वीडियो, ‘यूएस बेस्ड हैकिंग’ का दावा; मचा हड़कंप
IMD के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में 40-45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है। कुछ इलाकों में यह रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। मौसम विभाग ने दिल्ली में येलो अलर्ट जारी किया है।
आसमान में छाए काले बादल
दिल्ली में मौसम ने अचानक करवट बदली है। आसमान में काले बादल छा गए हैं और शहर भर में ठंडी हवाएं चल रही हैं।
VIDEO | Delhi: Weather takes a sudden turn as dark clouds loom overhead and cool winds sweep across the city. Visuals from Firoz Shah Road. (Full video available on https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/cGSCbaZcm4 — Press Trust of India (@PTI_News) April 30, 2026
दिल्ली में दो दिनों का मौसम
दिल्ली में सिर्फ मौसम ही नहीं बदला है, बल्कि तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री था, जो कि अप्रैल का दूसरा सबसे गर्म दिन था। मंगलवार को यह 39.2 डिग्री तक रहा और बुधवार को बारिश के कारण तापमान गिर गया।
यह भी पढ़ें – पवन खेड़ा को भारी पड़ी 3 पासपोर्ट वाली टिप्पणी! गिरफ्तारी की तलवार लटकी, SC ने सुरक्षित रखा फैसला तो छलका दर्द
30 अप्रैल को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 1 और 2 मई को भी बादल छाए रहने की संभावना हैं। अधिकतम तापमान 40-41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24-26 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। तो वहीं, 3 मई को फिर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 35-40 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना हैं।
उत्तराखंड में भी कई जिलों में बारिश हुई। देहरादून में बारिश से मौसम सुहावना हो गया है, गर्मी में हुई बारिश ने लोगों को राहत दी। मौसम विभाग ने उत्तराखंड में भी बारिश के लिए अलर्ट जारी किया था।
